38 साल के WWE दिग्गज ने दूसरी बार Royal Rumble मैच जीतकर रचा इतिहास, 14 महीने बाद वापसी कर 29 स्टार्स को दी मात

WWE
WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर ने किया कमाल (Photo: X/@SKWrestling_)

Charlotte Flair Win Women's Royal Rumble Match: WWE Royal Rumble 2025 की शुरुआत विमेंस रॉयल रंबल मैच से हुई। इयो स्काई और लिव मॉर्गन ने मुकाबला शुरू किया। मैच बहुत ही शानदार रहा। कुछ बड़े स्टार्स ने वापसी की। 38 साल की शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने अंत में रॉक्सेन परेज़ को रिंग से बाहर कर रंबल मैच अपने नाम किया। जीत के बाद वो बहुत ही खुश नज़र आईं। फैंस ने भी उन्हें धमाकेदार अंदाज में अपना प्यार दिया।

Ad
Ad

मुकाबले का इंतजार फैंस बहुत ही बेसब्री से कर रहे थे। शुरुआत में कोई सुपरस्टार एलिमिनेट नहीं हुआ। लंबे टाइम बाद सबसे पहले बी-फैब रिंग से बाहर गईं और उसके बाद लायरा वैल्किरिया का नंबर आया। सभी स्टार्स ने आकर खूब दम मुकाबले में दिखाया। चेल्सी ग्रीन ने बहुत ही चालाकी से इस बार काम किया। हालांकि, उन्हें उनकी पार्टनर पाइपर निवेन ने ही बाहर कर दिया था। जॉर्डिन ग्रेस ने भी WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद पहली बार रंबल मैच में आकर बवाल मचाया। अपनी ताकत से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था।

एलेक्सा ब्लिस ने भी WWE रिंग में लंबे समय बाद वापसी की। उन्हें लिव मॉर्गन ने एलिमिनेट किया। शार्लेट फ्लेयर की एंट्री देखकर फैंस खुश हुए। 29वें नंबर पर नाया जैक्स ने आकर सभी की हालत खराब की। उनसे निपटना सभी के लिए काफी मुश्किल हुआ। 30वें नंबर पर निकी बैला ने आकर WWE यूनिवर्स को बहुत बड़ा तोहफा दिया। तीन साल बाद उनका रिंग में जलवा देखने को मिला। मैच में NXT स्टार्स ने भी अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी।

मैच के अंत में शार्लेट, नाया और रॉक्सेन बची हुई थीं। फ्लेयर ने नाया को बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद उन्होंने रॉक्सेन को एलिमिनेट कर रंबल मैच अपने नाम कर लिया। फ्लेयर ने अपने करियर में दूसरी बार ये मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। अब उन्हें WrestleMania 41 में टाइटल मैच मिल गया है। आपको बता दें दिसंबर, 2023 के बाद फ्लेयर ने WWE रिंग में वापसी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। करीब 14 महीने बाद उनका धमाल फैंस ने देखा।

Ad

2025 विमेंस रॉयल रंबल मैच में किन-किन WWE सुपरस्टार्स ने की एंट्री?

आपकी जानकारी के लिए बता दें साल 2025 के विमेंस रॉयल रंबल मैच में इयो स्काई, लिव मॉर्गन, रॉक्सेन परेज़, लायरा वैल्किरिया, चेल्सी ग्रीन, बी-फैब, आईवी नाइल, ज़ोई स्टार्क, लैश लैजेंड, बियांका ब्लेयर, शेना बैज़लर, बेली, सोन्या डेविल, मैक्सिन डुप्री, नेओमी, जेडा पार्कर, पाइपर निवेन, नटालिया, जॉर्डिन ग्रेस, मीचीन, एलेक्सा ब्लिस, ज़ेलिना वेगा, कैंडिस लेरे, स्टैफनी वकेर, ट्रिश स्ट्रेटस, राकेल रॉड्रिगेज़, शार्लेट फ्लेयर, गुलिया, नाया जैक्स और निकी बैला ने हिस्सा लिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications