3 गलतियां जो WWE ने Royal Rumble 2025 के बाद Raw के पहले एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

WWE
Raw में हुईं बड़ी गलतियों पर नज़र (Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes (3 February 2025): WWE Royal Rumble 2025 के बाद Raw का पहला एपिसोड बढ़िया रहा। शो में काफी कुछ देखने को मिला। शुरुआत मेंस रॉयल रंबल मैच के विजेता जे उसो (Jey Uso) ने की। उनके सैगमेंट में गुंथर ने दखलअंदाजी की। वहीं मेन इवेंट में सैमी ज़ेन और सीएम पंक के बीच तगड़ा मैच हुआ। मुकाबले के बाद केविन ओवेंस ने सैमी पर हमला करके उनकी हालत खराब कर दी। ओवेंस ने अपना खतरनाक रूप इस बार दिखाया। इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE ने Royal Rumble 2025 के बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया।

Ad

#3 WWE Raw में लुडविग काइजर की लगातार तीसरी हार

Ad

लुडविग काइजर के साथ मौजूदा समय में क्या हो रहा है कि किसी को को कुछ पता नहीं है। WWE द्वारा उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हर हफ्ते उनका प्रदर्शन बेहतर रहता है लेकिन सफलता नहीं मिल पाती है।

Raw में इस हफ्ते उन्हें पेंटा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चौंकाने वाली बात है कि ये उनकी लगातार तीसरी हार रेड ब्रांड में है। इससे पहले वो शेमस और ब्रॉन ब्रेकर से हार चुके हैं। कंपनी द्वारा उन्हें लेकर बड़ी गलती की जा रही है। आगे जाकर काइजर को इससे नुकसान हो सकता है।

#2 WWE Raw में एलेक्सा ब्लिस का नहीं आना

Ad

विमेंस रॉयल रंबल मैच में 21वें नंबर पर एंट्री कर एलेक्सा ब्लिस ने फैंस को खुश कर दिया था। जनवरी, 2023 के बाद से पहली बार वो WWE टीवी पर नज़र आईं थीं। हालांकि, रंबल मैच में उनका प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा।

सभी को लगा था कि इस हफ्ते Raw में वो एंट्री करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने उन्हें शो के लिए बुक नहीं किया था। ये कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती WWE द्वारा देखने को मिली। अगर वो रेड ब्रांड में आती तो फिर मजा आता।

#1 WWE Raw में किसी की वापसी नहीं होना

Ad

सोचा जा रहा था कि Raw में इस हफ्ते कुछ स्टार्स की वापसी होगी लेकिन ये नहीं हुआ। कंपनी ने इस चीज से फैंस को जरूर निराश किया होगा। बैकी लिंच की एंट्री का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। उन्हें लेकर भी कोई अपडेट किसी के पास नहीं है।

ओमोस भी WWE में अपना वापसी का ऐलान करके गायब हो गए हैं। वो पता नहीं कब रिंग में आएंगे। WWE ने कहीं ना कहीं इनकी बुकिंग रेड ब्रांड के एपिसोड के लिए करनी चाहिए थी। कंपनी द्वारा इस तरह का कोई सरप्राइज नहीं दिया गया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications