WWE में हर स्टोरीलाइन विंस मैकमैहन के अनुसार चलती है। वो WWE मैनेजमेंट के मुख्य व्यक्ति है और हर एक निर्णय उनके अनुसार लिया जाता है। विंस मैकमैहन ने अपनी शानदार बुकिंग से कई सारे सुपरस्टार्स को काफी कम समय में टॉप पर पहुँचाया है। साथ ही अगर उन्हें कोई सुपरस्टार्स पसंद नहीं आता तो फिर उसका सफल होना काफी ज्यादा मुश्किल भी हो जाता है।मैकमैहन अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पीपीवी में नए सुपरस्टार्स के साथ ही दिग्गजों का उपयोग भी करते हैं। खैर, जब भी किसी सुपरस्टार के कैरेक्टर में बदलाव की बात आती है तो WWE के चेयरमैन का इसमें सबसे अहम योगदान रहता है। वो निर्णय लेते हैं कि किस बेबीफेस को हील बनाना है वहीं किस हील का बेबीफेस टर्न होगा।Love them 🥺♥️ wwe really is playing with our feelings.#RomanReigns Jey #TheUsos pic.twitter.com/eJVrpvdtpr— 𝐇𝐚𝐧𝐝𝐲 💙 |ℝ𝕠𝕞𝕒𝕟 ℝ𝕖𝕚𝕘𝕟𝕤 𝔼𝕣𝕒!| (@HandyRed_) September 27, 2020ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका खून नकली था और 3 जो असली में चोटिल हुएअक्सर जब भी सुपरस्टार्स को लगता है कि वो इतना प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं तो वो मैनेजमेंट से अपने गिमिक में बदलाव के बारे में बात करते हैं। इसके बावजूद अंतिम निर्णय विंस मैकमैहन लेते हैं। WWE में कई मौके आए हैं जब विंस मैकमैहन ने सुपरस्टार्स को विलन बनने नहीं दिया।5- विंस मैकमैहन ने न चाहते हुए भी WWE में द उसोज़ को बनाया हीलJey Uso recalls Vince McMahon originally being against The Usos turning heel in 2016 https://t.co/VQS6zMXOR5 pic.twitter.com/23r2qJ0mKp— WrestlingNews.co - WWE/AEW News (@WrestlingNewsCo) September 27, 2020सितंबर 2016 में द उसोज़ ने 5 सालों में पहली बार हील बनने का निर्णय लिया था। उसोज़ ने उस समय रोमन रेंस के साथ काम किया था और इस वजह से उन्हें बू का सामना करना पड़ रहा था।WWE को इस वजह से उन्हें हील बनाना पड़ा। टॉकस्पोर्ट्स के एलेक्स मैककार्थी को जे उसो ने बताया था कि विंस मैकमैहन को उन्हें न चाहते हुए भी हील बनाना पड़ा था। इसके बावजूद भी उसोज़ को सफलता मिली। अभी वे स्मैकडाउन की टॉप टैग टीम जोड़ियों में से एक है।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के 5 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया