3 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE द्वारा दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने की पूरी कोशिश की जा सकती है

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन बड़े WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars WWE Can Try Get Re-Signed: WWE पिछले कुछ सालों से अपने उच्च स्तर पर काम कर रहा है। ट्रिपल एच (Triple H) के हेड ऑफ क्रिएटिव बनने के बाद से कई चीजें बदल गई हैं। अब कुछ ही सुपरस्टार्स के ऊपर कंपनी को डिपेंड नहीं रहना पड़ता है। ध्यान देने वाली बात है कि WWE ने कई टॉप स्टार्स भी खो दिए हैं। कंपनी शायद अब किसी बड़े सुपरस्टार को जाने नहीं देगी। हाल ही में कुछ रेसलर्स ने कंपनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया है तो कुछ ने अलविदा कह दिया। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें WWE द्वारा दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने की पूरी कोशिश की जा सकती है।

Ad

#3 WWE में रिया रिप्ली ने बना लिया है बड़ा नाम

youtube-cover
Ad

रिया रिप्ली का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। यकीन करना कठिन है लेकिन उन्होंने अभी तक कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इस समय Raw में जजमेंट डे के साथ राइवलरी में चल रही हैं।

रिप्ली ने मेन रोस्टर में अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। वो बहुत जल्द फैंस के बीच लोकप्रिय हो गईं। रिया के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी उन्हें कहीं अन्य जगह नहीं जाने देगी और दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने की पूरी कोशिश करेगी।

#2 WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन का जलवा बरकरार है

Ad

कथित तौर पर कंपनी लिव मॉर्गन के साथ फिर से कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की कोशिश कर रही है। कंधे की चोट के कारण बाहर रहने के बाद मॉर्गन ने इस साल विमेंस Royal Rumble मैच में जबदस्त वापसी की। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जबरदस्त सफलता हासिल की।

लिव मॉर्गन मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं और उनका रन अच्छा चल रहा है। डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। इस बात पर यकीन करना कठिन है कि कंपनी उनके साथ दोबारा डील नहीं करेगी।

#1 WWE SummerSlam 2024 में नाया जैक्स बनी थीं चैंपियन

Ad

नाया जैक्स का मौजूदा रन जबरदस्त चल रहा है। वो WWE विमेंस चैंपियन हैं। SummerSlam 2024 में बेली को हराकर उन्होंने टाइटल अपने नाम किया था। जैक्स अब विमेंस डिवीजन में अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं। कंपनी उनके साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने में कोई गड़बड़ नहीं करना चाहेगी।

नाया का विमेंस चैंपियन बनने का सफर काफी कठिन रहा है। मौजूदा समय में वो SmackDown में अपना जलवा दिखा रही हैं। कंपनी द्वारा उनकी बुकिंग शानदार अंदाज में की जा रही है। WWE चाहेगा कि वो जल्द से जल्द नई डील साइन कर फैंस को बड़ा तोहफा दें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications