WWE में Roman Reigns पर पुराने 'ट्राइबल चीफ' का झूठा दावा, अपनी बात से मुकरा ये स्टार, साथियों ने भी नहीं दिखाया सम्मान

WWE
WWE सुपरस्टार की SmackDown में हुई बेइज्जती (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Didn't Acknowledge Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा। हालांकि, पुराने ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के हाथ निराशा लगी। उन्हें फैंस ने इतना बू किया कि वो कुछ बोल ही नहीं पाए। ये थोड़ी अजीब चीज देखने को मिली। इससे भी बड़ी बात है कि उनका एक दावा झूठा साबित हुआ। रोमन रेंस से हारने के बाद उन्होंने उन्हें एक्नॉलेज करने की बात कही थी। ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। यहां तक कि उनके साथियों ने भी उनकी इस बात का सम्मान नहीं किया।

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ था, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर थी। दोनों के बीच हुए मैच में काफी बवाल मचा और अंत में रोमन ने जीत हासिल की। द रॉक ने खुद रिंग में आकर रेंस को उला फाला पहनाई थी। खैर उससे पहले 3 जनवरी को हुए SmackDown के एपिसोड में सिकोआ ने बहुत बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी हार होगी तो वो और नई ब्लडलाइन मिलकर रोमन को एक्नॉलेज करेंगे। इतना ही नहीं ये ही बात सिकोआ ने करीब 5-6 महीने पहले ब्लू ब्रांड के एक एपिसोड में बैकस्टेज टामा टोंगा से भी कही थी।

youtube-cover
Ad

SmackDown के इस हफ्ते के शो में सोलो सिकोआ ने एंट्र्री की। सभी को लगा था कि वो रोमन रेंस को लेकर अपनी बात रखकर उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिना कुछ बोले ही वो रिंग से चले गए। सिकोआ कहीं ना कहीं अपने बातों पर अटल नहीं रह पाए। जेकब फाटू और टामा टोंगा ने भी उनके द्वारा कही गई बात का पालन नहीं किया। दोनों ने असली ब्लडलाइन पर अटैक करना जारी रखा। वैसे शर्त के हिसाब से सोलो को बड़ा कदम जरूर उठाना चाहिए था।

Ad

क्या WWE Royal Rumble मैच 2025 में होगा रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का आमना-सामना?

WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। वहां पर होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच के लिए रोमन रेंस की एंट्री का ऐलान हो गया है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन ने इस बात का खुलासा किया। उम्मीद के मुताबिक मुकाबले में सोलो सिकोआ भी शामिल होंगे। ऐसा हुआ तो फिर रोमन और सोलो का आमना-सामना मैच के दौरान हो सकता है। शायद वहां से फिर आगे के लिए कोई नई कहानी सामने निकल कर सामने आ सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications