Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Bad Blood 2024
  • WWE Bad Blood रिजल्ट्स LIVE, 5 अक्टूबर 2024: Roman Reigns ने दिलाई अपनी टीम को जीत, The Rock की हुई वापसी, ब्लडलाइन का हुआ बुरा हाल

WWE Bad Blood रिजल्ट्स LIVE, 5 अक्टूबर 2024: Roman Reigns ने दिलाई अपनी टीम को जीत, The Rock की हुई वापसी, ब्लडलाइन का हुआ बुरा हाल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedOct 06, 2024 09:00 IST

WWE Bad Blood 2024 में क्या-क्या हुआ?

topic-thumbnail

09:00 (IST)6 OCT 2024

Bad Blood की कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। हम आपसे Raw की कवरेज के साथ मिलेंगे। 

06:56 (IST)6 OCT 2024

रेंस और जिमी उसो काफी ज्यादा भावुक हो गए हैं। दोनों भाई गले मिल रहे हैं। फैंस भी काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। रेंस और जिमी उसो वापस जा रहे थे तभी सोलो की ब्लडलाइन ने कोडी रोड्स पर अटैक कर दिया। रेंस और जिमी ने आकर कोडी को बचाया और नई ब्लडलाइन को बाहर भगाया। रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप लेकर कोडी को दे दिया।

द रॉक का म्यूजिक बज गया है। 
फाइनल बॉस की वापसी हो गई है और उन्होंने स्टेज से रोमन रेंस और कोडी रोड्स को  देखा। इसके बाद कुछ इशारा किया और वो चले गए।

इसी के साथ Bad Blood का अंत हुआ। 

06:52 (IST)6 OCT 2024

रेंस और सोलो पंच एक्सचेंज कर रहे हैं। रेंस ने सोलो पर सुपरमैन पंच लगा दिया है और अब वो स्पीयर देने की तैयारी में हैं। टोंगा ब्रदर्स ने रेंस का ध्यान भटकाया और सोलो ने रोमन पर स्पीयर लगा दिया। रेंस ने किकआउट कर दिया। जिमी उसो की वापसी हो गई है और उन्होंने टोंगा ब्रदर्स पर सुपरकिक लगा दी है। रेंस ने रिंग में सोलो पर स्पीयर लगाया और पिन करके अपनी टीम को जीत दिलाई।

विजेता: रोमन रेंस और कोडी रोड्स

06:48 (IST)6 OCT 2024

जेकब और सोलो ने मिलकर रेंस पर डबल मूव लगाया और अब जेकब ने मूनसॉल्ट लगा दिया। सोलो ने स्प्लैश लगाया और पिन करने का प्रयास किया। कोडी ने बचाया। रिंग के बाहर कोडी ने जेकब को स्टील स्टेप्स पर दे मारा और फिर वो बैरिकेड से जाकर टकरा गए। रोड्स ने फाटू का फेस फर्स्ट चेयर पर दिया और फिर फ्लोर पर ही फाटू को क्रॉस रोड्स दे दिया। कोडी ने डबल किक लगाई और वो टेबल पर हैं इस समय। कोडी ने फाटू को कमेंट्री टेबल पर स्प्लैश दे दिया है। 

06:45 (IST)6 OCT 2024

जेकब टॉप रोप पर थे, लेकिन कोडी ने उनके मूव को काउंटर किया। रोड्स ने आखिरकार रेंस को टैग दे दिया, तो दूसरी तरफ सोलो को टैग मिल गया है। रेंस ने क्लोथ्सलाइन लगाई और वो पूरी तरह से गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। रेंस ने सोलो पर पंच लगाने शुरू कर दिए हैं। सोलो ने रेंस के सुपरमैन पंच को काउंटर करके स्पाइक लगाने का प्रयास किया। हालांकि, रेंस ने आखिरकार सुपरमैन पंच लगाया और पिन करने की कोशिश की। 

06:42 (IST)6 OCT 2024

जेकब फाटू को टैग मिला और उन्होंने अपना डॉमिनेशन जारी रखा है। रोमन टैग का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ब्लडलाइन कोडी को उनके पास नहीं जाने दे रही। सोलो और जेकब ने रोड्स पर डबल मूव लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया। सोलो को टैग मिल गया है और इधर जबतक रेंस को टैग मिलता जेकब फाटू ने रोमन रेंस पर अटैक कर दिया और उन्हें स्टील स्टेप्स पर दे मारा। 

06:37 (IST)6 OCT 2024

रोड्स ने कोडी कटर लगा दिया है और ब्लडलाइन दिक्कत में दिखाई दे रही है। सोलो ने कोडी का ध्यान भटकाया और फाटू ने समोअन ड्रॉप लगा दिया। कंट्रोल हील टीम के पास आ गया है और उन्होंने रोड्स को बाहर भेजते हुए सोलो को टैग दिया। रिंग के बाहर सिकोआ ने कोडी को एप्रन पर स्पिनिंग सोलो दिया। 

06:35 (IST)6 OCT 2024

रिंग कॉर्नर पर सोलो ने रेंस को धराशाई किया और जेकब फाटू को टैग दिया। जेकब ने असली ट्राइबल चीफ को मुश्किल में डाला हुआ है और कह रहे हैं कि सोलो ही ट्राइबल चीफ हैं। रेंस ने खुद को बचाया और जेकब रिंग कॉर्नर से टकरा गए। रोमन ने फाटू को रिंग के बाहर भेजा और इस बीच उन्होंने कोडी को टैग दिया। कोडी ने पावरस्लैम लगाया और अब वो पंच लगा रहे हैं। 

06:32 (IST)6 OCT 2024

रिंग कॉर्नर पर ले जाकर रेंस, सोलो पर अटैक कर रहे हैं और फैंस को भी यह देखकर काफी मजा आ रहा है। सोलो ने पलटवार किया और वो रेंस पर पंच लगा रह हैं। रेंस ने एल्बो लगाया और फिर सोलो को रिंग के बाहर भेजा। जेकब रिंग में आ गए हैं, लेकिन सोलो ने पीछे से आकर रेंस पर अटैक कर दिया। रेफरी का ध्यान नहीं था और जेकब ने रेंस पर चीप शॉट लगाया।

06:29 (IST)6 OCT 2024

कोडी रोड्स और जेकब फाटू इस मैच की शुरुआत कर रहे हैं। अभी मैच शुरू ही हुआ था कि चारों सुपरस्टार्स रिंग में आ गए हैं। रोमन और सोलो बाहर चले गए हैं। जेकब ने सोलो और अब कोडी ने रोमन रेंस को टैग दे दिया है। 

06:14 (IST)6 OCT 2024

WWE Bad Blood में द ब्लडलाइन vs रोमन रेंस और कोडी रोड्स

मेन इवेंट के लिए सबसे पहले सोलो सिकोआ और जेकब फाटू ने एंट्री की है। अनडिप्यूटेड चैंपियन कोडी रोड्स ने पहले स्पेशल एंट्री की और अब रोमन रेंस भी आखिरकार मैच के लिए बाहर आ गए हैं। 

06:05 (IST)6 OCT 2024

रिप्ली ने अपना ध्यान डॉमिनिक पर लगाया और अब वो वापस रिंग में आ गई हैं। रिया ने केंडो स्टिक निकाल लिया है और इससे डॉमिनिक मिस्टीरियो को पीटना शुरू कर दिया है। डॉम की हालत खराब हो गई है और इस बीच राकेल रॉड्रिगेज़ की वापसी हो गई है और उन्होंने रिया रिप्ली पर बुरी तरह अटैक कर दिया। इस मैच का अंत DQ के जरिए हो गया है। राकेल ने लिव को उनकी चैंपियनशिप बेल्ट दे दी है।

विजेता: DQ से मैच का अंत

06:01 (IST)6 OCT 2024

डॉमिनेक के केज का दरवाजा खुल गया है। रिप्ली ने टॉप रोप से स्प्लैश लगाया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। रिया ने सबमिशन होल्ड में चैंपियन को जकड़ लिया है। मॉर्गन ने रोप्स का सहारा लेकर खुद को बचाया। रिंग के बाहर रिप्ली ने मॉर्गन को बैरिकेड पर दे मारा। डॉम एकदम बेबस दिखाई दे रहे हैं। रिंग के बाहर ही रिया ने रिपटाइड लगा दिया है। डॉमिनिक फंस गए हैं और चेन में उनका पैर फंस गया है। 

