WrestleMania इतिहास की 3 एंट्री जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं

रेसलमेनिया WWE का सबसे बड़ा शो हैं। फैंंस इस शो का इंतजार करते हैं। और कंपनी भी हर साल इस शो को हिट बनाने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। सुपरस्टार्स भी अपनी पूरी ताकत इस शो में लगाते हैं। हर सुपरस्टार का सपना होता है कि वो रेसलमेनिया के मंच में परफॉर्म करे। आज के समय में WWE परे विश्व में विख्यात है और इसके फैंस पूरी दुनिया में फैले हुए हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें रेसलमेनिया में विंस मैकमैहन हमेशा पुश देते हैं

इस साल रेसलमेनिया 36 का आयोजन 2 दिन होगा। 4 और 5 अप्रैल को ये शो होगा। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के चलते एरीना में फैंस मौजूद नहीं रहेंगे। कंपनी की असली परीक्षा इस बार रेसलमेनिया में होगी। रेसलमेनिया में हर रेसलर की एंट्री बहुत ही शानदार होती है। हर साल कोई ना कोई सुपरस्टार कुछ खास ऐसी एंट्री करता है जो फैंस के जेहन में हमेशा के लिए बस जाती है। तो आइए एक नजर डालते हैं रेसलमेनिया की 3 शानदार एंट्री पर जिन्होंने फैंस को पूरी तरह रोमांच से भर दिया था।

# ट्रिपल एच- रेसलमेनिया 30, किंग ऑफ एव्रीथिंग

youtube-cover
Ad

रेसलमेनिया 30 में ट्रिपल ने अपनी एंट्री का अद्भुत नजारा दिखाया था। ट्रिपल एच को 'किंग ऑफ किंग्स' के नाम से जाना जाता है और उन्होंने अपनी एंट्री को भी इसी थीम के रूप में यहां पर दिखाया था। ट्रिपल एच के साथ उनकी तीन सेविकाएं भी थीं और उन्होंने एक शानदार मुकुट भी लगा रखा था। उनके इस रूप को देखकर रेसलिंग जगत का हर एक फैन खुश हो गया था। ट्रिपल एच की इस एंट्री को हमेशा फैंस याद करते हैं। ऐसी एंट्री शायद ही कंपनी में किसी की हुई होगी। वैसे भी ट्रिपल एच को इस अंदाज के लिए हमेशा जाना जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

# शॉन माइकल्स- रेसलमेनिया 12, छत से छलांग

youtube-cover
Ad

रेसलमेनिया 12 में ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स के बीच मेन इवेंट में जबरदस्त मैच हुआ था। इस मेन इवेंट को हमेशा के लिए याद रखा जाता है। इस मैच के बाद से ही शॉन माइकल्स को लोग मिस्टर रेसलमेनिया के रूप में जानने लगे थे। शॉन माइकल्स को खतरा लेने की आदत है। शो में शॉन की एंट्री भी शानदार हुई। माइकल्स ने हवा में से सरकती हुई रस्सी के सहारे रिंग मे एंट्री ली थी जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

# जॉन सीना- रेसलमेनिया 25, सेना के साथ जॉन सीना

youtube-cover

जॉन सीना किसी भी तरह रिंग में एंट्री मारे तो फैंस झूम उठते हैं। लेकिन रेसलमेनिया 25 में जिस तरह जॉन सीना ने एंट्री मारी वो रेसलमेनिया इतिहास की सबसे शानदार एंट्री बन गई। रेसलमेनिया 25 में ढेर सारे सीना क्लोन्स के साथ एंट्री करके सीना ने एक बार फिर अपना वर्चस्व साबित किया। सीना की तरह कपड़े पहने ढेर सारे लोग एक कतार में वहां पहुंचे और उन्होंने सीना के "You Can't See Me" मूव की नकल की, जिसके बाद सीना ने एंट्री ली जिस पर पूरा WWE यूनिवर्स झूम उठा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications