शार्लेट फ्लेयर ने असुका की स्ट्रीक को तोड़ा
Ad

असुका WWE में कदम रखने वाली महिला डिवीजन की टॉप रैसलर थीं। वह दो साल तक अपराजित रही और गोल्डबर्ग की 173 जीत के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। असुका ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रॉयल रंबल भी जीता, जिसने संकेत दिया कि रैसलमेनिया 34 में असुका हमें स्मैकडाउन लाइव की नई विमेंस चैंपियन बनते दिखेगी।
रैसलमेनिया 34 में जाने से पहले सब की ये ही प्रेडिक्शन थी कि इस मैच में वे शार्लेट को आसानी से हरा देंगी। हमने किसी ने सोचा भी नही होगा कि इस मैच में शार्लेट जीत सकती हैं। असुका ने शार्लेट फ्लेयर के फिनिशर फिगर ऐट पर टैप किया था। इस प्रकार असुका की स्ट्रीक टूट गयी थी। यह फैंस के लिए एक बड़ा शॉक था। WWE फैंस इस मैच को कभी नही भूलेंगे, क्योंकि इस मैच में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा गया।
Edited by PANKAJ JOSHI