WWE में असली ब्लडलाइन के रीयूनियन के बाद Roman Reigns की पहली प्रतिक्रिया, दुश्मनों को दी चेतावनी

WWE
WWE SmackDown में हुआ खास सैगमेंट (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Reaction After Reunited Original Bloodline: WWE Crown Jewel 2024 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड शानदार रहा। बड़ी बात ये है कि असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया है। ग्रुप के तीनों शुरूआत सदस्य रोमन रेंस (Roman Reigns), जे उसो और जिमी उसो साथ आ गए हैं। अब फैंस को इनका जलवा देखने को मिलेगा। तीनों साथ मिलकर Crown Jewel में सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और जेकब फाटू को टक्कर देंगे। खैर इस खास रीयूनियन के बाद रोमन रेंस की पहली प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ गई है।

Ad

आपको बता दें WWE Bad Blood में रोमन रेंस और जिमी उसो ने एक-दूसरे को गले लगाया था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे और जिमी उसो के बीच खास पल देखने को मिला। दोनों का रीयूनियन हुआ। इस हफ्ते अब रेंस भी साथ आ गए हैं। जे ने रोमन के सामने कुछ शर्तें रखी। इसके बाद रेंस ने उन्हें स्वीकार कर WWE यूनिवर्स को बड़ा तोहफा दिया। तीनों स्टार्स रिंग में पुराने ही अंदाज में नज़र आए। इस पल का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे।

रोमन रेंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ जे और जिमी उसो हैं। जे यीट कहते हुए नज़र आ रहे हैं। रोमन रेंस ने कैप्शन में लिखा,

जो वो समझ रहे हैं, वो नहीं हैं।
Ad

क्या WWE Crown Jewel 2024 में असली ब्लडलाइन की जीत होगी?

रोमन रेंस ने अपने खास संदेश के जरिए Crown Jewel में नई ब्लडलाइन को हराने का दावा कर दिया है। एक बात तय है कि सिक्स-मैन टैग टीम मुकाबले में बहुत मजा आने वाले हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शो की शुरूआत में ही ये मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बवाल देखने के लिए शुरू में ही कमर कसनी पड़ेगी। द रॉक भी इस मुकाबले में आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। Bad Blood में एंट्री के बाद से अभी तक वो WWE टीवी पर नज़र नहींं आए हैं। अगर Crown Jewel में वो आए तो फिर आगे के लिए कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। फिलहाल देखने वाली बात ये होगी कि सऊदी अरब में रोमन रेंस और द उसोज़ को जीत मिलेगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications