3 सेलेब्रिटी जिन्हें WWE दिग्गज Nikki Bella डेट कर चुकी हैं

Ujjaval
निकी बैला कुछ सेलेब्रिटी को डेट कर चुकी हैं (Photo: WWE.com)
निकी बैला कुछ सेलेब्रिटी को डेट कर चुकी हैं (Photo: WWE.com)

Celebrity WWE Legend Nikki Bella Dated: WWE में निकी बैला (Nikki Bella) ने काफी जबरदस्त काम किया और वो बेहद सफल भी रहीं। फैंस बैला ट्विन्स (Bella Twins) नाम से जरूर परिचित होंगे। निकी और उनकी बहन ब्री बैला दोनों ही लोकप्रिय हैं। निकी ने सिंगल्स स्टार के रूप में खूब नाम कमाया और वो पूर्व डीवाज़ चैंपियन भी हैं। समय के साथ बैला ने रेसलिंग करना कम कर दिया लेकिन वो 2025 के विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनी थीं।

Ad

उन्होंने 30वें नंबर पर एंट्री करके बवाल मचाया था। निकी बैला मौजूदा समय में पॉडकास्ट करती हैं और अलग-अलग बिजनेस का हिस्सा हैं। बता दें कि निकी ने WWE में अपने रन के दौरान कुछ लोगों को डेट किया। वो अलग-अलग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सेलेब्रिटी के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE दिग्गज निकी बैला डेट कर चुकी हैं।

3- पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डॉल्फ ज़िगलर को डेट हर चुकी हैं निकी बैला

youtube-cover
Ad

निकी बैला और ब्री बैला ने WWE में 2008 में डेब्यू किया था और वो आते ही चर्चा का विषय बन गई थीं। इन दोनों जुड़वां बहनों ने कमाल का काम किया। 2008 में ही निकी ने डॉल्फ ज़िगलर को डेट करना शुरू किया था। निकी ने खुद अपनी ऑटो बायोग्राफी में बताया कि वो ज़िगलर के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और वो अलग हो गए।

बता दें कि डॉल्फ ने 2004 से लेकर 2023 तक WWE में काम किया और वो बेहद सफल रहे। रिलीज होने के बाद से ज़िगलर ने निक नेमेथ नाम से काम किया है और वो TNA का हिस्सा बने हुए हैं। कई लोगों को यह जानकर हैरान होगी कि डॉल्फ ने WWE में अपने समय के दौरान सिर्फ निकी ही नहीं, बल्कि काफी सारी अन्य विमेंस रेसलर्स को भी डेट किया है।

2- WWE दिग्गज जॉन सीना को डेट कर चुकी हैं निकी बैला

youtube-cover
Ad

निकी बैला और जॉन सीना के रिलेशनशिप के बारे में फैंस को अच्छे से पता होगा। दोनों ही एक समय पर लोकप्रिय कपल थे। 2012 में निकी ने जॉन को डेट करना शुरू किया और 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2017 में उन्होंने सगाई कर ली। WrestleMania 33 में सीना ने निकी को मिक्स्ड टैग टीम मैच में जीत के बाद प्रपोज भी किया था। यह मोमेंट काफी ज्यादा वायरल हुआ था।

अप्रैल 2018 में चौंकाने वाली खबर आई कि निकी और जॉन ने अपनी सगाई तोड़ दी है और वो अलग हो चुके हैं। बता दें कि उन्होंने अपनी शादी के कुछ हफ्तों पहले ही यह फैसला लिया था। समय के साथ दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। बता दें कि जॉन सीना ने 2020 में शे शारियटज़देह से शादी की थी और इसके बाद से यह दोनों साथ हैं।

1- WWE दिग्गज निकी बैला ने मशहूर डांसर आर्टेम चिगविंटसेव को डेट किया

निकी बैला ने जॉन सीना से अलग होने के कुछ महीनों बाद मशहूर डांसर आर्टेम चिगविंटसेव को डेट करना शुरू शुरू किया। दोनों जनवरी 2019 में रिलेशनशिप में आए। उन्होंने टीवी शो Dancing with the Stars के सीजन 25 में साथ काम किया था। जनवरी 2020 में उन्होंने सगाई कर ली।

निकी बैला ने जुलाई 2020 में बेटे को जन्म दिया और फिर अगस्त 2022 में उनकी शादी हो गई। निकी और आर्टेम का रिश्ता काफी अच्छी तरह आगे बढ़ रहा था। हालांकि, अगस्त 2024 में आर्टेम चिगविंटसेव पर घरेलु हिंसा के आरोप लगे और फिर निकी बैला के साथ उनका तलाक हो गया। यह निकी के जीवन के सबसे कठिन समय में से एक था। खैर, मौजूदा समय में निकी बैला सिंगल हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications