WWE में 6 फुट 8 इंच के जायंट का हो सकता है डेब्यू, The Bloodline का हिस्सा बनकर मचा सकते हैं खलबली, रिपोर्ट में अहम खुलासा

WWE में एक धमाकेदार रेसलर की हो सकती है एंट्री
WWE में एक धमाकेदार रेसलर की हो सकती है एंट्री

Hikuleo Debuting WWE Soon: WWE में एक 6 फुट 8 इंच के जायंट रेसलर के आने की संभावनाओं ने फैंस को खुशी से भर दिया है। फैंस को यह जानकारी एक वेबसाइट बॉडीस्लैम (Bodyslam) के जरिए प्राप्त हो रही है। उनके मुताबिक एक रेसलर अब अपनी मौजूदा कंपनी के साथ आखिरी मैच लड़ चुका है और उसके पास WWE में आने का मौका है, जिसे वह भुनाना चाहेंगे।

Ad

Bodyslam के मुताबिक हिकुलियो का NJPW के साथ समय खत्म हो गया है। उन्होंने प्रमोशन के लिए अपना आखिरी मैच 9 जून को लड़ा था। हिकुलियो, हाकू के बेटे हैं और ब्लडलाइन के मेंबर्स टामा टोंगा और टांगा लोआ के भाई हैं। वह 2016 से NJPW के साथ थे। वह WWE की तरफ रूचि दिखाने से पहले All Elite Wrestling और TNA/Impact Wrestling में भी नज़र आ चुके हैं।

उन्हें बुली रे और डी-वॉन डडली ने टीम 3D अकादमी में ट्रेन किया है। वह एक बार NJPW स्ट्रॉन्ग ओपनवेट चैंपियन, और दो बार NJPW स्ट्रॉन्ग ओपनवेट टैग टीम चैंपियन रहे हैं। वो IWGP टैग टीम चैंपियनशिप को भी अपने नाम कर चुके हैं। उनके WWE की तरफ रूचि दिखाने के कारण फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और उनके बीच में खलबली मच गई है। उन्हें ब्लडलाइन में देखना खास होगा।

Ad

WWE में कब हुई हिकुलियो के भाइयों की एंट्री?

हिकुलियो के भाई टामा टोंगा और टांगा लोआ ने WWE में इस साल ही एंट्री की थी। यह एंट्री रोमन रेंस के WrestleMania XL में हुई हार के बाद और उनकी गैरमौजूदगी में हुई है। टामा टोंगा ने WrestleMania के बाद वाले SmackDown में डेब्यू किया था। उन्होंने आते ही सोलो सिकोआ के साथ मिलकर जिमी उसो पर अटैक किया था। इसके कारण पूर्व टैग टीम चैंपियन चोटिल हो गए थे।

टांगा लोआ ने Backlash France के दौरान एंट्री की थी। टामा टोंगा और सोलो सिकोआ इस प्रीमियम लाइव इवेंट में केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के साथ एक टैग टीम मैच का हिस्सा थे। इसके दौरान टांगा लोआ ने एंट्री करते हुए सोलो और टांगा की मदद की थी। उन्हें हाल में ही SmackDown के दौरान ब्लडलाइन का हिस्सा बनाया गया था। इसकी घोषणा खुद पॉल हेमन ने की थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि हिकुलियो कब और किस तरह से ब्लडलाइन का हिस्सा बनते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications