WWE को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। WWE में काम करते हुए कई सुपरस्टार्स को सफलता मिली जबकि कुछ बड़ा नाम नहीं बन पाए हैं। WWE में कदम रखना काफी मुश्किल है। WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं और कभी-कभी कंपनी को सुपरस्टार्स को रिलीज करने का निर्णय लेना पड़ता है। हाल ही में कई सुपरस्टार्स रिलीज किये जा चुके हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)कुछ ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें WWE से जाने के बाद अन्य कंपनी में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिला। इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स का करियर WWE से जाने के बाद पूरी तरह खराब हो गया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE से जाने के बाद सफलता मिली और दो जिनका करियर बर्बाद हो गया।2- WWE से जाने के बाद करियर बर्बाद हो गया: रायबैक$3 $3 $3 रायबैक को अपने शुरुआती WWE करियर में जबरदस्त सफलता मिली थी। हर कोई उन्हें देखना पसंद करता था। इस सुपरस्टार को काफी अच्छी तरह बुक किया गया और उन्होंने कंपनी के टॉप स्टार्स का सामना भी किया। इस दौरान वो एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने थे। 2016 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था।इसके बाद लग रहा था कि उन्हें इंडिपेंडेंट सीन पर सफलता मिलेगी। उनके पास अच्छा लुक और रेसलिंग स्टाइल था। इसके बावजूद WWE से जाने के बाद उनकी किस्मत खराब रही। वो कभी पहले की तरह चर्चित सुपरस्टार नहीं बन पाए और WWE में मिले अनुभव का उपयोग करने में भी असफल रहे।