5 सुपरस्टार्स जिन्हें Wrestlemania में विंस मैकमैहन हमेशा पुश देते हैं

विंस मैकमैहन और रोमन रेंस
विंस मैकमैहन और रोमन रेंस

रेसलमेनिया 36 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और ये बात किसी से छिपी नहीं है कि इस साल रेसलमेनिया पहले से अलग रहने वाला है। अलग इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस के चलते इसका आयोजन डब्लू डब्लू ई (WWE) परफॉरमेंस सेंटर में होने वाला है वो भी बिना लाइव ऑडियंस के।

Ad

इस मुसीबत की घड़ी में देखना दिलचस्प होगा कि WWE साल के सबसे बड़े शो को किस तरीके से बुक करती है। एक खास बात ये जरूर है कि रेसलमेनिया 36 एक नहीं बल्कि 2 दिन तक चलने वाला है। रोमन रेंस बनाम गोल्डबर्ग, बैकी लिंच बनाम शायना बैज़लर और जॉन सीना बनाम द फीन्ड जैसे बड़े मैच इस शो का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े कीर्तिमान जो ब्रॉक लैसनर रेसलमेनिया 36 में बना सकते हैं

हर साल देखा जाता है कि विंस मैकमैहन रेसलमेनिया में कुछ चुनिंदा सुपरस्टार्स को बड़ा पुश देते आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे कुछ सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जिन्हें विंस इस साल भी पुश देने वाले हैं।

# सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

2 बार के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस ने 6 साल पहले अपना रेसलमेनिया डेब्यू किया था, वहीं रेसलमेनिया 31 में मनी इन द बैंक ब्रीफ़केस कैश-इन कर वो पहली बार WWE चैंपियन बने। अगले साल वो घुटने की चोट के कारण मैच कार्ड का हिस्सा नहीं बन पाए।

Ad

2017 में उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई जब उन्होंने अपने गुरू और 14 बार के WWE चैंपियन ट्रिपल एच को मात दी थी। रेसलमेनिया 34 में उनके करियर को नई शुरुआत मिली क्योंकि इस समय तक उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन प्राप्त होने लगा था।

पिछले साल उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल टाइटल जीता और इस साल वो केविन ओवेंस के साथ रिंग साझा करने वाले हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

# शार्लेट

शार्लेट
शार्लेट

शार्लेट बिना कोई संदेह WWE के इतिहास की सबसे सफल विमेंस सुपरस्टार्स में से एक रही हैं। रेसलमेनिया 33 में उन्हें जीत नहीं मिल सकी लेकिन इससे 1 साल बाद वो असुका को किसी सिंगल्स मैच में हराने वाली पहली सुपरस्टार बनी थीं।

Ad

रेसलमेनिया 35 को बैकी लिंच और रोंडा राउजी के साथ मेन इवेंट कर उन्होंने इतिहास रचा और इस साल वो रिया रिप्ली को NXT विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो रेसलमेनिया 35 का हिस्सा थे लेकिन रेसलमेनिया 36 में नहीं आएंगे

# एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स

रॉयल रंबल 2016 में अपना WWE डेब्यू करने के बाद से एजे स्टाइल्स कंपनी के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। ये अपने आप में खास बात रही कि उन्हें क्रिस जैरिको जैसे बड़े सुपरस्टार के खिलाफ अपना रेसलमेनिया डेब्यू करने का मौका मिला था।

Ad

उससे अगले साल उन्हें शेन मैकमैहन पर जीत मिली, रेसलमेनिया 34 में शिंस्के नकामुरा को हराकर WWE चैंपियनशिप डिफेंड की। 2019 में उन्हें रैंडी ऑर्टन पर जीत मिली और इस बार उन्हें लैजेंड अंडरटेकर के साथ रिंग साझा करने का मौका मिल रहा है।

# ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

करीब 2 साल पहले खबरें थी कि लैसनर WWE छोड़कर UFC में वापसी करने वाले हैं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और अब रेसलमेनिया 36 में उन्हें ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड करनी है।

Ad

ब्रॉक लैसनर वही नाम है जिन्होंने रेसलमेनिया 30 में अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक का अंत किया था। इसके अलावा वो रेसलमेनिया में ना केवल चैंपियन बन चुके हैं बल्कि अपने टाइटल को डिफेंड भी कर चुके हैं और विंस मैकमैहन हर बार रेसलमेनिया में द बीस्ट पर बड़ा दांव खेलते आए हैं।

ये भी पढ़ें: रेसलमेनिया से जुड़ी रोमन रेंस के बारे में 3 बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए

# रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

अभी रोमन रेंस का WWE करियर एक दशक पुराना भी नहीं हुआ है और इस दौरान वो 4 बार रेसलमेनिया को मेन इवेंट कर चुके हैं। पहले 2 रेसलमेनिया शोज़ में उन्होंने द शील्ड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और उससे अगले साल ट्रिपल एच को हराकर WWE चैंपियन बने।

2017 में अंडरटेकर को हराया लेकिन रेसलमेनिया 34 में लैसनर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल उन्हें ड्रू मैकइंटायर पर जीत मिली और रेसलमेनिया 36 में वो यूनिवर्सल टाइटल के लिए लैजेंड गोल्डबर्ग को चैलेंज करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications