WWE Bad Blood में Roman Reigns की जीत के बाद The Rock की वापसी, फाइनल बॉस ने फैलाई सनसनी

WWE Bad Blood 2024 में मचा बवाल (Photo: X/ @SKWrestling_)
WWE Bad Blood 2024 में मचा बवाल (Photo: X/ @SKWrestling_)

The Rock Return WWE: WWE Bad Blood 2024 का सफल समापन हो गया है। फैंस को तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी लंबे समय बाद एक्शन में दिखाई दिए। मेन इवेंट में उन्होंने और कोडी रोड्स ने शानदार जीत हासिल की। खैर इससे भी बड़ी खबर ये है कि WWE दिग्गज द रॉक ने वापसी कर सनसनी फैला दी है। शो के अंत में आकर उन्होंने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। शायद इसके बारे में बहुत कम लोगों ने सोचा था। उन्हें देखकर रिंग में मौजूद रोमन, कोडी और जिमी उसो सहमे से नज़र आए।

Ad
Ad

WrestleMania XL में इस बार द रॉक ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। नाईट 1 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। नाईट 2 में रोमन और कोडी के बीच हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में भी उन्होंने एंट्री की। हालांकि, वो रेंस को हार से नहीं बचा पाए। मेनिया के बाद हुए Raw के पहले एपिसोड में उनका सामना रोड्स से हुआ था। वहां पर द ग्रेट वन ने कहा था कि वो बहुत जल्द उनके लिए वापसी करेंगे। अब करीब 6 महीने बाद उन्होंने WWE रिंग में एंट्री कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

खैर Bad Blood 2024 के मेन इवेंट में हुए टैग टीम मैच के बाद बड़ा बवाल देखने को मिला। सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया। रोमन रेंस और जिमी उसो उन्हें बचाने गए। वहां पर लगा शो खत्म हो जाएगा लेकिन अचानक द रॉक का एंट्रेंस म्यूजिक बज गया। वो स्टेज पर आए और इस दौरान फैंस का उत्साह देखने लायक था। द ग्रेट वन ने रोमन, कोडी और जिमी को घूरकर देखा। बैकस्टेज जाने से पहले उन्होंने चार तक गिनती भी गिनी। हालांकि, उनका ये रिएक्शन शायद ही किसी को समझ आया।

Ad

द रॉक की WWE में वापसी से चीजें हुईं रोमांचक

जिमी उसो ने वापसी कर ये क्लियर कर दिया है कि वो रोमन रेंस का साथ देंगे। द रॉक ने जिस अंदाज में तीनों सुपरस्टार्स को देखा वो कुछ अलग था। द ग्रेट वन के आने से अब चीजें और मजेदार हो गई हैं। ब्लडलाइन की स्टोरी में नया मोड़ आ गया है। यहां से अब Survivor Series में खतरनाक वॉरगेम्स मैच की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। देखना होगा कि WWE रिंग में द रॉक का अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications