3 बड़े बदलाव जो WWE दिग्गज Roman Reigns में 2025 Royal Rumble मैच के दौरान देखने को मिल सकते हैं

WWE
2025 Royal Rumble मैच में दिखेगा रोमन रेंस का जलवा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Big Changes Can Happen: WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड 6 जनवरी, 2025 को हुआ था। वहां पर रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ को हराया था। अब उनके पास ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला आ गई है। रेंस इसके बाद से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। पॉल हेमन ने आगामी रॉयल रंबल मैच में उनकी एंट्री का ऐलान किया था। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े बदलाव का जिक्र करने वाले हैं जो रेंस में 2025 Royal Rumble मैच के दौरान देखने को मिल सकते हैं।

#3 WWE दिग्गज रोमन रेंस को 2025 Royal Rumble मैच में असली ब्लडलाइन से कोई मतलब नहीं रह सकता है

रोमन रेंस का अभी तक असली ब्लडलाइन (जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन) के सभी सदस्यों ने अच्छा साथ दिया है। पिछले साल Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया था। रोमन और उनके साथियों का साथ मैच में सीएम पंक ने दिया था।

2025 Royal Rumble मैच में अब रेंस का अलग रूप देखने को मिल सकता है। वो अपने साथियों को धोखा देकर उन्हें एलिमिनेट भी कर सकते हैं। इसके अलावा ये भी हो सकता है कि वो उनकी बिल्कुल भी परवाह ना करें।

#2 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस जीत के लिए कोई गलत रास्ता अपना सकते हैं

WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस बेबीफेस रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि, रोमन कब क्या कर दें किसी को कुछ नहीं पता है। अब उनका 2025 Royal Rumble मैच जीतने का लक्ष्य है।

मुकाबले में जीत के लिए रोमन किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार हो सकते हैं। हो सकता है कि वो कोई गलत रास्ता अपना लें। रेंस ने अपने हील रन के दौरान कई बार चीटिंग भी की थी। वो अब ये कार्य दोबारा करते हुए नज़र आ सकते हैं।

#1 नई ब्लडलाइन को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस

नई ब्लडलाइन के साथ अभी तक रोमन रेंस का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। 2025 Royal Rumble मैच में चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है। सोलो सिकोआ और उनके साथियों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश रोमन कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर कहानी में नया मोड़ आ जाएगा।

रोमन रेंस के कारण ही सिकोआ, जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स को प्रसिद्धि मिली है। रेंस अब इनके साथ स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं। रंबल मैच में अगर इस तरह का नजारा दिखा तो फिर फैंस खुश हो जाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications