SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस समय WWE में कई स्टोरीलाइंस चल रही हैं, जिन्होंने फैंस का ध्यान खींचा हुआ है। SummerSlam असल में कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा शो है और ऐसे में दिग्गजों के शो में मौजूद होने की पूरी उम्मीद है। WWE ज्यादा से ज्यादा प्रशंसकों को आकर्षित करने के लिए कुछ सेलिब्रिटी स्टार्स को भी इवेंट का हिस्सा बना सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सेलिब्रिटी सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE के SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बनना चाहिए।3- WWE SummerSlam 2023 में Logan Paul मैच लड़ सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostMoney in the Bank 2023 मैच में लोगन पॉल का प्रदर्शन शानदार रहा था। इस मैच के बाद से ही पॉल की दुश्मनी रिकोशे के साथ देखने को मिल रही है। Raw के हालिया एपिसोड में दोनों के बीच सैगमेंट देखने को मिला था, जहां रिकोशे ने लोगन को चैलेंज कर दिया था। अभी तक पॉल ने चैलेंज को स्वीकारा नहीं है।आने वाले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया स्टार द्वारा रिकोशे की चुनौती का जवाब मिल सकता है। लोगन और रिकोशे दोनों ही जोखिम भरे मूव्स का उपयोग करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें सिंगल्स मैच में आमने-सामने देखना सही मायने में एक खास चीज़ रहेगी। SummerSlam 2023 में उन्हें आमने-सामने लाने का सही मौका रहेगा। बहुत समय से लोगन को जीत भी नहीं मिली है और ऐसे में WWE उन्हें SummerSlam 2023 में जरूर मजबूत दिखाना चाहेगा। 2- पैट मैकेफी View this post on Instagram Instagram Postपैट मैकेफी को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। वो पूर्व फुटबॉल पंटर हैं। वो कुछ सालों से WWE के साथ जुड़े हैं। वो कुछ मौकों पर इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आते हैं। अमूमन फैंस उनकी कमेंट्री को पसंद करते हैं। मैकेफी WrestleMania 39 का हिस्सा बने थे। अब WWE उन्हें SummerSlam में भी उपयोग करना चाहेगा।पैट मैकेफी को इन-रिंग एक्शन में बुक करने के बजाय कमेंट्री करने के लिए लाया जा सकता है। वो कोरी ग्रेव्स और माइक कोल के साथ गेस्ट कमेंटेटर के रूप में काम कर सकते हैं। उनके कमेंट्री करने से मैच में फैंस की रुचि बढ़ जाती है और वो अपने इस योगदान द्वारा जरूर SummerSlam 2023 को खास बना सकते हैं।1- एलिसिया बॉमगार्डनर View this post on Instagram Instagram Postएलिसिया बॉमगार्डनर एक दिग्गज बॉक्सर हैं और हर कोई उन्हें अपने खतरनाक अंदाज के लिए जानता है। थोड़े समय पहले बॉमगार्डनर WWE के The Bump शो पर नज़र आई थीं। इसी बीच उनसे WWE में आने की संभावना को लेकर सवाल किया गया था और उनका मानना है कि यह भविष्य में एक अच्छा विकल्प रहेगा।इसी बीच यह बात भी सामने आई थी कि एलिसिया बॉमगार्डनर SummerSlam 2023 का हिस्सा बनने वाली हैं। यह चीज़ साफ नहीं हुई कि वो इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगी, या WWE उन्हें किसी सैगमेंट का हिस्सा बनाना पसंद करेगा। हालांकि, एलिसिया जैसी टॉप सेलिब्रिटी का SummerSlam का हिस्सा बनना खास रहेगा। देखना होगा कि वो सही मायने में शो का हिस्सा बनती हैं, या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।