3 धमाकेदार चीजें जो इस हफ्ते WWE SmackDown के शो में Solo Sikoa कर सभी को चौंका सकते हैं

WWE
SmackDown में सोलो सिकोआ कर सकते हैं बड़ी चीजें (Photo: WWE.com)

Things Solo Sikoa Can Do: WWE SmackDown का आगामी एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है। Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट के हिसाब से भी शो महत्वपूर्ण रहेगा। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ऊपर सभी की नज़रें रहेंगी। पिछले हफ्ते उन्होंने वापसी कर कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था। सिकोआ काफी गुस्से में इस बार लगे। अब वो कुछ ना कुछ नया बवाल जरूर करने वाले हैं। एक तरह से कहा जाए तो नई ब्लडलाइन का दबदबा फिर से देखने को मिल सकता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन धमाकेदार चीजों पर नज़र डालेंगे जो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में सिकोआ कर सभी को चौंका सकते हैं।

Ad

#3 WWE Elimination Chamber 2025 के लिए कोडी रोड्स को चुनौती पेश कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

सोलो सिकोआ को पिछले साल कोडी रोड्स के खिलाफ दो बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था। सिकोआ अभी भी पीछे हटने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं। वो शायद एक फिर चैंपियनशिप मैच चाहते हैं। इस वजह से ही उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर अटैक किया हो सकता है।

Elimination Chamber 2025 का आयोजन 1 मार्च को होने वाला है। SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में कोडी रोड्स को इस इवेंट में चैंपियनशिप मैच के लिए सिकोआ चुनौती दे सकते हैं। हो सकता है कि कंपनी द्वारा मैच जल्द से जल्द ऑफिशियल भी कर दिया जाए।

#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ को हार मिली थी। अब उनके पास ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला नहीं है। रोमन के खिलाफ मिली हार पर अभी तक सिकोआ ने कोई बयान नहीं दिया है।

SmackDown के आगामी एपिसोड में रेंस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सिकोआ जाहिर कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें हार मिली तो वो और उनकी नई ब्लडलाइन रोमन को एक्नॉलेज करेगी। हो सकता है कि सोलो अब ये कदम उठाकर सभी को चौंका दें।

#1 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू की जीत में सोलो सिकोआ का हो सकता है योगदान

Ad

WWE SmackDown में इस हफ्ते जेकब फाटू, ब्रॉन स्ट्रोमैन और डेमियन प्रीस्ट के बीच मेंस Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच होने वाला है। फैंस इस मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि तीनों खतरनाक रेसलर हैं। मैच में बवाल होना पक्का लग रहा है।

खैर जेकब फाटू मुकाबले में जीत हासिल कर सकते हैं। सोलो सिकोआ उनकी मुकाबले के दौरान विजय प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। सोलो पहले भी ये काम कई बार अपने साथियों के लिए कर चुके हैं। इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications