WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में रेसलिंग जगत का सबसे बड़ा रेसलर माना जा सकता है। रोमन रेंस के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और वो अपने भाइयों के साथ मिलकर रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) दोनों ब्रांड्स पर राज कर रहे हैं। रोमन रेंस कई दिग्गजों के साथ स्टोरीलाइन में नजर आ चुके हैं। उन्होंने पहले काफी सुपरस्टार्स पर अलग-अलग चीज़ों की वजह से आरोप लगाए हैं लेकिन वो अभी खुद बड़ी गलतियां कर रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 आरोपों के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस ने WWE के अन्य सुपरस्टार्स पर लगाए हैं लेकिन वो खुद लगातार गलतियां कर रहे हैं। 3- रोमन रेंस का WWE के शोज़ को मिस करना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस कुछ महीनों पहले तक उतने शोज़ मिस नहीं करते थे। वो अमूमन 4-5 हफ्तों के बाद एक ब्रेक लेते थे। इसके अलावा लगभग हर एक इवेंट में मैच लड़ते हुए दिखाई देते थे। हालांकि, अब वो लगातार शोज़ मिस कर रहे हैं। वो Raw और SmackDown के एपिसोड्स में काफी बार नजर नहीं आते हैं। साथ ही वो Hell in a Cell 2022 में भी कोई मैच नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने पहले इसी तरह के आरोप जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर पर लगाए हैं। दोनों ही दिग्गज पार्ट-टाइमर्स हैं और इसी वजह से वो लगातार शोज़ में नजर नहीं आते थे। रोमन रेंस इसी वजह से उनपर पहले निशाना साधते हुए नजर आए हैं लेकिन अब खुद ही यह गलती कर रहे हैं। 2- मैच जीतने के लिए भाइयों की मदद लेना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस पहले बेबीफेस के तौर पर नजर आते थे और उन्होंने कई बड़े हील स्टार्स के खिलाफ काम किया है। उन्होंने काफी बार प्रोमो में दावा किया है कि उन्हें किसी की जरूरत नहीं है और वो अकेले दम पर सभी कुछ कर सकते हैं। हालांकि, हील टर्न के बाद रोमन अपने मैचों में द उसोज़ की मदद लेने लग गए। रोमन रेंस ने हील के रूप में कई मैच खुद के दम पर जरूर जीते हैं। हालांकि, उन्होंने ज्यादातर मैचों में किसी तरह से अपने भाइयों की मदद ली है या फिर पॉल हेमन ने उनका साथ दिया है। रोमन ने दूसरों पर पहले आरोप लगाए हैं और अब खुद भाइयों की मदद लेकर गलती कर रहे हैं। 1- फाइटिंग चैंपियन के तौर पर नजर नहीं आना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने पहले स्टोरीलाइंस में कई चैंपियंस पर सवाल उठाए हैं कि वो फाइटिंग चैंपियंस नहीं हैं। हालांकि, रोमन रेंस खुद एक फाइटिंग चैंपियन नहीं बन पाए हैं। वो कई बार सुपरस्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने से झिझकते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि वो टाइटल्स को अपने पास ही रखना चाहते हैं। रेंस को मुख्य रूप से डर है कि कोई उनसे चैंपियनशिप्स नहीं छीन ले। इससे साबित होता है कि वो एक फाइटिंग चैंपियन नहीं हैं। अगर वो हमेशा अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए आगे रहते और मैच में किसी भी तरह से चीटिंग नहीं करते तो उन्हें एक फाइटिंग चैंपियन माना जाता लेकिन ट्राइबल चीफ के साथ ऐसा नहीं है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।