3 बड़े कदम जो इस हफ्ते WWE SmackDown में वापसी कर Solo Sikoa उठा सकते हैं

WWE
SmackDown में क्या करेंगे सोलो सिकोआ? (Photo: WWE.com)

Steps Solo Sikoa can take: WWE में सोलो सिकोआ के लिए साल 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। 6 जनवरी को हुए WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू शो में उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला अब उनके हाथ से चली गई है। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में वो नज़र नहीं आए। इस हफ्ते वो वापसी करने वाले हैं। वो आएंगे तो फिर कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े कदमों के बारे में बात करने वाले हैं जो ब्लू ब्रांड के शो में सिकोआ उठा सकते हैं।

Ad

#3 WWE Royal Rumble 2025 को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। इसमें होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं। कुछ बड़े स्टार्स अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं। सोलो सिकोआ भी खुद को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

SmackDown के इस हफ्ते के शो में वापसी कर सिकोआ रंबल मैच में अपनी एंट्री की घोषणा कर सभी को धराशाई करने की बात कह सकते हैं। वो अपनी जीत का दावा कर WWE WrestleMania 41 का मेन इवेंट करने का दावा भी पेश कर सकते हैं।

#2 WWE SmackDown में ट्राइबल चीफ के पद और उला फाला को लेकर बयान दे सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ के पास अब ट्राइबल चीफ का पद नहीं है। ना ही उनके पास उला फाला है। रोमन रेंस ने अपनी खोई हुई चीजों को वापस पा लिया है। SmackDown में इस हफ्ते सिकोआ इन चीजों को लेकर अपनी बात रख सकते हैं।

सिकोआ Raw के Netflix डेब्यू शो में मिली हार पर बयान दे सकते हैं। वो किसी अन्य को दोषी ठहराकर खुद को अभी भी ऊपर दिखा सकते हैं। इस बात की संभावना बहुत ज्यादा लग रही है। एक बात तय है कि सिकोआ ब्लडलाइन स्टोरी को आगे बढ़ाने की भरपूर कोशिश जरूर करेंगे।

#1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के खिलाफ फिर से जाने की घोषणा

Ad

सोलो सिकोआ इतनी जल्दी हार मानने वाले रेसलर नहीं हैं। वो SmackDown में वापसी कर अपनी किसी ना किसी नई चाल से सभी को चौंका सकते हैं। सिकोआ कह सकते हैं कि वो रोमन रेंस का पीछा इतनी जल्दी नहीं छोड़ने वाले हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर कहानी रोमांचक हो सकती है।

सिकोआ एक बार फिर रोमन को ललकार सकते हैं। हो सकता है कि वो एक अंतिम मैच के लिए उन्हें चुनौती पेश कर दें। कुछ ना कुछ बड़ा बवाल जरूर सोलो इस बार खड़ा करेंगे। उनका साथ देने के लिए जेकब फाटू और टामा टोंगा मौजूद रहेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications