3 बड़ी चीज़ें जो WWE को भारत में मौजूद अपने फैंस के लिए जरूर करनी चाहिए 

क्या WWE सुपरस्टार रोमन रेंस भारत में मैच लड़ने आएंगे?
क्या WWE सुपरस्टार रोमन रेंस भारत में मैच लड़ने आएंगे?

Things WWE should do for Indian fans: WWE भारत में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इसके बावजूद कंपनी ने हाल ही में कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जिससे भारत में मौजूद फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। बता दें, WWE ने मेन रोस्टर में मौजूद सभी 3 भारतीय सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया था। ये तीनों स्टार्स वीर महान (Veer Mahaan), सांगा (Sanga) और जिंदर महल हैं।

Ad

WWE ने भारत में काफी ज्यादा लोकप्रिय होने के बावजूद इस देश के दर्शकों के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया है। दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी ने अभी तक भारत में केवल लाइव इवेंट्स का ही आयोजन किया है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE को भारत में मौजूद अपने फैंस के लिए जरूर करनी चाहिए।

3- WWE को भारत में Raw, SmackDown या किसी प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कराना चाहिए

Ad

जैसा कि हमने बताया कि WWE भारत में लाइव इवेंट्स का आयोजन कर चुकी है। जब दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी ने पिछले साल भारत के हैदराबाद शहर में Superstar Spectacle लाइव इवेंट का आयोजन किया था तो इस दौरान भारतीय फैंस का उत्साह देखने लायक था। यही नहीं, एरीना में मौजूद फैंस से जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला था।

यह चीज़ दर्शाती है कि WWE भारतीय फैंस के लिए काफी मायने रखती है। यही कारण है कि WWE को भारत में Raw, SmackDown या किसी प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन जरूर करना चाहिए। देखा जाए तो WWE यूएस, कनाडा के अलावा कई देशों में अपने प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कर रही है और कंपनी को भारत जैसे बड़े देश को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

2- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को भारत के टूर पर लाना

Ad

यह बात किसी से नहीं छुपी है कि रोमन रेंस भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार हैं। जब WWE ने पिछले साल भारत का दौरा किया था तो जॉन सीना, सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स इस टूर का हिस्सा थे। हालांकि, रोमन रेंस उस वक्त भारत नहीं आए थे और इससे भारतीय फैंस को काफी निराशा हुई थी।

यही कारण है कि WWE को भारत में अपने अगले टूर पर रोमन को जरूर लेकर आना चाहिए। इस स्थिति में WWE की भारत में पॉपुलरिटी में इजाफा देखने को मिल सकता है। बता दें, रोमन रेंस साल 2016-17 में भारत में हुए WWE लाइव इवेंट्स में मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे और उस वक्त भी उन्हें भारतीय दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिला था।

1- WWE का भारत के किसी टैलेंटेड सुपरस्टार को अपने रोस्टर का हिस्सा बनाकर नया स्टार तैयार करना

Ad

जैसा कि हमने बताया कि WWE मेन रोस्टर में मौजूद सभी भारतीय सुपरस्टार्स को रिलीज कर चुकी है। हालांकि, WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कम-से-कम एक रेसलर जरूर होना चाहिए। यही कारण है कि WWE को भारत के किसी टैलेंटेड रेसलर को अपने रोस्टर का हिस्सा बना लेना चाहिए।

इसके बाद कंपनी को उस रेसलर का इन-रिंग टैलेंट निखारने के अलावा उसकी माइक स्किल्स सुधारने में भी मदद करनी चाहिए। इस स्थिति में WWE को भारत की तरफ से नया स्टार मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इंडस शेर को रिलीज करने के बाद किसी भारतीय रेसलर को अपने रोस्टर का हिस्सा नहीं बनाया है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications