WWE Night of Champions में Roman Reigns को धोखा मिलने पर उनके लंबे समय के प्रतिद्वंदी ने दी चौंंकाने वाली प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE Night of Champions में हुआ था बवाल
WWE Night of Champions में हुआ था बवाल

Seth Rollins: WWE Night of Champions के मेन इवेंट में क्या हुआ ये सभी को पता है। जिमी उसो (Jimmy Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा दे दिया। द ब्लडलाइन (The Bloodline) का अब अंत हो गया है। रेंस के पुराने दुश्मन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बैकस्टेज रिपोर्ट में मेन इवेंट में सामने आई पूरी ब्लडलाइन की कहानी पर सैथ रॉलिंस की प्रतिक्रिया का खुलासा किया है। ऐसी अफवाहें थीं कि WWE Night of Champions में अपने मैच के बाद रॉलिंस को फिल्म की शूटिंग के लिए तुरंत जाना पड़ा था। हालांकि अब जो अपडेट सामने आया है उसके अनुसार रॉलिंस पूरे शो के दौरान वहीं पर मौजूद थे। उन्होंने भी अन्य सुपरस्टार्स की तरह मेन इवेंट मैच देखा। कहा गया है कि द ब्लडलाइन की इस खास स्टोरी पर रॉलिंस बहुत खुश दिखाई दिए और उन्होंने सभी की तारीफ की।

Night of Champions का पहला मैच सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। ये मैच शानदार रहा था और अंत में रॉलिंस ने जीत हासिल की। वो कंपनी के नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए। खुद ट्रिपल एच ने रिंग में आकर उन्हें ये टाइटल दिया।

WWE Smackdown में Roman Reigns करेंगे एंट्री

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पिछले एक साल से शानदार चल रही है। पहले सैमी ज़ेन की वजह से इस फैक्शन में उत्सुकता रही और अब द उसोज़ ने नया कारनामा कर दिया। जिमी उसो ने दो जबरदस्त किक इस बार रोमन रेंस को मार दी। जे उसो ने हालांकि उन्हें समझाया लेकिन वो नहीं माने। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला उसोज़ के साथ होगा। ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस भी नज़र आएंगे। द उसोज़ के खिलाफ उनका अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी। साथ ही साथ वो चैंपियन के रूप हजार दिन होने का सेलिब्रेशन भी मनाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।