Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) में बहुत बड़ा झटका लगा था। इस इवेंट में जिमी उसो (Jimmy Uso) ने रोमन रेंस पर हमला करते हुए उन्हें धोखा दिया था। इस वजह से रोमन रेंस & सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच हार गए थे।बता दें, रोमन रेंस पर हमला करने के बाद जिमी उसो अपने भाई जे उसो को लेकर वहां से लेकर चले गए थे। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि द उसोज़ WWE में रोमन रेंस के खिलाफ काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े नुकसान का जिक्र करने वाले हैं जो कि Roman Reigns को WWE में The Usos की वजह से हो सकते हैं।3- द उसोज़ WWE में सोलो सिकोआ को साथ आने के लिए मनाकर खुद का द ब्लडलाइन बना सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में जिमी उसो ने खुद को ट्राइबल चीफ बताया था। इस चीज़ के जरिए जिमी उसो ने साफ कर दिया था कि वो द ब्लडलाइन के हेड बनना चाहते हैं। चूंकि, द उसोज़ WWE में रोमन रेंस से अलग हो चुके हैं, अब यह चीज़ संभव हो सकती है।इस बात की काफी संभावना है कि द उसोज़ अपने भाई सोलो सिकोआ को रोमन रेंस का साथ छोड़ने के लिए मना सकते हैं। अगर सोलो सिकोआ मान जाते हैं तो WWE में रोमन रेंस के बिना एक नया द ब्लडलाइन फैक्शन तैयार हो जाएगा। देखा जाए तो रोमन रेंस शायद ही अकेले इस नए द ब्लडलाइन फैक्शन का सामना कर पाएंगे।2- WWE में पॉल हेमन को टारगेट करके उन्हें रोमन रेंस को छोड़ने के लिए मजबूर कर सकते हैं द उसोज़ View this post on Instagram Instagram PostWWE में नए कैरेक्टर में वापसी करने के बाद रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ टीम बनाई थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि पॉल हेमन का रोमन रेंस को टॉप पर पहुंचाने में बहुत बड़ा हाथ रहा है। यही कारण है कि द उसोज़ जल्द ही पॉल हेमन को टारगेट करते हुए उन्हें रोमन रेंस से अलग होने के लिए कह सकते हैं।इस स्थिति में संभव है कि पॉल हेमन ट्राइबल चीफ को छोड़कर एक बार फिर ब्रॉक लैसनर के साथ आ सकते हैं। वहीं, पॉल हेमन से अलग होने के बाद रोमन रेंस बिल्कुल अकेले पड़ जाएंगे। देखा जाए तो रोमन रेंस के अकेले होने के बाद उनकी असली परीक्षा शुरू होगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि वो अपने दम पर खुद को WWE में टॉप पर बनाए रख पाते हैं या नहीं।1- WWE में रोमन रेंस के टाइटल हारने का कारण बन सकते हैं द उसोज़ View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने हाल ही में यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे किए। रोमन रेंस के यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने के पीछे द उसोज़ का बहुत बड़ा हाथ रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में द उसोज़ ने ना केवल रोमन रेंस का साथ छोड़ दिया है बल्कि वो उनके दुश्मन भी बन चुके हैं।देखा जाए तो रोमन रेंस अपने भाइयों द उसोज़ की वजह से ही Night of Champions में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। ऐसा लग रहा है कि द उसोज़ अब रोमन रेंस को नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। यही कारण है कि संभव है कि द उसोज़ आने वाले समय में रोमन रेंस के उनके अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने का कारण बनते हुए उन्हें सबसे बड़ा झटका दे सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।