21 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने पहली बार Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया

Enter caption

साल 2019 का रॉयल रंबल पे-पर-व्यू खत्म हो चुका है। विमेंस रॉयल रंबल मैच को बैकी लिंच और मेंस रॉयल रंबल मैच में सैथ रॉलिंस ने अपने नाम किया। पिछले साल से ही WWE में विमेंस रॉयल रंबल का आयोजन किया जा रहा है। इस वजह से फैंस को एक की बजाय दो रॉयल रंबल मैच देखने को मिलते हैं, जिससे फैंस का मजा भी डबल हो जाता है।

Ad

इस बार मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में 60 सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया। जिनमें 21 सुपरस्टार ऐसे थे, जो पहली बार WWE रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बने थे। पहली बार हिस्सा लेने वाले किसी भी सुपरस्टार को भले ही जीत ना हुई हो, लेकिन इनका एक सपना जरूर पूरा हुआ। आइए देखते हैं कि मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैचों में किन रैसलरों ने पहली बार शिरकत की।

विमेंस रॉयल रंबल मैच

लेसी इवांस (मैच में एंट्री नंबर 1)

बिली के (एंट्री नंबर 7)

निकी क्रॉस (एंट्री नंबर 8)

पेटन रॉयस (एंट्री नंबर 9)

ज़ाया ली (एंट्री नंबर 11)

शार्लेट फ्लेयर (एंट्री नंबर 13)

मारिया कनेलिस (एंट्री नंबर 15)

कैंडिस लेरे (एंट्री नंबर 17)

एलिसा फॉक्स (एंट्री नंबर 18)

केसी कैटनजारो (एंट्री नंबर 19)

जैलिन वेगा (एंट्री नंबर 20)

इओ शिराई (एंट्री नंबर 23)

रिया रिप्ली (एंट्री नंबर 24)

एलेक्सा ब्लिस (एंट्री नंबर 26)


मेंस रॉयल रंबल मैच

जॉनी गार्गानो (एंट्री नंबर 6)

समोआ जो (एंट्री नंबर 8)

कर्ट हॉकिंस (एंट्री नंबर 9)

मुस्तफा अली (एंट्री नंबर 13)

नो वे होज़े (एंट्री नंबर 15)

पीट डन (एंट्री नंबर 18)

एलिस्टर ब्लैक (एंट्री नंबर 21)

पहली बार मेंस रॉयल रंबल मैच में शामिल हो रहे जॉनी गार्गानो, समोआ जो, मुस्तफा अली, ब्लैक और पीट डन ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। मुस्तफा अली पहले ही स्मैकडाउन में डेब्यू कर अपनी शानदार छाप छोड़ चुके हैं। इन युवा रैसलरों के प्रदर्शन से ट्रिपल एच के अलावा विंस मैकमैहन भी बेहद खुश होंगे।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications