3 बड़ी गलतियां जो Roman Reigns को लेकर WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में नहीं होनी चाहिए

Ujjaval
WWE Raw के Netflix डेब्यू में रोमन रेंस पर सभी की नज़र होगी (Photo: WWE.com)
WWE Raw के Netflix डेब्यू में रोमन रेंस पर सभी की नज़र होगी (Photo: WWE.com)

Mistakes Avoid Regarding Roman Reigns Raw Netflix Show: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) का जल्द ही एक बड़ा मैच होने वाला है। वो Raw के Netflix डेब्यू शो में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का सामना करने वाले हैं। यह ट्राइबल कॉम्बैट मैच है और इसमें कुछ भी हो सकता है। यहां पर ट्राइबल चीफ पद और उला फाला दांव पर है। इस मैच में रोमन पर मुख्य रूप से फैंस की नज़र है और उन्हें लेकर गलती फैंस को निराशा में डाल सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस को लेकर WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में नहीं होनी चाहिए।

Ad

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस का पहले हथियार का उपयोग करना या उनके साथियों का पहले दखल होना

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट शर्त के साथ मैच होगा। पिछली बार जब यह मैच हुआ था, तो दखल देखने को मिले थे। कुछ ऐसा ही इस बार भी हो सकता है। मैच में नए और असली ब्लडलाइन की इंटरफेरेंस होने के चांस पूरे लग रहे हैं। हालांकि, इस मैच में रोमन रेंस और उनके साथियों को पहले कोई बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए।

रोमन रेंस अगर मैच में पहले हथियारों का उपयोग करते हैं या उनके साथियों का दखल पहले होता है, तो इससे असली ट्राइबल चीफ के हील गिमिक पर काफी बुरा असर पड़ेगा। साफ तौर पर WWE यह नहीं चाहेगा। सोलो सिकोआ अगर मैच में हथियारों का इस्तेमाल पहले करते हैं, तो फिर रोमन रेंस पलटवार के लिए जरूर हथियारों का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही सोलो के नए ब्लडलाइन का दखल होता है, तो फिर द उसोज़ और सैमी ज़ेन का मदद के लिए आने का सेंस बनेगा।

2- WWE Raw के Netflix डेब्यू पर रोमन रेंस को हार के लिए बुक करना

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ दोनों ही जबरदस्त स्टार्स हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि दोनों के बीच मैच एकदम ही दमदार रहने वाला है। हालांकि, यहां रोमन रेंस की जीत के चांस बेहद ज्यादा हैं। फैंस का पूरा सपोर्ट उनके पास है। हर कोई उन्हें दोबारा ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला वापस हासिल करते हुए देखना चाहता है। WWE के लिए Netflix पर अपना पहला शो अहम है।

कंपनी इसी वजह से किसी भी तरह का निगेटिव रिएक्शन अपने शो पर नहीं लाना चाहेगी। रोमन रेंस अगर हार गए, तो WWE के फैसले की कड़ी आलोचना होगी। कोई भी इससे खुश नहीं होगा और इससे Netflix पर Raw का पहला शो खराब हो सकता है। यह चीज WWE किसी भी हालत में नहीं करना चाहेगा। इसी वजह से रोमन रेंस को हार के लिए बुक करना एक बड़ी गलती रह सकती है।

1- WWE दिग्गज द रॉक का आकर रोमन रेंस को जीत दिलाना

youtube-cover
Ad

द रॉक और रोमन रेंस साथ में काम कर चुके हैं। WrestleMania XL के पहले रॉक और रोमन दोनों ही ब्लडलाइन का हिस्सा थे। WrestleMania की नाईट 1 में दोनों ने टैग टीम मैच में साथ काम किया और जीत भी दर्ज की। इसी वजह से रॉक का वापसी करके रोमन रेंस की मदद करना बड़ी बात नहीं होगी। हालांकि, फैंस ऐसा नहीं देखना चाहते हैं। सालों से रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच की बातें हो रही है।

प्रशंसक यह मैच जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। अगर रॉक आकर रोमन की मदद करते हैं और उन्हें जीत दिलाते हैं, तो इसका सीधा अर्थ होगा कि अभी यह मैच नहीं होने वाला है। इस स्थिति में फैंस निराश हो सकते हैं। इसी वजह से रोमन रेंस को मैच में अगर जीत मिलती है, तो उन्हें यह खुद के दम पर करना चाहिए। रॉक का उन्हें जीत दिलाना एकदम ही गलत फैसला होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications