3 गलतियां जो WWE ने Royal Rumble 2025 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

WWE
SmackDown में हुईं बड़ी गलतियों पर एक नज़र (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Big Mistakes (31 January 2025): WWE Royal Rumble 2025 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड बढ़िया रहा। शो में कुछ जबरदस्त चीजें देखने को मिलीं। शुरुआत में केविन ओवेंस और सीएम पंक (CM Punk) का सैगमेंट हुआ। वहीं मेन इवेंट में डेमियन प्रीस्ट और एलए नाइट ने टैग टीम मैच में जेकब फाटू और टामा टोंगा को हराया। मुकाबले के बाद फाटू ने प्रीस्ट पर खतरनाक अटैक किया। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE ने Royal Rumble से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया।

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस का नहीं आना

Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को हराने के बाद से रोमन रेंस गायब चल रहे हैं। रॉयल रंबल मैच में उनकी एंट्री का ऐलान करने भी पॉल हेमन आए थे। SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में तो उन्हें जरूर आना चाहिए था। WWE ने उन्हें बुक नहीं करके बहुत बड़ी गलती की है।

अगर वो ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आते तो फिर रंबल मैच को लेकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो जाते। बड़ी बात ये है कि पॉल हेमन भी इस बार शो में नहीं आए। कम से कम कंपनी ने उन्हें तो जरूर बुक करना चाहिए था।

#2 WWE Royal Rumble 2025 से पहले SmackDown का कमजोर शो

हमेशा Royal Rumble से पहले ब्लू ब्रांड का शो तगड़ा रहता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। शुरुआती सैगमेंट को छोड़ दिया जाए तो अन्य किसी चीज पर ज्यादा मजा नहीं आया। कंपनी की बुकिंग कुछ खास नहीं दिखी, जिसकी वजह से कमजोर शो हुआ।

WWE द्वारा ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली। कंपनी ने कुछ तगड़ी चीजें इस हफ्ते फैंस के लिए पेश करनी चाहिए थीं। ऐसा हुआ होता तो इसका फायदा Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में दिख सकता था। ट्रिपल एच और उनकी टीम को लेकर फैंस का गुस्सा जरूर फूटा होगा।

#1 WWE SmackDown में कोडी रोड्स का नज़र नहीं आना

Royal Rumble 2025 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को लैडर मैच में केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। अभी तक इनकी राइवलरी जबरदस्त रही है। कंपनी द्वारा एक बड़ी गलती अब देखने को मिली है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी नज़र नहीं आए।

कोडी और केविन का ब्रॉल होता तो फिर मजा आता। इससे आगामी टाइटल मैच जबरदस्त अंदाज में हाइप होता। फैंस का उत्साह भी दोनों के बीच होने वाले मैच को लेकर चरम पर पहुंच जाता। WWE ने जरूर कोडी को शो के लिए बुक करना चाहिए था।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications