3 बहुत बड़ी गलतियां जो Roman Reigns ने WWE Raw Netflix डेब्यू शो में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद की हैं

WWE
Raw Netflix डेब्यू में रोमन रेंस का दिखा था जलवा (Photo: WWE.com)

Big Mistakes Roman Reigns Made: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw Netflix डेब्यू शो काफी शानदार रहा था। वहां पर रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सोल सिकोआ के ऊपर ट्राइबल कॉम्बैट मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। रेंस के पास अब ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला आ गई है। हालांकि, एक बुरी बात ये रही कि तब से रोमन WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। इससे जरूर फैंस भी निराश होंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे जो रेंस ने Raw Netflix डेब्यू शो में जीत दर्ज करने के बाद की हैं।

Ad

#3 WWE Raw Netflix डेब्यू शो में शानदार जीत के बाद रिंग में नहीं आना

Ad

SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से ही रोमन रेंस लगातार ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला सोलो सिकोआ से लेने की कोशिश में लगे हुए थे। आखिरकार उन्होंने अपनी खोई हुई चीजें ट्राइबल कॉम्बैट मैच जीतकर हासिल की।

रोमन रेंस को इसके बाद रिंग में जरूर आना चाहिए था। वो अपनी खास जीत को लेकर बयान दे सकते थे। साथ ही साथ अपनी खुशी सभी के बीच साझा कर सकते थे। फैंस भी उन्हें उला फाला में देखकर बहुत खुश होते। ये बहुत बड़ी गलती रोमन द्वारा देखने को मिली।

#2 WWE रिंग में सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से खुद को एक्नॉलेज नहीं कराना

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ ने कहा था कि अगर रोमन रेंस उला फाला हासिल कर लेंगे तो फिर वो और उनकी ब्लडलाइन उन्हें एक्नॉलेज करेगी। रोमन को ये कदम तुरंत उठाना चाहिए था। उन्हें सोलो और उनके साथियों से खुद को स्वीकार कराना चाहिए था।

रोमन ने इस बड़े काम में अब काफी देरी कर दी है। Raw Netflix डेब्यू शो में जीत के बाद SmackDown के एपिसोड में अगर ये कार्य होता तो मजा आता। इसके जरिए रोमन अपना दबदबा फिर से कायम कर सकते थे। इस बड़ी गलती से आगे जाकर उन्हें नुकसान भी हो सकता है।

#1 2025 के Royal Rumble मैच में रोमन रेंस की एंट्री का ऐलान WWE दिग्गज पॉल हेमन द्वारा किया जाना

Ad

आगामी Royal Rumble मैच में रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलेगा। SmackDown के एपिसोड में आकर उनकी एंट्री का ऐलान हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन ने किया था। कहीं ना कहीं ये भी रोमन द्वारा बड़ी गलती देखने को मिली। उन्हें खुद रिंग में आकर ये काम करना चाहिए था।

2020 के बाद पहली बार रोमन रेंस रंबल मैच का हिस्सा होंगे। इतने बड़े मुकाबले में शामिल होने की घोषणा रेंस अपनी जुबान से करते तो बहुत मजा आता। फैंस का जबरदस्त पॉप उन्हें मिलता। ये चीज करने में रोमन बिल्कुल नाकाम रहे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications