3 चीज़ें जो WWE में The Bloodline की स्टोरी में देखने को मिल सकती हैं 

WWE में इस समय इससे बड़ी स्टोरी नहीं है (Photo: WWE.com)
WWE में इस समय इससे बड़ी स्टोरी नहीं है (Photo: WWE.com)

Things can happen in The Bloodline: WWE में कुछ स्टोरी ऐसी होती हैं जिनकी मिसाल हमेशा दी जाती है और द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरी बिल्कुल ऐसी ही है। जुलाई 2021 में बने इस ग्रुप ने पिछले तीन सालों में जिस तरह से फैंस के बीच धमाल पहुंचाया है वह तारीफ के काबिल है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के रेसलमेनिया (WrestleMania XL) में हारने के बाद कुछ को यह उम्मीद थी कि अब शायद इस ग्रुप की स्टोरी कमजोर होगी लेकिन यह और बेहतर हो गई है।

इसमें रोमन की जगह अब सोलो सिकोआ लीडर हैं जबकि उनके साथ हैं टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जैकब फाटू। इस ग्रुप का पहले हिस्सा रहे जिमी उसो चोटिल हैं, जे उसो Raw का हिस्सा हैं और सैमी ज़ेन भी Raw में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन चीजें बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल WWE, द ब्लडलाइन की स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए कर सकती है।

#3 रोमन रेंस WWE में वापस आ सकते हैं

रोमन रेंस को WrestleMania XL में मिली हार के बाद से ही टीवी पर नहीं देखा गया है। रोमन के वापस आने की कामना हर कोई कर रहा है लेकिन इसको अबतक कोई सच होते हुए नहीं देख सका है। सोलो सिकोआ तो यहां तक कह चुके हैं कि रोमन अब वापस नहीं आने वाले हैं। इसका मतलब है कि फैंस यह जानते हैं कि रोमन पक्का वापस आने वाले हैं।

यह कैसे होगा इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है लेकिन एक बात तय है कि वह वापस आएंगे और क्या हो अगर सोलो की बात से उलट वह जल्द ही वापस आ जाएं। सोलो ने उनकी गैरमौजूदगी में ग्रुप से जिमी को निकाल दिया है और वह खुद को ही हेड ऑफ द टेबल मानने लगे हैं। ऐसे में जब असली हेड ऑफ द टेबल आएंगे तो उसका धमाल कुछ और ही होगा।

#2 जैकब फाटू अपने साथी WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को धोखा दे सकते हैं

जैकब फाटू प्रोमो और इन-रिंग एक्शन में सोलो सिकोआ से काफी अलग हैं। एक समय पर यह खबर आई थी कि उनके डेब्यू में देरी इसलिए हो रही है कि कहीं वह आने के बाद सोलो को ओवरपावर ना कर दें। अगर ऐसा है तो यह जरूरी तो नहीं कि वह ऐसा अपने डेब्यू पर ही करें। वह ऐसा बाद में भी कर सकते हैं।

जैकब ऐसा करते हुए सोलो को धोखा दे सकते हैं। यह ऐसी चीज है जिसके बारे में सोलो जानते हैं क्योंकि वह खुद भी ऐसा कर चुके हैं। ऐसा करके WWE इनकी स्टोरी को और मजेदार कर देगी। उससे पहले कभी साथ में काम कर चुके इन अनोआ'ई खानदान के सदस्यों के बीच में उथल पुथल मचेगी जिससे द ब्लडलाइन की स्टोरी मजेदार हो जाएगी।

#1 द उसोज़ WWE में फिर से साथ आ सकते हैं

द उसोज़ पिछले साल SummerSlam तक साथ थे और उसके बाद जिमी ने जे को धोखा देकर रोमन रेंस का साथ दिया था। इस समय जिमी उसो चोटिल हैं जबकि जे उसो Raw का हिस्सा हैं। क्या हो अगर जिमी वापस आकर पहले अपने भाई के साथ रिश्ते ठीक करने का प्रयास करें ताकि चीजें बेहतर की जा सकें।

इसके बाद यह दोनों ट्विन भाई रोमन रेंस के साथ मिल सकते हैं। इससे इनके बीच में जो भी गिले-शिकवे हैं वह दूर किए जा सकते हैं। यह साथ आकर अपने एक ही लक्ष्य और दुश्मन पर ध्यान लगा सकते हैं। यह ऐसी स्टोरी है जिसको हर कोई देखना चाहता है और इससे जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलेगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications