2 WWE Superstars जो Backlash France 2024 में नए चैंपियन बन सकते हैं और 2 जो चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं

Ujjaval
WWE Backlash में कुछ बड़े चैंपियनशिप मैच होंगे
WWE Backlash में कुछ बड़े चैंपियनशिप मैच होंगे

Backlash France 2024: WWE बैकलैश फ्रांस (Backlash France 2024) के आयोजन में अब कुछ दिन और रह गए हैं। इस इवेंट के लिए WWE ने अभी तक 5 मैचों का ऐलान किया है, जिसमें से 4 मुकाबले चैंपियनशिप के लिए होने वाले हैं। साफ तौर पर इन मैचों में बवाल मच सकता है। चैंपियन पर अपने टाइटल को डिफेंड करने का दबाव होगा।

इसी बीच कुछ सुपरस्टार्स सभी को प्रभावित करते हुए अपनी चैंपियनशिप रिटेन रख सकते हैं। इसी बीच कुछ सभी को चौंकाते हुए टाइटल जीत सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Backlash France 2024 में नए चैंपियन बन सकते हैं और 2 जो चैंपियनशिप रिटेन रख सकते हैं।

2- WWE Backlash 2024 में चैंपियनशिप रिटेन रख सकते हैं: बेली

बेली के पास WWE विमेंस चैंपियनशिप है। उन्होंने इसे WrestleMania XL में अपनी पूर्व साथी इयो स्काई को हराकर जीता था। बेली काफी संघर्षों और लंबे इंतजार के बाद चैंपियन बनी हैं। इस समय वो SmackDown ब्रांड की सबसे पसंदीदा बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं। ऐसे में उनसे उतनी जल्दी टाइटल शायद ही लिया जाएगा।

Backlash Frannce 2024 में वो एक बड़े मुकाबले का हिस्सा बनने वाली हैं। उनकी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप असल में टिफनी स्ट्रैटन और नेओमी के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में दांव पर रहने वाली है। ट्रिपल थ्रेट शर्त होने के कारण बेली बिना पिन हुए भी टाइटल गंवा सकती हैं लेकिन WWE शायद अभी उनसे चैंपियनशिप नहीं लेगा। इससे बतौर बेबीफेस स्टार उनका मोमेंटम खत्म हो जाएगा। वो इस शो में अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन रख सकती हैं। बेली का प्रीमियम लाइव इवेंट में पहला टाइटल डिफेंस रहेगा और इसी वजह से उन्हें ही जीतना चाहिए।

2&1- WWE Backlash France 2024 में चैंपियनशिप जीत सकते हैं: जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर

WWE Backlash France 2024 में काबुकी वॉरियर्स के सामने बहुत बड़ा चैलेंज रहने वाला है। वो अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं। फैंस उस मैच के लिए बहुत उत्साहित हैं क्योंकि जेड और ब्लेयर जैसी दो ताकतवर सुपरस्टार बतौर टैग टीम काम करने वाली हैं। काबुकी वॉरियर्स के पास काफी समय से चैंपियनशिप है और उन्होंने अभी तक उतना ज्यादा प्रभावित भी नहीं किया है।

दूसरी ओर बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल दोनों को हमेशा ही जबरदस्त बुकिंग मिलती है। WWE उन्हें Backlash जैसे बड़े शो में कमजोर नहीं दिखाना चाहेगा। इसी के चलते उन्हें विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने के लिए बुक किया जा सकता है। ब्लेयर और कार्गिल के फैंस यह देखकर जरूर खुश होंगे। दूसरी ओर काबुकी वॉरियर्स अपनी नई शुरुआत करती हुई नज़र आ सकती हैं।

1- WWE Backlash France 2024 में चैंपियनशिप रिटेन रख सकते हैं: कोडी रोड्स

कोडी रोड्स के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है। उन्होंने WrestleMania XL जैसे बड़े इवेंट में रोमन रेंस को हराया और उनके ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत करते हुए इस चैंपियनशिप को जीता है। साफ तौर पर WWE उनसे इतनी जल्दी चैंपियनशिप नहीं लेना चाहेगा। इन सभी चीज़ों के बावजूद रोड्स के सामने एजे स्टाइल्स के रूप में काफी बड़ा चैलेंज मौजूद है। स्टाइल्स अपनी शानदार रेसलिंग स्किल्स के लिए जाने जाते है।

वो Backlash France 2024 में अमेरिकन नाईटमेयर को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस मैच में स्टाइल्स का प्रदर्शन देखने लायक रह सकता है लेकिन कोडी रोड्स अपने टाइटल को रिटेन कर सकते हैं। WWE उन्हें अपने पहले चैंपियनशिप डिफेंस में हार के लिए नहीं बुक करना चाहेगा। एजे स्टाइल्स ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्हें हार से उतना फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन रोड्स को फिनॉमिनल वन पर जीत दर्ज करने से खुद को चैंपियन के रूप में साबित करने में बहुत हद तक मदद मिलेगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now