3 बड़े धोखे जो WWE में जल्द आने वाले हफ्तों में देखने को मिल सकते हैं

Ujjaval
WWE में जल्द ही बड़े धोखे मिल सकते हैं (Photo: WWE.com)
WWE में जल्द ही बड़े धोखे मिल सकते हैं (Photo: WWE.com)

Big Betrayals Can Happen Soon WWE: WWE में स्टार्स के बीच दुश्मनी देखने को मिलती है। यह स्टोरीलाइन किसी चैंपियनशिप या नॉन-टाइटल के लिए हो सकती है। कई बार आपसी मतभेद के कारण रेसलर्स के बीच दुश्मनी शुरू होती है। इसी बीच कई मौकों पर दोस्तों के बीच अनबन बढ़ जाती है।

Ad

इसी वजह से किसी स्टार का अपने साथी को धोखा देना बड़ी बात है। इतने सालों में कई रेसलर्स को अपने दोस्त से धोखा मिला है और आने वाले समय में भी यह चीज़ जारी रह सकती है। कुछ धोखे के संकेत खुद कंपनी ने दिए हैं। इस आर्टिकल में हम 3 धोखे के बारे में बात करेंगे, जो आने वाले समय में देखने को मिल सकते हैं।

3- ऑसम ट्रुथ के अलग होने के बीज WWE ने बो दिए हैं

Ad

ऑसम ट्रुथ ने इस साल काफी प्रभावित किया और दोनों के कई रोमांचक पल देखने को मिले हैं। कुछ हफ्तों पहले दोनों अपने वर्ल्ड टैग टीम टाइटल हार गए थे। इसके बाद भी दोनों ने अभी तक साथ काम किया। हालिया Raw में उनके अलग होने के संकेत मिले हैं। मिज़ अपनी टीम को जीत दिलाने के करीब थे लेकिन आर-ट्रुथ ने उनसे बिना पूछे टैग ले लिया था। यह चीज़ मिज़ को समझ नहीं आई।

बाद में आर-ट्रुथ, जब ऑस्टिन थ्योरी को उठाकर फिनिशर लगाने गए, तो उनकी टक्कर मिज़ से हो गई। इसी के चलते पूर्व WWE चैंपियन धराशाई हो गए। इस तालमेल की कमी के कारण ही ऑसम ट्रुथ को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह आने वाले कुछ हफ्तों में दोबारा के बीच अनबन बढ़ सकती है और दोनों हमेशा के लिए अलग हो सकते हैं। मिज़ और ट्रुथ जैसे शानदार दोस्तों को आपस में भिड़ते हुए देखना खास होगा।

2- न्यू डे के सदस्य ज़ेवियर वुड्स ने WWE Raw में कोफी किंग्सटन से अलग होने के संकेत दिए

Ad

न्यू डे काफी सालों से साथ हैं और वो लगातार अच्छा काम करते हुए नज़र आए हैं। वुड्स को कैरियन क्रॉस पिछले कुछ हफ्तों से अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। इसके बावजूद क्रॉस ने वुड्स के दिमाग में कोफी किंग्सटन के लिए थोड़ी नफरत जरूर भर दी है। यह चीज़ WWE Raw में देखने को मिली।

न्यू डे को फाइनल टेस्टामेंट पर ओडिसे जोन्स की मदद से जीत मिली थी। बैकस्टेज कोफी ने बताया कि उन्होंने जोन्स को उनकी मदद के लिए बुलाया था। यह चीज़ जानकर ज़ेवियर वुड्स खुश नहीं थे। इस चीज़ ने साफ तौर पर न्यू डे फैक्शन के अलग होने के संकेत दे दिए हैं। वुड्स को शायद यह चीज़ पसंद नहीं आई कि किंग्सटन ने उनसे बिना पूछे इतना बड़ा फैसला ले लिया। वो आने वाले समय में किंग्सटन को धोखा देकर अलग हो सकते हैं।

1- WWE स्टार आईवी नाइल दे सकती हैं क्रीड ब्रदर्स और चैड गेबल को धोखा

Ad

आईवी नाइल ने मेन रोस्टर पर क्रीड ब्रदर्स के साथ डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वो साथ नज़र आए हैं। क्रीड ब्रदर्स अब चैड गेबल के साथ जुड़ गए हैं और नाइल भी पूर्व टैग टीम चैंपियन के साथ शामिल होती हुई दिखाई दी हैं। हालांकि, WWE Raw के एपिसोड में बैकस्टेज आईवी नाइल की मुलाकात मैक्सिन डुप्री से देखने को मिली। इसी बीच जब चैड ने आकर मैक्सिन पर निशाना साधा, तो नाइल खुश नज़र नहीं आ रही थीं।

बाद में जब चैड गेबल अपने साथ आईवी को ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तब भी वो खुश नहीं थीं। ऐसा लग रहा है कि आईवी का झुकाव अल्फा अकादमी की ओर ज्यादा है और वो चैड गेबल के नए ग्रुप में शायद नहीं रहना चाहती हैं। अगर ऐसा होता है, तो फिर आने वाले समय में नाइल किसी तरह से क्रीड ब्रदर्स और चैड गेबल को धोखा दे सकती हैं। वो इसी के साथ अल्फा अकादमी के शामिल होकर मैक्सिन के साथ विमेंस टैग टीम डिवीजन में काम कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications