WWE रिंग में पुराने ट्राइबल चीफ की वापसी, चैंपियन की जीत की खुशी गम में बदली, किया तूफानी हमला

WWE
SmackDown में हुई फेमस स्टार की वापसी (Photo: WWE.com & X/@SKWrestling_)

Solo Sikoa Return SmackDown: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में जबरदस्त टैग टीम मैच हुआ। उसे बाद पुराने ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को समोअन स्पाइक लगाया। सिकोआ इस बार काफी गुस्से में दिखे। ऐसा लग रहा है किसी नए लक्ष्य के साथ वो रिंग में आए हैं।

Ad

पिछला एक महीना सोलो सिकोआ के लिए WWE में अच्छा नहीं रहा है। 6 जनवरी, 2025 को हुए Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस ने उन्हें ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया था। रोमन के पास अब ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला है। रेंस ने सिकोआ के घमंड को तोड़ दिया था। इसके बाद 17 जनवरी को हुए ब्लू ब्रांड के शो में सिकोआ ने एंट्री की। फैंस ने जमकर उन्हें बू किया। आलम ये रहा कि वो कुछ बोल ही नहीं पाए। बिना कुछ कहे ही वो रिंग से चले गए थे। ये थोड़ा चौंकाने वाली बात देखने को मिली थी।

Ad

WWE SmackDown में इस हफ्ते कोडी रोड्स और जे उसो का मुकाबला जेकब फाटू और टामा टोंगा के साथ हुआ। मैच बहुत ही जबरदस्त रहा। सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब मनोरंजन किया। अंत में कोडी ने टामा को क्रॉस रोड्स लगाकर पिन किया और जीत हासिल की। हालांकि, कोडी अपनी जीत का जश्न ज्यादा देर तक नहीं मना पाए। उनकी खुशी गम में बदल गई थी। सोलो सिकोआ ने अचानक एंट्री की और उन्हें समोअन स्पाइक लगाकर धराशाई कर दिया।

Ad

WWE Royal Rumble 2025 में भी नहीं दिखा था सोलो सिकोआ का जलवा

हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में सोलो सिकोआ की एंट्री नहीं हुई थी। ये देखकर फैंस हैरानी में पड़ गए थे। रोमन रेंस और जेकब फाटू ने अपना दम दिखाया लेकिन सिकोआ नज़र नहीं आए। खैर सिकोआ ने अब धमाकेदार वापसी कर ली है। शायद एक बार फिर वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स को चुनौती पेश कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा। फैंस को तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। हो सकता है कि दोनों के बीच Elimination Chamber 2025 में मैच तय कर दिया जाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications