2 सुपरस्टार्स जिन्हें रिलीज करके WWE ने अच्छा निर्णय लिया और 2 जिन्हें बाहर करना बड़ी गलती थी

WWE
WWE

WWE ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की। दरअसल, WWE ने घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने 10 सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया है। इसमें समोआ जो (Samoa Joe), मिकी जेम्स (Mickie James), बिली के (Billie Kay), टकर (Tucker), मोजो राउली (Mojo Rawley), चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green), पेयटन रॉयस (Peyton Royce), बो डैलस (Bo Dallas), कलिस्टो (Kalisto), वैस्ली ब्लैक (Wesley Blake) का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें:- WWE ने दिग्गज समोआ जो सहित अचानक 10 बड़े रेसलर्स को बाहर निकाल कर मचाया बवाल, कंपनी में मची अफरातफरी

इस घोषणा से हर एक फैन काफी ज्यादा शॉक हो गया होगा। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जिनके रिलीज होने से फैंस दुःखी है। कुछ ऐसे भी रेसलर्स है जिन्हें रिलीज करके WWE ने काफी अच्छा काम किया है। ऐसे में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE द्वारा रिलीज नहीं करना चाहिए था और 2 जिन्हें रिलीज करके WWE ने काफी अच्छा निर्णय लिया है।

2- रिलीज नहीं करना चाहिए था: WWE दिग्गज समोआ जो

WWE ने समोआ जो को रिलीज करके फैंस को सबसे बड़ा शॉक दिया है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि WWE इस दिग्गज को बाहर का रास्ता दिखा देगा। समोआ जो एक जबरदस्त सुपरस्टार थे और वो WWE को जबरदस्त फायदा करा सकते थे। पिछले कई महीनों से वो चोटिल जरूर थे लेकिन वो इस दौरान कमेंटरी में बढ़िया काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:- 10 सुपरस्टार्स को निकालने के बाद ट्विटर पर पागल हुए फैंस, WWE को अपशब्द कहते हुए कहा शर्म करो

फैंस के लिए बड़ा शॉक इसलिए था क्योंकि WrestleMania 37 में समोआ जो ने कमेंट्री की थी। इसके बावजूद उन्हें अचानक से कुछ दिनों बाद ही रिलीज कर दिया गया। कोई भी इससे खुश नहीं था। ट्विटर पर लगातार WWE के इस निर्णय को लेकर निंदा हो रही है और कोई इससे खुश नहीं है। समोआ जो ने खुद भी इस निर्णय पर प्रतिक्रिया लेकर निराशा जताई। WWE ने बड़ा निर्णय लेते हुए सबको चौंका दिया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- रिलीज करके अच्छा निर्णय लिया: मोजो राउली

मोजो राउली को WWE ने रिलीज कर दिया है। खैर, किसी भी फैन को इससे दिक्कत नहीं होगी। इस सुपरस्टार के पास जबरदस्त टैलेंट है और उनके पास टॉप स्टार की तरह शानदार लुक भी है। इसके बावजूद भी WWE उनके टैलेंट का उपयोग नहीं कर पा रहा था। साथ ही टीवी टाइम भी नहीं मिल रहा था।

ऐसे में उन्हें रिलीज करने का निर्णय काफी अच्छा रहा। वो अब किसी अन्य प्रमोशन में जाकर बेहतर काम कर सकते हैं। ये बात तो लगभग तय है कि मोजो जिस भी प्रमोशन में जाएंगे, उन्हें वहां काफी ज्यादा सफलता मिलेगी। WWE उन्हें सही तरह से बुक नहीं कर पा रहा था और अब उनके लिए कई मौके होंगे।

1- रिलीज नहीं करना चाहिए था: पेयटन रॉयस

WWE ने पेयटन रॉयस को रिलीज कर दिया है। ये काफी ज्यादा चौंकाने वाली चीज़ रही थी। पहले वो बिली के की टैग टीम पार्टनर थी। बाद में उन दोनों को अलग किया गया और खबरें सामने आई थी कि पेयटन रॉयस को पुश देने के लिए खास तौर पर ये निर्णय लिया गया है। हर कोई पेयटन को सिंगल्स स्टार के रूप में देखना चाहता था।

इसके बावजूद WWE ने उन्हें पुश नहीं दिया और उनका सही तरह से उपयोग नहीं किया। कुछ समय पहले पेयटन रॉयस ने सही तरह से मौके न मिलने पर प्रोमो भी कट किया था। इसके बाद लग रहा था कि शायद उन्हें टॉप फेस की तरह पुश मिल सकता है। इसके बावजूद WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। वो विमेंस डिवीजन का अहम हिस्सा बन सकती थीं और जबरदस्त सफलता हासिल कर सकती थी।

1- रिलीज करके अच्छा निर्णय लिया: वैस्ली ब्लैक

वैस्ली ब्लैक को भी WWE ने रिलीज कर दिया है। देखा जाए तो उन्हें रिलीज करने का निर्णय काफी ज्यादा सही रहा। वो मेन रोस्टर पर आने के बाद कुछ खास नहीं कर रहे थे। इसके साथ ही उनका ग्रुप फॉर्गोटन संस भी पूरी तरह से अलग हो गया था। WWE उनके टैलेंट को खराब कर रहा था। ऐसे में अब रिलीज के बाद उनके लिए कई मौके होंगे।

साथ ही बीच में खबरें भी सामने आई थी कि वैस्ली ब्लैक WWE के कोविड को लेकर बनाए गए नियमों का भी पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में विंस मैकमैहन ने रिलीज करके उन्हें सजा दी है। देखा जाए तो वैस्ली ब्लैक के रिलीज होने से WWE में कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वो अन्य कंपनी के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं।

Quick Links