WWE ने 2021 की शुरुआत में ही रॉ (RAW) और स्मैकडाउन (SmackDown) शो को बेहतर करने की कोशिश शुरू कर दी है। इस दौरान कई WWE स्टार्स की बुकिंग में भी बदलाव हुआ है। हालांकि अभी भी WWE कुछ स्टार्स को पुराने तरह से बुक कर रहा है। जिस वजह से उनके करैक्टर के साथ-साथ शो पर भी असर पड़ रहा है। तो आइये जानते है कि इस बार शो के दौरान WWE ने कौन से गलत फैसले लिए हैं:#3 WWE RAW के दौरान रिकोशे को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा#RETRIBUTION surrounding ringside is ALWAYS a factor.Can @KingRicochet somehow find a way to defeat @AliWWE?! #WWERaw pic.twitter.com/o0rarV3WQf— WWE (@WWE) December 29, 2020WWE सुपरस्टार रिकोशे और रेट्रीब्यूशन के काफी समय से फिउड चल रहा है। इस फ्यूड में रेट्रीब्यूशन उन्हें अपने ग्रुप का हिस्सा बनाना चाहता है, लेकिन इसके बाद भी रिकोशे अभी तक इस ग्रुप का हिस्सा नहीं बने है। उन्हें लगातार इस ग्रुप के सदस्यों के हाथों हार का सामना भी करना पड़ा है। उन्हें हाल में ही टी-बार ने भी RAW में हराया था। वहीं इस ग्रुप के लीडर अली भी उन्हें हरा चुके है। ये भी पढ़ें: एजे स्टाइल्स ने बताया 154 किलो के फेमस सुपरस्टार को WWE का भविष्यलगतार मिल रही हार के बाद उम्मीद की जा रही थी कि शायद रिकोशे इस ग्रुप को ज्वाइन कर के हील टर्न ले सकते है। मगर अभी तक ऐसा कुछ भी हुआ है।ये भी पढ़ें: WWE ने बहुत बड़े चैंपियनशिप मैच का किया ऐलान, हाल ही में मौजूदा चैंपियन के ऊपर हुआ था जानलेवा हमलावहीं अब इस फिउड से रेट्रीब्यूशन ग्रुप के करैक्टर को भी नुकसान हो रहा है। ये ग्रुप WWE की बुकिंग की वजह से फैंस की निगाह में अभी तक नही आ पाया है।"Something's gotta change."@KingRicochet has seemingly been pushed to the brink of tears by @AliWWE and #RETRIBUTION. #RAWTalk pic.twitter.com/geXFt4xbDn— WWE (@WWE) December 22, 2020इसके अलावा लगातार मिल रही हार की वजह से अब रिकोशे के करैक्टर को लेकर भी फैंस सवाल उठाने लगे हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में WWE किस तरह से रिकोशे और रेट्रीब्यूशन को बुक करती है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।