Big Things That Should Happen WWE SmackDown Next Episode: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड पर सभी फैंस की नज़रें हैं। यह कंपनी के इतिहास का 1300वां ब्लू ब्रांड का शो है। इसी वजह से WWE इसे रोचक बनाने की पूरी कोशिश करने वाला है। कुछ बड़ी चीज़ों का ऐलान कंपनी ने कर दिया लेकिन फैंस चाहेंगे कि यह शो यादगार बन जाए।WWE को एपिसोड में कुछ ऐसा करना होगा, जो साप्ताहिक शोज़ में होने वाली चीज़ों से एकदम अलग हो। WWE द्वारा SmackDown के एपिसोड में बड़ा रिटर्न और SummerSlam के लिए कुछ मैच ऑफिशियल करने का अच्छा मौका है। कुछ बेहतरीन चीज़ें बुक करके शो को फैंस के बीच चर्चा का विषय बनाया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 धमाकेदार चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं, जो SmackDown के एपिसोड में जरूर होनी चाहिए।3- WWE SmackDown के 1300वें स्पेशल एपिसोड में कोडी रोड्स को मैच लड़ना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स मौजूदा समय में SmackDown के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मौजूद है। 1300वें एपिसोड को WWE यादगार और खास बनाना चाहेगा। इसी वजह से कंपनी अपने सबसे बड़े सुपरस्टार्स को मैच लड़ने के लिए बुक करना चाहेगी। इन रेसलर्स में कोडी रोड्स का नाम भी शामिल है।पिछले हफ्ते ब्लडलाइन के सदस्यों ने मिलकर रैंडी ऑर्टन का बुरा हाल कर दिया और रोप्स से बंधे हुए कोडी रोड्स मजबूरन यह चीज़ देख रहे थे। इस हफ्ते वो रिंग में काफी गुस्से में आ सकते हैं और ब्लडलाइन के सदस्यों को ललकार सकते हैं। वो इसी बीच ब्लडलाइन के किसी एक सदस्य को उनसे लड़ने के लिए चैलेंज कर सकते हैं। फैंस उन्हें टामा टोंगा, टांगा लोआ या जेकब फाटू किसी के खिलाफ भी देखना पसंद करेंगे।2- लोगन पॉल का WWE SummerSlam में मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करना View this post on Instagram Instagram Postएलए नाइट काफी समय से लोगन पॉल के पीछे पड़े हुए हैं। दोनों ही रेसलर्स के बीच दुश्मनी अभी तक रोचक रही है। एलए नाइट ने पिछले हफ्ते आकर बताया था कि उनके पास SummerSlam में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप से जुड़ा एक कॉन्ट्रैक्ट मौजूद हैं। इसपर उनके और जनरल मैनेजर निक एल्डिस के साइन हैं। उन्हें सिर्फ लोगन पॉल की साइन इसपर करानी है। SmackDown के अगले शो में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन वापसी करने वाले हैं।ऐसे में एलए नाइट आकर उन्हें कंफ्रंट कर सकते हैं। नाइट यहां लोगन को कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कह सकते हैं लेकिन यह काम मेगास्टार के लिए आसान नहीं होगा। लोगन हील हैं और वो एक बार में शायद कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगे। नाइट संभावित तौर पर लोगन पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। ऐसा होता है, तो SummerSlam के लिए यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल मुकाबला आखिर ऑफिशियल हो जाएगा।1- जिमी उसो की WWE SmackDown में चौंकाने वाली वापसी हो View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL के बाद SmackDown के एपिसोड में जिमी उसो को सोलो सिकोआ से धोखा मिला था। उन्होंने टामा टोंगा को अपने साथ जोड़ा और जिमी की हालत खराब करके उन्हें फैक्शन से बाहर कर दिया। बाद में पता चला कि जिमी इस खतरनाक हमले के कारण चोटिल हो गए हैं। इस वजह से पूर्व टैग टीम चैंपियन सभी तक एक्शन से दूर हैं। जिमी को अब फैंस वापस आते हुए देखना चाहते हैं।कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि जिमी उसो लड़ने के लिए क्लियर हो गए हैं और उनकी वापसी करीब है। इस हफ्ते WWE उनका रिटर्न कराकर फैंस को चौंका सकता है। जिमी जरूर अपने भाई और ब्लडलाइन से खुद पर हुए हमले का बदला लेना चाहेंगे। फैंस उन्हें दोबारा टीवी पर देखकर जरूर खुश होंगे।