सर्वाइवर सीरीज 2019 एक इतिहास रचने वाला शो साबित हुआ। NXT के शो में हिस्सा लेने से बहुत से ट्रिपल थ्रेट मुकाबले देखने को मिले। यह पहली बार हुआ जब रॉ और स्मैकडाउन के अलावा कोई तीसरा ब्रांड शो जीता हो।
दिलचस्प बात यह है कि NXT ने शो के अंत में 4 पॉइंट्स के साथ जीत दर्ज की जबकि रॉ के पास केवल एक पॉइंट था और स्मैकडाउन के पास दो तो यह भी कहा जा सकता है कि इस शो में रॉ और स्मैकडाउन की बुरे तरीके से हार हुई है। NXT के लिए यह 4 पॉइंट शायना बैज़लर, NXT विमेंस टीम, रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग और लियो रश ने हासिल किए।
ये भी पढ़ें: Survivor Series में बाप-बेटे मिलकर भी ब्रॉक लैसनर को हरा नहीं पाए
NXT की इन दोनों ब्रांड पर बेहतरीन जीत हासिल करने के यह 5 कारण हो सकते हैं।
#5 रॉ और स्मैकडाउन से ज्यादा NXT को जीत की ज़रूरत थी
![NXT सà¥à¤ªà¤°à¤¸à¥à¤à¤¾à¤°à¥à¤¸,शà¥à¤¨ माà¤à¤à¤²à¥à¤¸ à¤à¤° à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/898c0-15746654546537.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/898c0-15746654546537.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/898c0-15746654546537.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/898c0-15746654546537.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/898c0-15746654546537.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/898c0-15746654546537.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/898c0-15746654546537.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/898c0-15746654546537.png 1920w)
बहुत सालों से केवल रॉ और स्मैकडाउन ही थे जो सर्वाइवर सीरीज में हिस्सा ले रहे थे। लेकिन इस साल दोनों ब्रांड को बहुत से अवसर पर एक साथ होना पड़ा क्योंकि NXT उन पर भारी पड़ रहा था। NXT के लिए माना जाता है कि वह अभी भी एक विकासात्मक ब्रांड है। लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों से NXT ने रॉ और स्मैकडाउन पर जिस प्रकार हमला किया है इससे यह साबित हो गया है कि वह अब कंपनी के लिए तीसरे मुख्य ब्रांड बनने जा रही है।
NXT ने पिछले हफ्ते की स्मैकडाउन में रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स पर हमला किया था। NXT के साथ उस समय शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच भी मौजूद थे। NXT के पिछले कुछ हफ़्तों की स्टार लाइनअप से भी यही अनुमान लगाया जा रहा था कि सर्वाइवर सीरीज उनके लिए अच्छी साबित होगा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 WWE यूनिवर्स NXT वॉर गेम्स से खुश था
![NXT विमà¥à¤à¤¸ à¤à¥à¤®](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/230ab-15746655769878.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/230ab-15746655769878.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/230ab-15746655769878.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/230ab-15746655769878.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/230ab-15746655769878.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/230ab-15746655769878.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/230ab-15746655769878.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/230ab-15746655769878.png 1920w)
WWE फैंस को NXT वॉर गेम्स काफी पसंद आया था। सर्वाइवर सीरीज में भी ना केवल NXT ने अपनी जीत दर्ज की बल्कि एडम कोल और पीट डन का मुकाबला भी शो का सबसे अच्छा मुकाबला माना जा रहा है। यह मुकाबला NXT चैंपियनशिप के लिए हुआ था जिसमें एडम कोल ने जीत दर्ज की थी।
NXT के बहुत से सुपरस्टार्स थे जिन्होंने वॉर गेम्स और सर्वाइवर सीरीज दोनों में मुकाबला किया था। NXT को वॉर गेम्स देखने आए फैंस का सपोर्ट भी था। जिसके कारण उनका हारना फैंस को भी पसंद नहीं आता।
#3 NXT आगे भी मेन रोस्टर का हिस्सा रह सकती है
![शायना बà¥à¤à¤¼à¤²à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/20e19-15746655767734.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/20e19-15746655767734.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/20e19-15746655767734.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/20e19-15746655767734.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/20e19-15746655767734.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/20e19-15746655767734.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/20e19-15746655767734.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/20e19-15746655767734.png 1920w)
शायना बैज़लर ने अपने पहले मेन रोस्टर के पीपीवी मैच में ही जीत दर्ज की। लेकिन जब वह अपनी जीत का जश्न मना रही थी तभी बैकी लिंच ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें दर्शाया की उन्होंने बैकी को पिन नहीं किया है।
इस हमले के बाद ऐसा हो सकता है कि जल्द ही इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक मुकाबले की घोषणा हो। शायना को अगले कुछ हफ्तों में रिया रिप्ली के खिलाफ NXT विमेंस चैंपियनशिप हारने के लिए बुक किया जा सकता है। जिसके बाद उन्हें मेन रोस्टर में शिफ्ट कर सकते हैं तो यह मुकाबला देखने को मिल सकता है।
#2 NXT, WWE का भविष्य हैं
![द à¤
à¤à¤¡à¤¿à¤¸à¥à¤ªà¥à¤¯à¥à¤à¥à¤¡ à¤à¤°à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/054d2-15746655767709.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/054d2-15746655767709.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/054d2-15746655767709.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/054d2-15746655767709.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/054d2-15746655767709.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/054d2-15746655767709.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/054d2-15746655767709.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/054d2-15746655767709.png 1920w)
NXT के विकासात्मक ब्रांड माने जाने के बावजूद भी उनके सुपरस्टार्स ने दिखा दिया है कि वह भी मेन रोस्टर का हिस्सा हो सकते हैं। NXT सुपरस्टार्स अब NXT को भी मेन रोस्टर मानते हैं। उनके हर शो की रेटिंग अच्छी जा रही है। NXT वॉर गेम्स भी WWE यूनिवर्स के द्वारा काफी पसंद किया गया था।
सर्वाइवर सीरीज ट्रिपल एच के लिए मौका था जिसमें वह दिखा सकें कि NXT के सुपरस्टार्स भी मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं। जिस प्रकार NXT की स्टोरीलाइन सर्वाइवर सीरीज के लिए बिल्ड हुई उसके बाद वह जीत के लायक थे। इस शो को देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय के लिए NXT मेन रोस्टर के कुछ शोज़ का भी हिस्सा हो सकती है।
#1 NXT को रेटिंग्स की ज़रूरत थी
![लियॠरश](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3a876-15746655770018.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3a876-15746655770018.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3a876-15746655770018.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3a876-15746655770018.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3a876-15746655770018.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3a876-15746655770018.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3a876-15746655770018.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/3a876-15746655770018.png 1920w)
सितंबर से NXT USA नेटवर्क पर लाइव दिखाया जा रहा था। कंपनी AEW की रेटिंग्स को केवल उसी हफ्ते हरा पाई थी जब मेन रोस्टर के सुपरस्टार्स ने NXT पर हमला किया था। इससे यह साबित हो गया है कि रेसलिंग फैंस वह शो केवल तब देखेंगे जब बड़े सुपरस्टार्स उस शो का हिस्सा होंगे।
सर्वाइवर सीरीज में जिस प्रकार का प्रदर्शन NXT ने किया उसके बाद उन्हें रेटिंग्स बढ़ाने के लिए मेन रोस्टर के सुपरस्टार्स की ज़रूरत शायद ना पड़े। रॉ पहले से कंपनी का मुख्य हिस्सा थी स्मैकडाउन भी जब से फॉक्स स्पोर्ट्स पर शिफ्ट हुई है तब से उनकी रेटिंग भी पहले से काफी अच्छी हो गयी है। इस शो के बाद यह साबित हो गया है कि आने वाले समय में NXT कंपनी का मेन तीसरा ब्रांड बन सकती है।