3 बड़े सुपरस्टार्स जिनकी WWE में जल्द ही धमाकेदार तरीके से वापसी हो सकती है

WWE में कुछ स्टार्स जल्द वापस आ सकते हैं (Photo: WWE.com)
WWE में कुछ स्टार्स जल्द वापस आ सकते हैं (Photo: WWE.com)

Superstars may return soon WWE: WWE रॉ (Raw) का हालिया एपिसोड बेहद शानदार तरीके से शुरू हुआ क्योंकि इसके दौरान रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने चौंकाने वाली वापसी की थी। उन्होंने एक विमेंस WarGames मैच का प्रस्ताव रखा था, जिसको बाद में स्वीकार कर लिया गया था और अब यह मैच ऑफिशियल हो गया है। रिया रिप्ली पर तीन सप्ताह पहले NXT के दौरान पार्किंग एरिया में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने हमला कर दिया था। अब रिया रिप्ली की वापसी के बाद आइए नजर डालते हैं उन तीन सुपरस्टार्स पर जो WWE में जल्द वापसी कर सकते हैं।

Ad

#3 शार्लेट फ्लेयर जल्द WWE में वापसी कर सकती हैं

youtube-cover
Ad

शार्लेट फ्लेयर WWE SmackDown के 8 दिसंबर 2023 को हुए एपिसोड के बाद से ही टीवी से नदारद हैं। वह इस शो में ओस्का के साथ मैच लड़ रही थीं, जब उन्होंने अपने ACL, MCL और मेनिस्कस को चोटिल कर लिया था। वह अब रिकवरी कर रही हैं और मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनका लिव मॉर्गन के साथ स्टोरी करना सही नहीं होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन की स्टोरी सही चल रही है। शार्लेट चाहें तो SmackDown में WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स को चैलेंज कर सकती हैं। यह सही भी रहेगा क्योंकि अब जैक्स के पास एक बड़े मैच की कमी है, जब तक या तो टिफनी स्ट्रैटन उनको धोखा देकर अपना विमेंस Money in the Bank ब्रीफकेस कैश इन ना कर लें।

#2 एलेक्सा ब्लिस कई बार WWE में वापसी के इशारे कर चुकी हैं

youtube-cover
Ad

WWE की गॉडेस एलेक्सा ब्लिस ने आखिरी बार जनवरी 2023 में हुए Royal Rumble के दौरान बियांका ब्लेयर से Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने का असफल प्रयास किया था। वह उसके बाद से मैटरनिटी लीव के चलते रिंग से दूर हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने वापसी के इशारे नहीं किए हैं लेकिन लगता है जैसे WWE के पास अभी उनके लिए कोई स्टोरी नहीं है।

अब वह चाहें, तो इस साल वापसी कर सकती हैं या फिर वह अगले साल 6 जनवरी 2025 को Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में वापसी कर सकती हैं। वैसे 1 फरवरी 2025 को होने वाले Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में भी वह वापसी कर सकती हैं।

#1 बैकी लिंच WWE में वापसी करके अपनी स्टोरी को रिया रिप्ली के साथ फिर शुरू कर सकती हैं

Ad

रिया रिप्ली और बैकी लिंच WrestleMania XL तक एक स्टोरी का हिस्सा थीं। उसके बाद रिया को लिव मॉर्गन के Raw में बैकस्टेज हमले के चलते अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी। इसको बाद में बैकी लिंच ने जीता था और King and Queen of the Ring 2024 में वह इसको लिव मॉर्गन के हाथों हार गई थीं।

बैकी Raw में हुए रीमैच में टाइटल को जीतने में असफल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म हो जाने दिया। अब बैकी चाहें तो अपने कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी स्थिति को ठीक करके वापसी कर सकती हैं। उनका और रिया रिप्ली का मुकाबला फैंस का जबरदस्त मनोरंजन करेगा। लिव के खिलाफ भी उन्हें बुक किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications