About WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (WWE Night of Champions)
WWE का बड़ा इवेंट नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) इस साल 27 मई को लाइव आने वाला है और इसका आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है। आपको बता दें कि साल 2015 के बाद के बाद यह पहला मौका होगा जब WWE में Night of Champions का आयोजन होने वाला है।
इस प्रीमियम लाइव इवेंट की शुरुआत 2007 में हुई थी और 2015 तक लगातार 9 साल इसका आयोजन किया गया। बीच में इसे दूसरे इवेंट्स के साथ रिप्लेस कर दिया गया, लेकिन आखिरकार फैंस के पसंदीदा शो की वापसी हो रही है। इससे पहले WWE सऊदी अरब में King & Queen of the Ring प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कराने वाली थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर Night of Champions ही कर दिया गया।
इस साल के लिए भी WWE ने तीन जबरदस्त मैचों का ऐलान कर दिया है। सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के बीच सिंगल्स मैच होगा। द ब्लडलाइन के रोमन रेंस और सोलो सिकोआ WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को चैलेंज करने वाले हैं।
WWE Night of Champions के सभी मेन इवेंट मैचों पर नज़र:
इवेंट | तारीख | मेन इवेंट मैच | विजेता | स्थान |
Vengeance: Night of Champions (2007) | 24 जून, 2007 | जॉन सीना vs मिक फोली vs बॉबी लैश्ले vs रैंडी ऑर्टन vs बुकर टी (WWE चैंपियनशिप के लिए 5 पैक चैलेंज) | जॉन सीना | ह्यूस्टन, टेक्सस |
Night of Champions (2008) | 29 जून, 2008 | ट्रिपल एच vs जॉन सीना (WWE चैंपियनशिप) | ट्रिपल एच | डैलस, टेक्सस |
Night of Champions (2009) | 26 जुलाई, 2009 | सीएम पंक vs जैफ हार्डी (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप) | जैफ हार्डी | फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया |
Night of Champions (2010) | 19 सितंबर, 2010 | शेमस vs वेड बैरेट vs क्रिस जैरिको vs ऐज vs रैंडी ऑर्टन vs जॉन सीना (WWE चैंपियनशिप के लिए 6 पैक एलिमिनेशन मैच) | रैंडी ऑर्टन | रोजमोंट, इलिनोइस |
Night of Champions (2011) | 18 सितंबर, 2011 | ट्रिपल एच vs सीएम पंक (NO DQ मैच) | ट्रिपल एच | बफेलो, न्यू यॉर्क |
Night of Champions (2012) | 16 सितंबर, 2012 | सीएम पंक vs जॉन सीना (WWE चैंपियनशिप) | ड्रॉ (डबल पिन) | बोस्टन, मैसेच्युसेट्स |
Night of Champions (2013) | 15 सितंबर, 2013 | रैंडी ऑर्टन vs डेनियल ब्रायन (WWE चैंपियनशिप) | डेनियल ब्रायन | डेट्रॉइट, मिशिगन |
Night of Champions (2014) | 21 सितंबर, 2014 | ब्रॉक लैसनर vs जॉन सीना (WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप) | DQ से जॉन सीना की जीत | नैशविल, टैनेसी |
Night of Champions (2015) | 20 सितंबर, 2015 | सैथ रॉलिंस vs स्टिंग (WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप) | सैथ रॉलिंस | ह्यूस्ट्न, टेक्सस |
FAQs
A. WWE organized Night of Champions in 2025 after the event last took place in 2023.
A. John cena is the new Undisputed WWE Champion as of May 2025.
A. Night of Champions 2025 is at Kingdom Arena, Riyadh, Saudi Arabia.
A. WWE PPV will be broadcast on Peacock in the US and Netflix Internationally with a required subscription, as per WWE.com.