3 बड़े कदम जो WWE दिग्गज Roman Reigns द्वारा Solo Sikoa के झूठ बोलने पर उठाए जा सकते हैं

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस वापसी करते हुए सोलो सिकोआ की हालत खराब कर सकते हैं
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस वापसी करते हुए सोलो सिकोआ की हालत खराब कर सकते हैं

Roman Reigns can take action against Solo Sikoa: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के बाद से टीवी पर नहीं दिखे हैं। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने उनकी जगह ग्रुप की कमान संभाल ली है। उनका कहना है कि वह रोमन रेंस से लगातार बात करते रहते हैं।

उन्होंने इसका खुलासा WWE SmackDown के कुछ हफ्तों पहले के एपिसोड में किया था। क्या हो अगर यह बात झूठ निकले? ऐसी स्थिति में रोमन रेंस को कोई कदम तो उठाना पड़ेगा और इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन कदमों के बारे में बताने वाले हैं, जो रोमन रेंस इन बातों के झूठ पाए जाने पर उठा सकते हैं।

3- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस द्वारा सोलो सिकोआ को ग्रुप से निकाला जा सकता है

youtube-cover

सोलो सिकोआ ने अब तक यही कहा है कि वह रोमन रेंस से बातचीत करते रहते हैं। पॉल हेमन इस बात की पुष्टि करने के लिए रोमन रेंस को फोन मिला सकते हैं। क्या हो अगर यह बात झूठ निकले? अगर ऐसा होता है तो रोमन रेंस कुछ बड़े कदम उठा सकते हैं, जो शायद सोलो को पसंद नहीं आएंगे।

रोमन वापसी करते ही सोलो को ग्रुप से निकाल सकते हैं। इसके बाद वह ग्रुप के नए मेंबर्स टामा टोंगा और टोंगा लोआ से भी सवाल कर सकते हैं, क्योंकि यह सब तो उनकी आखों के सामने हुआ है। ऐसे में क्या होगा और क्या इससे सोलो सिकोआ को कोई नुकसान होगा या नहीं, इसका जवाब तो समय के पास ही है।

2- रोमन रेंस WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को हटाकर जैकब फाटू को उनकी जगह शामिल कर सकते हैं

youtube-cover

रोमन रेंस की ब्लडलाइन में वापसी के साथ ही वह सोलो सिकोआ को जैकब फाटू से रिप्लेस कर सकते हैं। यह एक बड़ा पल होगा क्योंकि सोलो 2022 से ही ग्रुप का हिस्सा हैं। सोलो ने रोमन के लिए कई मुकाबलों में गलत कदम उठाकर जीत दर्ज कराई है, जब रेफरी का ध्यान कहीं भटका होता था।

यहां यह ध्यान रखना होगा कि इसमें रोमन की बातचीत वाली स्किल्स का उपयोग किया जाएगा। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बताते चलें कि जैकब भी रोमन रेंस के खानदान से आते हैं। इस पल में जब सोलो और टामा कुछ गलत करने का प्रयास करेंगे, तो उस समय जैकब आकर रोमन का बचाव कर सकते हैं।

1- WWE सुपरस्टार जिमी उसो के जरिए रोमन रेंस, नए ब्लडलाइन को खत्म करना चाहेंगे

youtube-cover

रोमन रेंस की नजरों से कुछ भी छुपा नहीं है। क्या हो जब रोमन अपने भाई जिमी उसो को ही इस कहानी का हिस्सा बना दें। जिमी को सोलो सिकोआ ने सिर्फ ग्रुप से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया था, बल्कि उन्हें चोटिल कर दिया था। यह तो नहीं कहा जा सकता कि उनकी चोट कितनी बड़ी है और ठीक होने में कितना समय लगेगा, लेकिन अगर वह ठीक हैं तो वह इस स्टोरी का हिस्सा बन सकते हैं।

जिमी इस अटैक के जरिए ही सही लेकिन स्टोरीलाइन को और बेहतर कर सकते हैं। वह बाद में WWE Raw में जाकर इसके बारे में बात कर सकते हैं और अपने जुड़वां भाई से मिल सकते हैं। यह पल बेहद खास होगा और फैंस भी इसे देखना चाहेंगे। रोमन रेंस, उसोज़ के साथ मिलकर ने ब्लडलाइन को खत्म करने का फैसला ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now