Roman Reigns ने Night of Champions में WWE रेफरी को स्पीयर देने के बाद क्या कहा, देखें वीडियो

..
Night of Champions में हुआ बड़ा बवाल
Night of Champions में हुआ बड़ा बवाल

Roman Reigns: WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को लंबे समय बाद किसी मैच का हिस्सा होते हुए हार का सामना करना पड़ा था। शो के मेन इवेंट में कई ट्विस्ट देखने मिले थे। मैच के दौरान ट्राइबल चीफ एक वीडियो में पॉल हेमन (Paul Heyman) से कुछ पूछते हुए दिख रहे हैं।

सऊदी अरब में हुए प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन से हुआ था। मैच के दौरान ब्लडलाइन में जबरदस्त बवाल देखने मिला। जिमी उसो ने रेंस पर सुपरकिक से हमला कर दिया, जिसके बाद मौजूदा चैंपियंस अपना टाइटल रिटेन करने में सफल रहे थे।

मैच के दौरान एक ऐसा पल जब रेंस ने गलती से सैमी ज़ेन की जगह WWE रेफरी को ही स्पीयर दे दिया। इसके बाद Roman Reigns नाराज़ होते हुए रेफरी पर चिल्लाते हुए पॉल हेमन की तरफ देखकर सवाल करते हुए पूछ रहे थे " इस आदमी को क्या समस्या है।"

आप यह वीडियो यहां देख सकते हैं,

WWE रेफरी और Roman Reigns का मैच के दौरान हुआ था बड़ा टकराव

Night of Champions के मेन इवेंट में Roman Reigns और रेफरी एक जगह बहस करते हुए दिखे थे। ऐसा लग रहा था कि वो रेफरी को ही मारने वाले थे। इस पर फैंस का बहुत ही जबरदस्त रिएक्शन सामने आया था। ट्राइबल चीफ के इस एक्शन पर रेफरी ने उन्हें कहा कि "ऐसा करने की हिम्मत भी मत करना"।

इसका साफ मतलब यह था कि अगर रेंस रेफरी पर हमला करते तब वो उन्हें डिसक्वालिफ़ाई कर देते। रोमन रेंस मैच को नहीं हराना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया था। हालांकि, अंत में वो अपने ही भाई से मिले धोखे के बाद टैग टाइटल्स जीतने से चूक गए थे। इस हफ्ते होने वाले SmackDown में रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे करने का सेलिब्रेशन होना है। हालांकि ब्लडलाइन के बीच तकरार को देखते हुए इसमें लड़ाई होनी संभव है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications