इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन के शो में केविन ओवेंस शो हुआ था। केविन ओवेंस ने इसे होस्ट किया और एलेक्सा ब्लिस इसमें गेस्ट थी। केविन ओवेंस ने एलेक्सा ब्लिस से उनके कैरेक्टर को लेकर सवाल किए और इसके बाद द फीन्ड ने वापसी कर केविन ओेवेंस पर हमला किया। ये सब होने के बाद द फीन्ड ने एलेक्सा ब्लिस की तरफ अपना हाथ बढ़ाया। एलेक्सा ब्लिस ने भी स्वीकार करते हुए हाथ मिलाया और द फीन्ड के साथ जोड़ी बनाई। अब ये बात कंफर्म हो गई है।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गएद फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस को लेकर पिछले एक महीने से बातें चल रही थी।एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में हर हफ्ते बदलाव आ रहा था। WWE ने स्मैकडाउन में किसी तरह इस आइडिया को संभाला है। स्मैकडाउन में ये चीज करने का आइडिया भी अभी तक सही चला है। फैंस को लेकिन अब कुछ अच्छे सैगमेंट्स चाहिए, साथ ही साथ यहां कुछ अनोखा करना होगा जिससे इनकी स्टोरीलाइन खास होगी। तो आइए जानते हैं वो पांच तरीकों के बारे में जिनसे एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड की स्टोरीलाइन में मजा आए और ये आगे बढ़े।WWE को एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड के बीच डिमानिक वेडिंग सेरेमनी रखनी चाहिएLet Him In! 😈@AlexaBliss_WWE #SmackDown pic.twitter.com/cs98BqqATZ— ✨#BlissCrossAppleSauce🍎✨Alexa Bliss Fan Account (@Era_Of_Bliss) October 3, 2020एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड की स्टोरीलाइन कैसे आगे बढ़ेगी ये समझना अब काफी मुश्किल हो गया है। WWE का प्लान क्या होगा ये किसी को नहीं पता है। स्पोर्ट्सकीड़ा के यूट्यूब शो पर रिक ने एक अच्छा आइडिया दिया था। उन्होंने कहा कि WWE को एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड की डिमानिक(भूत प्रेत) वेडिंग रखनी चाहिए। ये एक ऐसा आइडिया है जो काफी बदलाव ला सकता है। इससे फायर फ्लाईफन हाउस में भी मजा आएगा। हालांकि ये काफी लंबा प्लान होगा। अभी तक इन दोनों ने शुरूआत की है। लेकिन बाद में फायर फ्लाईफन हाउस से इसको मजेदार भी बनाया जा सकता हैं।टॉप WWE विमेंस टाइटल को जीतने में एलेक्सा ब्लिस की मदद द फीन्ड कर सकते हैंWill we see Alexa Bliss become Raw’s Women’s Champion or SmackDown Women’s Champion in near future? pic.twitter.com/4J7oPKlNUl— 😈LET.HER.IN ALEXA BLiSS😈 (@QueenAlexaBlizz) June 8, 2020एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड एक ही पेज पर स्मैकडाउन में इस समय हैं। एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड के पास कोई टाइटल नहीं है। लेकिन यहां पर इस स्टोरी को मजेदार बनाने के लिए कुछ बदलाव भी हो सकता है। विमेंस रेसलिंग मैच में एलेक्स ब्लिस की मदद द फीन्ड कर सकते हैं। और इससे इनकी स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी। ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ एलेक्सा ब्लिस की जोड़ी शानदार रही थी। इससे दोनों को फायदा हुआ। एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड के पास कोई भी अभी स्टोरी नहीं है।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के 5 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया