3 बड़ी गलतियां जो WWE को The Bloodline की स्टोरीलाइन के साथ बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
WWE में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पर सभी की नज़र है (Photo: WWE.com)
WWE में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पर सभी की नज़र है (Photo: WWE.com)

Mistakes WWE Should Not Make Bloodline Storyline: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) को बड़ी हार मिली थी और इसके बाद से वो एक्शन से दूर है। उनके जाने के बाद अब चीज़ों में काफी बदलाव हो गया है। सोलो सिकोआ ने जिमी उसो और पॉल हेमन को ब्लडलाइन (Bloodline) से बाहर कर दिया है। उन्होंने खुद का ब्लडलाइन फैक्शन तैयार कर लिया है। इसमें जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ शामिल हैं।

यह सभी स्टार्स अभी काफी डॉमिनेट कर रहे हैं। साफ तौर पर ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में इस नए मोड की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। खैर, अब स्टोरीलाइन एंगल रोचक हो गया है और WWE को यहां हर कदम सोच-समझकर रखना होगा। इसी बीच कंपनी अगर कुछ गलतियां करती है, तो इससे स्टोरीलाइन पूरी तरह खराब हो सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को लेकर नहीं करनी चाहिए।

3- रोमन रेंस की वापसी में WWE SummerSlam 2024 से ज्यादा देरी करना

रोमन रेंस WrestleMania XL इवेंट के बाद से ब्रेक पर हैं। उनका यह फैसला गलत रहा क्योंकि ब्लडलाइन पर सोलो सिकोआ ने पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है। रोमन की वापसी अब ज्यादा दूर नहीं लग रही है। वो Money in the Bank या SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में वापसी करते हुए नज़र आ सकते हैं।

रेंस को एक्शन से दूर हुए बहुत समय हो गया है। इसी वजह से उनकी वापसी में कंपनी को ज्यादा देरी नहीं करनी चाहिए। अगर SummerSlam 2024 में भी रोमन नहीं आते हैं, तो यह गलती होगी। इससे ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उनके आने से स्टोरीलाइन अलग लेवल पर चली जाएगी।

2- अनोआ'ई परिवार के और सदस्य को WWE में नहीं लाना चाहिए

WWE में समोअन सुपरस्टार्स की कोई कमी नहीं है। टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू की एंट्री के बाद उनके परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही द रॉक भी इस साल काफी बार नज़र आए हैं और वो आने वाले समय में भी एक्शन में दिखाई देंगे। WWE ने हिकुलियो को भी साइन कर लिया है।

ऐसे में साफ तौर पर WWE में अनोआ'ई परिवार के ढेरों सदस्य होंगे। कई फैंस इस बात से निराश हैं कि अन्य रेसलर्स को चमकने का मौका नहीं मिलेगा। इसी वजह से कंपनी को अनोआ'ई परिवार के और सदस्यों को नहीं जोड़ना चाहिए। अगर WWE उन्हें ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में शामिल करता है, तो यह कंपनी द्वारा की गई गलती होगी।

1- ब्लडलाइन vs ब्लडलाइन 2.0 स्टोरीलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को किसी भी तरह से शामिल करना

कोडी रोड्स इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हैं और वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। कोडी रोड्स की मौजूदा समय में ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी चल रही है। नए ब्लडलाइन में अभी 4 स्टार्स हैं और संभावित तौर पर एक और रेसलर इसमें शामिल हो जाएगा। ऐसे में रोमन को पांच रेसलर्स का सामना करने के लिए अपनी टीम जरूर तैयार करनी होगी। इन सभी चीज़ों के बावजूद रोमन के पास उसोज़ के अलावा कोई साथ नहीं होगा।

इसके साथ ही वो चाहे, तो सैमी ज़ेन को अपने साथ जोड़ सकते हैं। इसके बावजूद उन्हें किसी रेसलर का साथ चाहिए होगा। ऐसे में कई लोगों को अभी से लगने लगा है कि कोडी रोड्स, रेंस के साथ जुड़कर नए द ब्लडलाइन के खिलाफ आ सकते हैं। रोड्स को WWE द्वारा इस स्टोरीलाइन से दूर रखना चाहिए। रोड्स को अपने टाइटल रन पर ध्यान देना चाहिए। अगर अमेरिकन नाईटमेयर इसमें शामिल होंगे, तो फिर फैमिली vs फैमिली स्टोरीलाइन वाली फीलिंग खत्म हो जाएगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications