3 बड़ी गलतियां जो WWE को Raw Netflix डेब्यू शो में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
WWE Raw के Netflix डेब्यू पर फैंस की नज़र है (Photo: WWE.com)
WWE Raw के Netflix डेब्यू पर फैंस की नज़र है (Photo: WWE.com)

Mistakes Should Avoid Raw Netflix Debut: WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू शो में कई बड़ी चीजें देखने को मिलने वाली हैं। WWE ने एपिसोड को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी की है। बता दें कि रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस समेत कई बड़े स्टार्स मैच लड़ते हुए नज़र आएंगे। इसके साथ ही द रॉक, लोगन पॉल और जॉन सीना जैसे बड़े रेसलर्स की अपीयरेंस भी देखने को मिलेगी।

कुल मिलाकर शो में बवाल हो सकता है। WWE को एपिसोड को अच्छा बनाने के लिए बड़े कदम उठाने होंगे। इसी बीच अगर कुछ गलत फैसले उठाए गए, तो इससे मजा किरकिरा हो सकता है। कंपनी यह नहीं चाहेगी। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को Raw के Netflix डेब्यू शो में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस की Raw Netflix डेब्यू में हार

रोमन रेंस WWE Raw Netflix डेब्यू शो में सोलो सिकोआ का सामना करने वाले हैं। ट्राइबल कॉम्बैट मैच में दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। फैंस उनके मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इसमें बवाल मैच सकता है। फैंस रोमन को जीत दर्ज करते हुए देखना चाहते हैं। रोमन को दोबारा ट्राइबल चीफ के तौर पर देखना एकदम ही खास रहेगा।

रोमन और सोलो की दुश्मनी लंबे समय से चल रही है और सभी इसका अंत होते हुए देखना चाहते हैं। इसी वजह से Raw Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस की जीत होनी चाहिए। अगर वो हारे, तो यह स्टोरी जारी रहेगी और फैंस को निराशा मिलेगी। WWE नहीं चाहेगा कि Raw के इस ऐतिहासिक शो को लेकर किसी भी तरह से फैंस नाराज़ हो। इसी वजह से असली ट्राइबल चीफ को जीत मिलनी चाहिए और उन्हें उला फाला दोबारा हासिल करनी चाहिए।

2- रिया रिप्ली को WWE Raw Netflix डेब्यू पर चैंपियन नहीं बनाना

WWE Raw Netflix डेब्यू शो में रिया रिप्ली के पास बड़ा मौका है। वो लिव मॉर्गन को विमेंस वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाली हैं। दोनों के बीच महीनों से दुश्मनी जारी है और अभी तक रिप्ली को बदला लेने का मौका नहीं मिला है। रिया टॉप बेबीफेस स्टार हैं और इसी वजह से फैंस उन्हें जीतते हुए देखना चाहते हैं। इसके पहले मिली हार से रिया का कद जरूर कम हुआ है।

लिव मॉर्गन अगर एक बार फिर जीत जाती हैं, तो इससे रिया को नुकसान होगा। इसके अलावा लिव मॉर्गन को चैंपियन के रूप में पर्याप्त समय हो गया है। इसी वजह से WWE को लिव को जीत दिलाकर चैंपियन बनाए रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। रिया रिप्ली को आखिर मॉर्गन की बादशाहत खत्म करके टाइटल पर कब्जा करना चाहिए। यह एकदम सही फैसला होगा।

1- WWE दिग्गज जॉन सीना का भविष्य को लेकर कोई ऐलान नहीं करना या किसी से दुश्मनी शुरू नहीं होना

जॉन सीना WWE Raw के Netflix डेब्यू शो के साथ ही अपने रिटायरमेंट टूर की शुरुआत करने वाले हैं। जॉन ने अभी तक अपने फ्यूचर प्लान के बारे में नहीं बताया है। सीना अपने टूर की शुरुआत एक प्रोमो के साथ करते हुए नज़र आएंगे। इसी बीच उन्हें सिर्फ फैंस को धन्यवाद कहते हुए वापस नहीं जाना चाहिए। सीना को अपने भविष्य से जुड़े प्लान के बारे में बताना चाहिए। वो Royal Rumble मैच में एंट्री का ऐलान कर सकते हैं।

सीना को इसी बीच अपने रिटायरमेंट टूर के दौरान कुछ लक्ष्य का खुलासा करना चाहिए। अगर जॉन ऐसा कुछ नहीं करते हैं, तो फिर उन्हें किसी स्टार के साथ दुश्मनी शुरू करनी चाहिए। सीना अगर अपने फेयरवेल टूर की शुरुआत में सिर्फ फैंस को धन्यवाद कहते हुए चले जाते हैं और किसी तरह से स्टोरी शुरू नहीं करते हैं, तो यह बड़ी गलती होगी। फैंस को इससे जरूर निराशा होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications