Big Mistakes The Rock Made So Far 2025: WWE में द रॉक (The Rock) का नाम बहुत बड़ा है। 2024 से वो एक्टिव होकर खूब मनोरंजन फैंस का अभी तक कर चुके हैं। पिछले साल WrestleMania 40 उनकी वजह से ही सफल रहा था। नाईट 1 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया। वहीं नाईट 2 में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में भी वो आए। 2025 में उनका जलवा फैंस देख चुके हैं। उनके आते ही फैंस में एक अलग सा जोश आ जाता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे जो साल 2025 में अभी तक WWE में द ग्रेट वन कर चुके हैं।
#3 WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में आकर द रॉक ने फेस टर्न लिया था
6 जनवरी को Raw का Netflix डेब्यू शो हुआ था। द रॉक भी वहां पर आए थे। उनका फेस टर्न देखने को मिला। उन्होंने कोडी रोड्स और रोमन रेंस की जमकर तारीफ की। सभी को लगा था कि वो इन दोनों में से किसी एक के खिलाफ जाएंगे। बैकस्टेज भी वो कोडी के साथ आनंद लेते हुए दिखे। ऐसा लगा ही नहीं कि वो उनके दुश्मन हैं।
ट्राइबल कॉम्बैट मैच के बाद रोमन रेंस को द रॉक ने उला फाला पहनाई। उस दौरान लगा था कि वो रेंस के ऊपर हमला करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये भी द ग्रेट वन द्वारा एक बड़ी गलती देखने को मिली। वो हील के रूप में शो में कुछ करते तो फैंस को जरूर मजा आता।
#2 WWE Elimination Chamber 2025 के बाद से गायब हैं द रॉक
Elimination Chamber 2025 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर कहानी ही पलट दी। द रॉक के इशारे पर सीना ने ये किया। इसके बाद सभी को लगा कि रोड टू WrestleMania 41 धमाकेदार हो जाएगा लेकिन ये नहीं हो पाया।
WrestleMania 41 को कुछ ही दिन बचे हैं और द रॉक का कुछ अता-पता नहीं है। इसे उनकी 2025 की अभी तक की सबसे बड़ी गलती कहा जा सकता है। रॉक रिंग में आते तो फिर सीना और कोडी के बीच होने वाले मैच को लेकर फैंस उत्साहित होते।
#1 WWE WrestleMania 41 में कोई मैच ना लड़ना
WrestleMania 41 में तगड़े मुकाबले होने वाले हैं। रोमन रेंस, जॉन सीना, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे। अगर द रॉक का भी मैच होता तो बढ़िया रहता। कुछ महीने पहले तक फैंस ने उनके मुकाबले की बहुत उम्मीद लगाई थी।
WrestleMania 41 में मैच ना लड़कर कहीं ना कहीं द रॉक ने बड़ी गलती की है। उनके रहने से शो को चार चांद लगते। साथ ही साथ कंपनी को कमाई के मामले में भी भारी सफलता मिलती। रॉक के इस गलत कदम से फैंस भी निराश होंगे।