WWE में कभी नहीं होगी Roman Reigns की वापसी और करियर हुआ खत्म?, नए ट्राइबल चीफ के चौंकाने वाले ऐलान ने मचाई सनसनी 

WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर सामने आई चौंकाने वाला बात (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Not Returning To WWE: WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन अफवाहें सामने आती रहती हैं। WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस को लेकर एक ऐसा अपडेट मिला है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।

रोमन रेंस WWE में वापसी नहीं करने वाले हैं। जी हां, ये बात सच है क्योंकि सोलो सिकोआ ने इसका ऐलान कर दिया है। दरअसल SmackDown के मेन इवेंट में इस बार सिकोआ ने कोडी रोड्स का सामना किया। मुकाबले में जाने से पहले बैकस्टेज उनकी और पॉल हेमन की बातचीत हुई।

पॉल हेमन ने कहा कि WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ने उनसे कहा था कि उन्हें सीएम पंक से कोई दिक्कत नहीं है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि सिकोआ को रोड्स से कोई मतलब नहीं रखना चाहिए। हेमन ने इसके बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब रेंस की वापसी होगी तब सोलो को रोक दिया जाएगा। इसके बाद सिकोआ ने जो कहा उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। उन्होंने पॉल को रोकते हुए कहा कि रोमन वापसी नहीं करने वाले हैं। उनकी ये बात सुनकर हेमन के भी होश उड़ गए।

WWE SmackDown में कोडी रोड्स ने किया द ब्लडलाइन का प्लान फेल

SmackDown के एपिसोड में सीएम पंक और पॉल हेमन के बीच भी सैगमेंट हुआ था। दोनों इस बार एक-दूसरे के गले मिले। ब्लडलाइन ने पंक के ऊपर हमला करना चाहा लेकिन कोडी रोड्स की वजह से सफलता नहीं मिली।

खैर रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन में काफी बवाल मचा हुआ है। पॉल हेमन और सोलो सिकोआ की तो बिल्कुल नहीं बन रही है। सिकोआ ने सोच लिया है कि अब आगे भी हमेशा वो ही इस ग्रुप को लीड करेंगे।

सवाल ये खड़ा होता है कि रोमन रेंस की वापसी होगी या नहीं। सिकोआ ने तो कह दिया है कि वो वापसी नहीं करेंगे। जरूर फैंस के मन में कई सवाल आ रहे होंगे। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रेंस अगले महीने WWE रिंग में नज़र आ सकते हैं। वो आएंगे तो फिर ब्लडलाइन में नया बवाल होना लाजिमी है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications