16,092 फैंस के सामने Roman Reigns का अपने भाई से हुआ रीयूनियन, WWE Bad Blood में मिले गले और छलके आंसू

WWE Bad Blood में फैंस को आया मजा (Photo: X/ @SKWrestling_)
WWE Bad Blood में फैंस को मिला सरप्राइज (Photo: X/ @SKWrestling_)

Jimmy Uso Return WWE: WWE Bad Blood 2024 के मेन इवेंट में बड़ा टैग टीम मैच देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स ने सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना किया। इस मुकाबले को लेकर सभी बहुत ज्यादा उत्साहित थे। मैच में रोमन और कोडी ने जीत हासिल की। हालांकि, WWE यूनिवर्स को जो सरप्राइज मिला वो बहुत ही जबरदस्त था। आपको बता दें जिमी उसो ने Bad Blood में धमाकेदार वापसी कर फैंस का दिल जीत लिया। असली ट्राइबल चीफ तो उन्हें देखकर भावुक हो गए।

WWE WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर हमला किया था। उसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। Bad Blood 2024 में हुए टैग टीम मैच में ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा और टांगा लोआ ने दखलअंदाजी की। नंबर्स गेम रोमन रेंस और कोडी रोड्स पर हावी होते हुए दिखा। अचानक रिंगसाइड पर कैमरा गया। वहां मौजूद एक शख्स जिसने ब्लैक हुड पहना हुआ था उसने टोंगा और लोआ को धराशाई कर दिया। वो और कोई नहीं बल्कि जिमी उसो थे।

जिमी की वापसी देखकर सिकोआ की हालत खराब हो गई। इसका फायदा रोमन ने उठाया और सोलो को स्पीयर देते हुए मुकाबला अपने नाम किया। रिंग में जिमी को देखकर रेंस को भी पहले यकीन नहीं हुआ। वो इमोशनल हो गए और फिर उन्होंने शानदार अंदाज में उसो को गले लगाया। रेंस की आंखों से आंसू भी निकल गए थे। एरीना में मौजूद 16,092 फैंस असली ट्राइबल चीफ और जिमी का रीयूनियन देखकर खुश हो गए।

WWE सुपरस्टार जिमी उसो और रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को भी बचाया

WWE Bad Blood 2024 में जिमी उसो की वापसी की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं। जितनी भी अफवाहें सामने आईं थी वो सब सच निकलीं। अब रोमन रेंस और जिमी का साथ में जलवा देखने को मिलेगा। बड़ी बात ये है कि जिमी ने कोडी रोड्स की मदद भी की। मुकाबले के बाद रोड्स के ऊपर सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने अटैक किया। रोमन उन्हें बचाने नहीं जाने वाले थे लेकिन जिमी ने उन्हें फोर्स किया। अब इस कहानी में कई मोड़ आगे जाकर आने वाले हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो रोमांच चरम पर पहुंच गया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now