WWE: WWE को पूरी दुनिया में देखा जाता है। रेसलिंग में कैरेक्टर्स का काफी महत्व होता है और हर सुपरस्टार अलग तरह के गिमिक में नज़र आता है। हालांकि, सुपरस्टार्स मुख्य रूप से हील या बेबीफेस के गिमिक में रहते हैं। समय-समय पर रेसलर्स अपने गिमिक में चेंज करते हैं।इस समय WWE में कई सारे सुपरस्टार हैं, जो हील के तौर पर काम कर रहे हैं लेकिन आने वाले समय में उनका बेबीफेस टर्न हो सकता है। कुछ ऐसा ही बेबीफेस स्टार्स के लिए भी कहा जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 WWE हील सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो आने वाले समय में बेबीफेस बन सकते हैं और 2 जो हील बन सकते हैं।2- हील टर्न ले सकते हैं: WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस इस समय बेबीफेस के तौर पर नज़र आ रहे हैं। हालांकि, इस गिमिक में वो शानदार तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने हील गिमिक में कुछ हफ्तों तक काम किया था और वो रन फैंस को बहुत पसंद आया था। बाद में ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी में आने के लिए उनका बेबीफेस टर्न हुआ।अभी देखकर लग रहा है कि सैमी काफी समय तक ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा रहेंगे। ऐसे में शायद ओवेंस को अभी इस स्टोरीलाइन से अलग रखा जाएगा। ऐसे में उनका बेबीफेस रन अब खत्म कर दिया जाना चाहिए। Raw के आखिरी एपिसोड में इस चीज़ के संकेत भी मिले थे क्योंकि उन्होंने सोलो सिकोआ पर हमला करने के साथ बेबीफेस सुपरस्टार इलायस को भी निशाना बनाया था।2- बेबीफेस टर्न ले सकते हैं: अल्फा अकादमी View this post on Instagram Instagram Postअल्फा अकादमी को बहुत पसंद किया जाता है। चैड गेबल और ओटिस की जोड़ी फैंस को शुरुआत में अजीब लग रही थी। हालांकि, अब उन्हें देखना बहुत ही खास रहता है। ओटिस और गेबल कॉमेडी गिमिक में नज़र आते हैं और इसी वजह से फैंस की ओर से दोनों को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है।इसी वजह से अभी उन्हें बेबीफेस बनाने का अच्छा मौका है। गेबल और ओटिस दोनों के पास WWE में बड़ा नाम बनाने का टैलेंट है। वो फेस स्टार के रूप में बतौर टैग टीम धमाल मचा सकते हैं। साथ ही वो जजमेंट डे या द उसोज़ के खिलाफ भी दुश्मनी में भी आ सकते हैं।1- हील टर्न ले सकते हैं: सैथ रॉलिंस View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस लंबे समय से हील के तौर पर ही काम कर रहे थे। कुछ हफ्तों पहले ही उनका बेबीफेस टर्न हुआ था और फैंस को उनका यह गिमिक पसंद आ रहा है। हालांकि, अभी उनके इस रन पर ब्रेक लगाना पड़ सकता है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कोडी रोड्स वापसी के बाद रॉलिंस के खिलाफ दुश्मनी शुरू करेंगे।इसी वजह से सैथ को फिर से हील बनाया जा सकता है। सैथ और कोडी दोनों बेबीफेस के तौर पर आमने-सामने नहीं आ सकते हैं क्योंकि उनकी दुश्मनी अब एक अलग स्तर पर पहुंच गई है। दोनों एक-दूसरे के बड़े दुश्मन हैं। आने वाले समय में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन का हील टर्न देखने को मिल सकता है।1- बेबीफेस टर्न ले सकते हैं: द मिज़ View this post on Instagram Instagram Postद मिज़ एक टॉप हील सुपरस्टार हैं। पिछले कुछ महीनों से उनका गिमिक कॉमेडी साइड में जा रहा है। लगातार उनकी टीवी पर बेइज्जती हो रही है और वो हारते जा रहे हैं। थोड़े समय पहले मिज़ ने बताया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और उनकी पत्नी सारे पैसे मैनेज करती हैं। इसी वजह से पैसों के मामले में वो संघर्ष करते हैं।Raw के अगले एपिसोड में उन्होंने डेक्सटर लूमिस के खिलाफ मैच में डबल पैसे दांव पर लगा दिए हैं। अगर वो यहां हार जाते हैं, तो फिर उनके कैरेक्टर में चेंज हो सकता है। वो पैसों के मामले में WWE टीवी पर संघर्ष कर सकते हैं और उनका बेबीफेस टर्न हो सकता है। बाद में उन्हें फेस के तौर पर पुश दिया जा सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।