3 बहुत बड़े सरप्राइज जो फैंस को WWE Bad Blood 2024 में देखने को मिल सकते हैं

WWE
WWE Bad Blood में मिल सकते हैं फैंस को बड़े तोहफे (Photo: WWE.com)

Surprises Can Happen Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 5 अक्टूबर को फैंस को तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा। इस शो की 20 साल बाद वापसी हो रही है। कंपनी इवेंट को ऐतिहासिक बनाने की पूरी कोशिश करेगी। इसके तहत कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। शो में ऐसी चीजें भी देखने को मिल सकती हैं जो फैंस को हिला देंगी। वैसे भी ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में WWE यूनिवर्स को बड़े तोहफे मिल रहे हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सरप्राइज की बात करेंगे जो Bad Blood 2024 में देखने को मिल सकते हैं।

#3 क्या WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस करेंगे सभी को हैरान?

Bad Blood 2024 में कोडी रोड्स और रोमन रेंस का सामना सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगा। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन की वापसी के बाद कई चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं। कोडी और रेंस अब साथ काम करते हुए नज़र आएंगे।

पांच महीने पहले कोडी रोड्स और रोमन रेंस कट्टर दुश्मन थे। WrestleMania 40 में कोडी ने रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था। क्या आपको लगता है कि इस चीज को रेंस आसानी से भूल जाएंगे? रोमन Bad Blood में सभी को चौंकाकर रोड्स के ऊपर टर्न ले सकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच तीसरी बार मुकाबला WWE यूनिवर्स को देखने को मिल सकता है।

#2 WWE फैंस को एक बार फिर हैरान कर सकते हैं सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन की राइवलरी इस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर के साथ चल रही है। दोनों के बीच Bad Blood में मैच होने की पूरी उम्मीद है। कंपनी द्वारा बहुत जल्द दोनों के बीच टाइटल मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा।

आपको याद होगा कि WrestleMania 40 में सैमी ने ही गुंथर के 666 दिनों के आईसी चैंपियनशिप रन का अंत किया था। इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है। गुंथर को हराकर सैमी WWE में अपना पहला वर्ल्ड टाइटल जीत सकते हैं।

#1 WWE Bad Blood में सैथ रॉलिंस की हो सकती है वापसी

SummerSlam 2024 के बाद Raw के पहले एपिसोड में अंतिम बार सैथ रॉलिंस नज़र आए थे। वहां पर वो सीएम पंक से भिड़ने वाले थे लेकिन ब्रॉन्सन रीड ने उनके ऊपर तगड़ा अटैक कर दिया। इसके बाद से सैथ अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं।

रॉलिंस जब भी वापस आएंगे तो जाहिर है कि पंक के साथ उनकी राइवलरी आगे बढ़ेगी। Bad Blood में पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच Hell in a Cell मैच होगा। इस मुकाबले के बाद सैथ वापसी कर सभी को चौंका सकते हैं। वो पंक के ऊपर खतरनाक हमला कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now