05:58 (IST)6 OCT 2024

लिव का दबदबा देखने को मिल रहा है और उन्होंने रिया के बैड नी को होल्ड कर लिया है। रिप्ली दर्द में दिखाई दे रही हैं और उनके पास बचने का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा।रिप्ली ने होल्ड से तो खुद को बचाया, लेकिन लिव अभी भी उनके घुटने को ही टारगेट कर रही हैं। लिव ने रिया को सनसेट फ्लिप बॉम्ब बैरिकेड पर दे दिया। उन्होंने सेकेंड रोप से कोड ब्रेकर लगाया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। लिव सुपलेक्स लगा रही हैं और आखिरकार रिप्ली द्वारा पलटवार देखने को मिला। 

05:51 (IST)6 OCT 2024

डॉमिनिक मिस्टीरियो को शार्क केज में बंद कर दिया गया है और सात साल बाद इस प्रकार का मैच WWE में हो रहा है। डॉम को ऊंचाई से भी डर लगता है और अब केज को ऊपर कर दिया गया। रिप्ली ने लिव मॉर्गन को पटकना शुरू कर दिया और इस बीच फॉलअवे स्लैम भी लगाया। रिप्ली ने उन्हें बैरिकेड में दे मारा और एक्शन रिंग के अंदर पहुंचा। मॉर्गन ने रिप्ली को रिंग के बाहर भेजा और वो रिया के घुटने को निशाना बना रही हैं। 

05:42 (IST)6 OCT 2024

Bad Blood 2024 में WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच (लिव मॉर्गन vs रिया रिप्ली)

लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने सबसे पहले कार में खास एंट्री की। रिया रिप्ली भी इस मैच के लिए आ गई हैं। 

05:33 (IST)6 OCT 2024

ट्रिपल एच का सैगमेंट

WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने एंट्री की और वो ऐतिहासिक अनाउंसमेंट करने वाले हैं। ट्रिपल एच ने बताया 16,092 लोग Bad Blood देखने आये हैं और सभी का उन्होंने शुक्रिया अदा किया। हंटर ने कहा कि Crown Jewel 2024 में WWE के नए ऐरा की शुरुआत होगी। वहां पर दोनों ब्रांड के वर्ल्ड चैंपियंस (मेंस और विमेंस) के बीच मैच देखने को मिलेगा। इस मैच को जीतने वाला सुपरस्टार Crown Jewel चैंपियनशिप जीत जाएगा। 

गुंथर का म्यूजिक बजा और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रिंग में आ गए हैं। 

रिंग जनरल ने कहा कि इसी साल सऊदी अरब में वो किंग ऑफ द रिंग बने थे, जहां ट्रिपल एच ने उन्हें ताज पहनाया था और Crown Jewel में भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। इसके बाद उन्होंने गोल्डबर्ग पर निशाना साधा और उनकी बेइज्जती की। गुंथर ने गोल्डबर्ग के बेटे को कहा कि वो विश करते हैं कि बिल अच्छे रेसलर से बेहतर पिता बन पाएंगे। गोल्डबर्ग बाहर आ गए हैं और उन्हें रोकने के लिए सिक्योरिटी बाहर आ गई है। बिल काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। रिंग में सैमी ज़ेन ने आकर रिंग जनरल पर अटैक किया और गार्ड्स ने आकर उन्हें अलग किया। रिंग में ट्रिपल एच ने गोल्डबर्ग का हाथ ऊपर करके उनके प्रति सम्मान दिखाया। 

05:16 (IST)6 OCT 2024

प्रीस्ट ने मैकडॉना को रिंग के बाहर भेजा, लेकिन इससे फिन को मौका मिल गया। बैलर टॉप रोप से डेमियन के बैक को निशाना बनाया। अंत में प्रीस्ट ने बैलर पर साउथ ऑफ हैवन्स मूव लगाया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।

विजेता: डेमियन प्रीस्ट

05:15 (IST)6 OCT 2024

फिन ने प्रीस्ट के फेस पर किक लगाई और इस समय दोनों स्टार्स डाउन हैं। प्रीस्ट ने वापसी की और बैलर पर रेजर्स ऐज लगाया। वो पिन करने गए, लेकिन किकआउट ही देखने को मिला। बैलर रिंग के बाहर चले गए हैं और डेमियन ने आकर उन्हें कमेंट्री टेबल के पार फेंक दिया। जजमेंट डे ने दखल दिया, पहले कार्लिटो ने आकर रेफरी का ध्यान भटकाया, तो जेडी मैकडॉना ने प्रीस्ट पर चीप शॉट लगाया। बैलर ने डेमियन पर कू डी ग्रा लगाकर पिन करने का असफल प्रयास किया। 

05:11 (IST)6 OCT 2024

बैलर को प्रीस्ट ने पटका और वो काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। वो किक और पंच इस समय बैलर पर निकाल रहे हैं। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने फिन पर ब्रोकन एरो लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया। बैलर ने पलटवार किया और स्लिंगब्लेड लगाया। हालांकि, प्रीस्ट पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने जबरदस्त किक्स लगाई। इसके बाद क्लोथ्सलाइन लगाते हुए एक बार फिर पिन करने का प्रयास किया। 

05:07 (IST)6 OCT 2024

प्रीस्ट शुरुआत से ही अपना गुस्सा बैलर पर निकाल रहे हैं। उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर पर जबरदस्त किक लगाई और फिर उन्हें रिंग कॉर्नर पर दे मारा। रिंग के बाहर बैलर ने प्रीस्ट पर जबरदस्त मूव लगाकर उन्हें धराशाई करने का प्रयास किया। डेमियन ने खुद को मुश्किल से काउंटआउट होने से बचाया। हालांकि, बैलर को कंट्रोल मिल गया और अब वो डॉमिनेट कर रहे हैं। 

05:00 (IST)6 OCT 2024

WWE Bad Blood 2024 में डेमियन प्रीस्ट vs फिन बैलर

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस के एक हाफ और जजमेंट डे मेंबर फिन बैलर ने सबसे पहले एंट्री की है। वो अकेले ही आए हैं। डेमियन प्रीस्ट इस मैच के लिए आ गए हैं। 

04:50 (IST)6 OCT 2024

टिफनी ने अपना ब्रीफकेस रेफरी से वापस लिया और जैक्स काफी नाराज दिखाई दे रही हैं। बेली ने मौके का फायदा उठाना चाहा और जैक्स को रोलअप करने का असफल प्रयास किया। टिफनी ने बेली का ध्यान भटकाया और जैक्स ने सेकेंड रोप से समोअन ड्रॉप लगाया। अंत में नाया ने अपना फिनिशर बेली पर लगाया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।

विजेता: नाया जैक्स

04:48 (IST)6 OCT 2024

रिंग के बाहर नाया जैक्स ने बेली को स्टील स्टेप्स पर पावरबॉम्ब दे दिया और अब वो उन्हें वापस रिंग में लेकर आ गई हैं। नाया ने समोअन ड्रॉप लगाया और एक बार फिर किकआउट देखने को मिला। नाया जैक्स ने गलती से रेफरी पर अटैक कर दिया और वो मुश्किल में दिखाई दे रही हैं। बेली ने स्टनर लगाया और फिर जबरदस्त मूव लगाकर पिन करने का प्रयास किया, लेकिन रिंग में पिन करने के लिए रेफरी ही नहीं हैं। टिफनी Money in the Bank ब्रीफकेस लेकर आ गई हैं। उन्होंने बेली पर अटैक किया। 

04:44 (IST)6 OCT 2024

बेली ने चैंपियन पर रनिंग नी लगाया और अब सनसेट फ्लिप बॉम्ब दिया। ऐसा लग रहा है कि बेली के पैर में चोट लग गई  और वो इसे भुलाते हुए टॉप रोप पर हैं। उन्होंने बिग एल्बो लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया। 

04:42 (IST)6 OCT 2024

बेली ने वापसी की है और जैक्स को रिंग के बाहर भेजा। अब उन्होंने बेसबॉल स्लाइड लगाया और अब वो जैक्स को रिंग में लेकर आई हैं। बेली ने पिन करने का प्रयास किया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। विमेंस चैंपियन ने एक बार फिर कंट्रोल हासिल कर लिया है और रिंग कॉर्नर पर उनकी हालत खराब की। वो अपना फिनिशिंग मूव देने वाली थी, लेकिन बेली ने खुद को बचाते हुए जैक्स को पावरबॉम्ब देना चाहा। हालांकि, जैक्स ने पलटवार किया और फिर बेली टू बेली मूव दिया। 

04:39 (IST)6 OCT 2024

Bad Blood 2024 में WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच (नाया जैक्स vs बेली)

बेली और नाया जैक्स ने इस मैच के लिए एंट्री कर ली है। आधिकारिक तौर पर यह मैच शुरू हो गया है। जैक्स ने बिना कोई समय गंवाए अपने चैलेंजर पर अटैक करना शुरू कर दिया। उन्होंने कॉर्नर पर स्प्लैश लगाया। और वो पूरी तरह से डॉमिनेट कर रही हैं। उन्होंने सबमिशन होल्ड लगाया, लेकिन बेली ने रोप्स का सहारा लेकर खुद को बचाया। 

04:18 (IST)6 OCT 2024

मैकइंटायर ने डरने का नाटक किया और एकदम से पंक पर लो ब्लो लगा दिया। अब उन्होंने पंक के स्पेशल ब्रेसलेट के टुकड़ों को फेंक दिया। ड्रू मूव को मिस कर गए और सीधे स्टील स्टेप्स पर गिरे। पंक ने अपने घुटनों पर चेन को बांध लिया है। पंक ने ड्रू को चेन पर GTS दिया और पिन करके इस मैच को जीत लिया। आखिरकार इस खतरनाक मैच का अंत हो गया है और पंक ने इस दुश्मनी को जीत लिया।

विजेता: सीएम पंक

पंक की हालत इतनी खराब हो रखी है कि वो अपने पैरों पर वापस भी नहीं जा पा रहे और बाहर गिर गए। मेडिकल टीम उन्हें देख रही है और ऑक्सीजन दिया जा रहा है। 

04:15 (IST)6 OCT 2024

मैकइंटायर ने रिंग के बाहर सीएम पंक को टेबल पर पटक दिया है। दोनों इस समय डाउन हैं और उनकी हालत खराब दिखाई दे रही है। ड्रू ने स्टील स्टेप्स को सेट किया है, तो दूसरी तरफ पंक अभी भी डाउन हैं। रिंग में पहुंचते ही पंक ने एकदम से GTS लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया। मैकइंटायर ने पलटवार किया और पंक को स्टील स्टेप्स पर वाइट नॉइस दिया, लेकिन एक बार फिर किकआउट देखने को मिला। 

04:07 (IST)6 OCT 2024

मैकइंटायर को पंक रिंग में लेकर आए, लेकिन ड्रू ने अचानक से क्लेमोर लगा दिया। उन्होंने पिन करने का प्रयास किया और अंतिम मोमेंट पर पंक द्वारा किकआउट देखने को मिला। मैकइंटायर दूसरे क्लेमोर को मिस कर गए और अब पंक ने उन्हें शार्पशूटर में लॉक कर लिया है। स्कॉटिश वॉरियर दिक्कत में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने आखिरकार खुद को बचाया। 

04:04 (IST)6 OCT 2024

बेस्ट इन द वर्ल्ड ने वापसी की और मैकइंटायर पर टॉप रोप से अटैक किया। पंक ने टूल बॉक्स से मैकइंटायर पर अटैक किया और अब वो भी लहूलुहान हो गए। ड्रू के फेस से खून निकल रहा है। पंक लगातार टॉप रोप से मैकइंटायर के फेस पर टूलबॉक्स से हमला कर रहे हैं। उन्होंने कंट्रोल हासिल कर लिया है और उनका दबदबा देखने को मिल रहा है। पंक ने एंड का ऐलान कर दिया है और वो GTS देने की तैयारी में हैं। पंक ने GTS लगाया, लेकिन स्कॉटिश वॉरियर रिंग के बाहर गिर गए। 

03:59 (IST)6 OCT 2024

पंक बुरी तरह लहूलुहान हो गए हैं और ड्रू ने उनके ऊपर स्टील स्टेप्स से अटैक कर दिया है। मैकइंटायर ने पंक से कहा कि वो उनका करियर खत्म कर देंगे और उनकी पत्नी उन्हें छोड़ देंगी। पंक के मुंह से खून निकल रहा है और वो दर्द में दिखाई दे रहे हैं। ड्रू ने दूसरी टेबल निकाल ली है और इसे रिंग के बाहर ही सेट कर दिया है। मैकइंटायर पूरी तरह से मैच को डॉमिनेट कर रहे हैं। 

03:54 (IST)6 OCT 2024

मैकइंटायर ने टूल बॉक्स निकाला है। अब पंक ने वापसी की और हथियार से मैकइंटायर के सिर को निशाना बनाया। दोनों वापस रिंग में आ गए हैं और ड्रू ने टेबल की लेग को तोड़कर इससे पंक पर अटैक करना चाहा, लेकिन पंक ने उन्हें टेबल पर दे मारा। पंक ने टेबल के टूटे हुए लेग से मैकइंटायर पर अटैक किया और फिर से उनके सिर को निशाना बनाया। पूर्व चैंपियन ने ड्रू की आंख फोड़ने की कोशिश की और मुश्किल से मैकइंटायर खुद को बचाने में कामयाब हुए। रिंग के बाहर मैकइंटायर ने खुद को GTS से बचाया और जबरदस्त क्लेमोर किक लगाई। 

03:50 (IST)6 OCT 2024

दोनों सुपरस्टार्स अब सैल के अंदर आ चुके हैं और रेफरी ने इसे लॉक कर दिया है। आधिकारिक तौर पर इस मैच की शुरुआत हो गई है और यह दोनों एक दूसरे को घूर रहे हैं। फैंस का समर्थन पूरी तरह से सीएम पंक को है और वो उनके लिए चीयर कर रहे हैं। मैकइंटायर और पंक ने एक दूसरे पर अटैक करना शुरू कर दिया है। पंक ने किक लगाई, लेकिन ड्रू ने उन्हें रिंग कॉर्नर पर फेंक दिया। एक्शन रिंग के बाहर आ चुका है और अभी तक किसी भी स्टार का पलड़ा ज्यादा भारी नहीं रहा है। पंक ने मैकइंटायर को स्टील स्ट्रक्चर पर दे मारा। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने टेबल निकाल ली है और रिंग में इसे फेंका। अब उन्होंने चेयर से मोमेंटम बरकरार रखने की कोशिश की, लेकिन ड्रू ने पलटवार कर दिया है। स्कॉटिश वॉरियर ने उन्हें स्टील स्टेप्स पर दे मारा और अब उनके ऊपर अटैक कर रहे हैं। 

03:40 (IST)6 OCT 2024

WWE Bad Blood 2024 में Hell in a Cell मैच (सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर)


ड्रू मैकइंटायर ने सबसे पहले इस खतरनाक मैच के लिए एंट्री की है और वो रिंग में आ चुके हैं। स्कॉटिश वॉरियर काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। सीएम पंक का म्यूजिक बज गया है और अब वो भी बाहर आ गए हैं। WWE दिग्गज गोल्डबर्गकी वापसी हुई है और वो अपने बेटे के साथ रिंगसाइड पर मौजूद हैं। 

03:38 (IST)6 OCT 2024

Bad Blood के होस्ट बियांका ब्लेयर, नेओमी और जेड कार्गिल ने सभी का स्वागत किया। इन्होंने ऐलान किया कि पार्टी की शुरुआत Hell in a Cell मैच के साथ होगी। 

03:30 (IST)6 OCT 2024

WWE Bad Blood 2024 के मेन शो की शुरुआत हो चुकी है। 

02:57 (IST)6 OCT 2024

Bad Blood 2024 में कुल मिलाकर 5 मुकाबले होंगे और मेन इवेंट में रोमन रेंस का मैच होगा, जिसमें वो कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर ब्लडलाइन का सामना करेंगे। इसके अलावा सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर भी Hell in a Cell मैच में आमने-सामने आने वाले हैं। रिया रिप्ली की कोशिश लिव मॉर्गन से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप वापस लेने की होने वाली है और डेमियन प्रीस्ट भी फिन बैलर से बदला लेना चाहेंगे। 

00:18 (IST)6 OCT 2024

यह इवेंट काफी जबरदस्त होने वाला है और इसमें तूफानी एक्शन देखने को मिलेगा। इस बीच रोमन रेंस वापसी के बाद पहला मैच लड़ने वाले हैं और इसी वजह से सभी की नज़र उनके ऊपर होने वाली है।

23:59 (IST)5 OCT 2024

नमस्कार, WWE Bad Blood की लाइव कमेंट्री में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications