WrestleMania 35 में शार्लेट फ्लेयर के लिए 3 सबसे शानदार प्रतिद्वंदी

Enter caption

इसमें कोई शक नहीं है कि शार्लेट फ्लेयर विमेंस डिवीजन की सबसे टॉप सुपरस्टार हैं। रैसलमेनिया 35 को शुरू होने में अभी भी 5 महीने का समय बाकी है लेकिन इस पीपीवी के लिए अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। WWE के सबसे बड़े पीपीवी रैसलमेनिया में फैंस को सबसे बड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं।

Ad

रैसलमेनिया का स्टेज ऐसा स्टेज हैं जो एक रैसलर को एक रात में ही सुपरस्टार बना देता है। ऐसे में WWE का हर रैसलर इस पीपीवी का हिस्सा जरूर बनना चाहता है। रैसलमेनिया 35 में अगर किसी सुपरस्टार के मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है तो वह शार्लेट फ्लेयर हैं।

रैसलमेनिया 35 में यह देखना दिलचस्प होगा कि शार्लेट फ्लेयर किस सुपरस्टार्स के साथ मुकाबला करती नज़र आती हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 3 सुपरस्टार्स पर जिनके साथ शार्लेट फ्लेयर रैसलमेनिया 35 में धमाकेदार मुकाबला दे सकती हैं।

#असुका

youtube-cover
Ad

असुका की विनिंग स्ट्रीक WWE में तब तक जारी थी जब तक उन्होंने रैसलमेनिया 34 में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मुकाबला नहीं किया था। रैसलमेनिया 34 में शार्लेट फ्लेयर और असुका के बीच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था जिसमें शार्लेट फ्लेयर ने जीत हासिल की थी।

इस मुकाबले में शार्लेट फ्लेयर ने ना केवल जीत हासिल की बल्कि असुका की 914 दिनों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक को भी खत्म कर दिया। ऐसे में इस बात की संभावना काफी है कि असुका अपनी हार का बदला लेने के लिए रैसलमेनिया 35 में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मुकाबले में नज़र आएं।

प्रो-रैसलिंग में असुका एक बड़ा नाम है। WWE में आने से पहले वह जापान की सबसे बड़ी सुपरस्टार थीं। हमारे ख्याल से WWE असुका को पुश देने के लिए रैसलमेनिया 35 शार्लेट फ्लेयर के साथ मुकाबले में शामिल कर सकती है।

WWE की सभी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

#बैकी लिंच

youtube-cover
Ad

इस लिस्ट में दूसरा नाम बैकी लिंच का है जो कि पिछले कुछ समय से विमेंस डिवीजन की सबसे पॉपुलर सुपरस्टार बन गई हैं। हमारे ख्याल से बैकी लिंच बनाम शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला रैसलमेनिया 35 का सबसे बड़ा मुकाबला हो सकता है।

समरस्लैम पीपीवी में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के बीच ट्रिपल थ्रेट मुकाबला हुआ था जिसमें कॉर्मेला भी शामिल थीं। इस मुकाबले में बैकी हील के रूप में बदल गई थीं। इस मुकाबले को बैकी लिंच के करियर का सबसे शानदार मुकाबला भी कहा गया।

इसके अलावा एवोल्यूशन पीपीवी में दोनों सुपरस्टार्स ने एक बार फिर धमाकेदार मुकाबला दिया। ऐसे में WWE रैसलमेनिया 35 के लिए शार्लेट फ्लेयर बनाम बैकी लिंच के मुकाबले के लिए विचार जरूर कर रहा है। फिलहाल बैकी लिंच नाक की चोट के कारण रिंग से बाहर हैं लेकिन उनके जल्द ही वापसी करने की उम्मीद है। इस चोट के कारण बैकी लिंच सर्वाइवर सीरीज से भी बाहर हो गईं थी।

#रोंडा राउज़ी

Ronda Rousey

रैसलमेनिया 35 में शार्लेट फ्लेयर के लिए रोंडा राउज़ी से अच्छा प्रतिद्वंदी कोई नहीं हो सकता है। इस साल रॉयल रंबल में डेब्यू करने के बाद रोंडा राउज़ी ने अपनी परफॉर्मेंस से खुद को विमेंस डिवीजन में टॉप पर ला दिया है। WWE में आने के बाद रोंडा राउज़ी और भी बड़ी सुपरस्टार बन गई हैं।

Ad

हाल ही में हुई सर्वाइवर सीरीज में रोंडा राउज़ी और शार्लेट फ्लेयर के बीच एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में भले ही रोंडा राउज़ी की जीत हुई हो लेकिन शार्लेट फ्लेयर ने इस मुकाबले में बुरी तरह से पिटाई की।

WWE चाहे तो रोंडा राउज़ी को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ रैसलमेनिया 35 में आसानी से बुक कर सकता है। दोनों ही सुपरस्टार्स विमेंस डिवीजन में टॉप पर हैं। ऐसे में रैसलमेनिया जैसे ग्रैंड स्टेज के लिए कंपनी को दो बड़े सुपरस्टार रोंडा राउज़ी बनाम शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला जरूर बुक करना चाहिए।

लेखक: अविक दास, अनुवादक: अंकित कुमार

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications