Night of Champions 2023: WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) के लिए फैंस के बीच अलग ही उत्साह है। इस बड़े इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) समेत कई सारे अहम रेसलर्स नज़र आने वाले हैं।अभी तक WWE ने सऊदी अरब में होने वाले अपने इस शो के लिए 3 मैचों का ऐलान किया है।कुछ अन्य मैच भी जल्द ही इवेंट के लिए अनाउंस हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त मैचों के बारे में बात करने वाले हैं, जो Night of Champions 2023 के लिए बुक किए जा सकते हैं।3- WWE Night of Champions 2023 में Becky Lynch vs Trish Stratus हो सकता हैSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Becky Lynch made her return on #WWERaw & attacked Trish Stratus.35640Becky Lynch made her return on #WWERaw & attacked Trish Stratus. https://t.co/8L3eYvTzUoबैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच WrestleMania 39 के बाद से दुश्मनी जारी है। ट्रिश ने बैकी को धोखा दिया था। फैंस अब दोनों ही दिग्गजों को रिंग में देखने के लिए उत्साहित हैं। बैकी कुछ कारणों से पिछले कुछ हफ्तों से टीवी पर दिखाई नहीं दी थीं। हालांकि, Raw के आखिरी एपिसोड में उनका रिटर्न हुआ।लिंच ने स्ट्रेटस पर हमला किया और भविष्य में मैच के संकेत दिए। लिंच और स्ट्रेटस का कंपनी में काफी बड़ा नाम है। सऊदी अरब में WWE अमूमन टॉप रेसलर्स को बुक करता है। ऐसे में बैकी और ट्रिश के बीच Night of Champions के लिए एक मैच बुक किया जा सकता है। WWE इसे खास बनाने के लिए कोई स्टीप्यूलेशन जोड़ सकता है। फैंस जरूर इस निर्णय से बहुत खुश नज़र आएंगे।2- रिया रिप्ली vs नटालिया (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच)PRO WRESTLENEWS@Prowrestlenews9Rhea Ripley vs Natalya Night of Champions #WWERaw172Rhea Ripley vs Natalya Night of Champions #WWERaw https://t.co/T46Tg9jb1YRaw के आखिरी एपिसोड द्वारा रिया रिप्ली और नटालिया के बीच दुश्मनी शुरू हो गई है। दरअसल, रिप्ली का Raw में डैना ब्रुक के खिलाफ मैच हुआ था। यहां रिप्ली ने जीत दर्ज की और मैच के बाद भी हमला किया। इसी बीच नटालिया ने आकर चैंपियन को कंफ्रंट किया था।यहां से साफ हो गया कि दोनों के बीच अब स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी। आने वाले समय में उनके बीच Night of Champions 2023 के लिए आधिकारिक तौर पर एक सिंगल्स मैच तय किया जा सकता है। नटालिया अपने अनुभव का उपयोग करके चैंपियन को कड़ी टक्कर जरूर दे सकती हैं। हालांकि, रिया को इस समय नटालिया के लिए रोक पाना बिल्कुल भी आसान नहीं रहेगा।1- बियांका ब्लेयर vs ओस्का (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच)Pro Wrestling Finesse@ProWFinessePWInsider: There has been a pitch made for Asuka to turn heel & to have her to face Bianca Belair at Night Of Champions.Interesting.4663224PWInsider: There has been a pitch made for Asuka to turn heel & to have her to face Bianca Belair at Night Of Champions.Interesting. https://t.co/cdWPoY38Xkबियांका ब्लेयर और ओस्का के बीच WrestleMania 39 में मैच हुआ था। यहां ओस्का को हार का सामना करना पड़ा था। लग रहा था कि दोनों की दुश्मनी का अंत हो गया है। हालांकि, SmackDown के आखिरी एपिसोड में ओस्का ने आकर बियांका का सेलिब्रेशन सैगमेंट खराब कर दिया था।अब इसी चीज़ का बदला ब्लेयर जरूर लेना चाहेंगी। वो खुद ओस्का के खिलाफ अपने Raw विमेंस टाइटल को दांव पर लगा सकती हैं। ओस्का और बियांका के बीच Night of Champions के लिए इस जबरदस्त टाइटल मैच का ऐलान हो सकता है। फैंस यह मुकाबला देखना जरूर पसंद करेंगे। यहां से ओस्का और ब्लेयर की लंबी दुश्मनी का पूरी तरह से अंत देखने को मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।