Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Royal Rumble 2025
  • WWE Royal Rumble रिजल्ट्स और Highlights, 1 फरवरी 2025: Roman Reigns की करारी हार, John Cena का सपना टूटा; Bloodline मेंबर ने रंबल मैच जीतकर रचा इतिहास

WWE Royal Rumble रिजल्ट्स और Highlights, 1 फरवरी 2025: Roman Reigns की करारी हार, John Cena का सपना टूटा; Bloodline मेंबर ने रंबल मैच जीतकर रचा इतिहास

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedFeb 02, 2025 09:30 IST

WWE Royal Rumble 2025 में होगा तूफानी एक्शन, लाइव कमेंट्री को यहां फॉलो करें:

topic-thumbnail

09:00 (IST)2 FEB 2025

जे उसो ने इतिहास रच दिया है। वो WrestleMania को मेन इवेंट करने वाले हैं। 

08:58 (IST)2 FEB 2025

रेंस की हालत खराब हो गई है। रिंग में अब तीन स्टार्स एक्टिव रह गए हैं। लोगन पॉल एलिमिनेट हो गए हैं। अब सिर्फ सीना और जे उसो रह गए हैं। सीना ने जे पर 5 नकल शफल लगाया और वो AA देने गए, लेकिन जे ने पलटवार किया। उन्होंने सुपरकिक लगाई है। जे ने सीना पर स्पीयर लगाया। दोनों स्टार्स इस समय रोप्स पर हैं। जे ने सीना को एलिमिनेट कर दिया और इसी के साथ वो Royal Rumble मैच जीत गए हैं। सीना ने जे को गले लगाया।

विजेता: जे उसो

08:48 (IST)2 FEB 2025

इस मैच में आखिरी 6 रेसलर्स रह गए हैं। पंक ने पॉल पर GTS लगाया। रेंस ने सीना पर सुपरमैन पंच और रॉलिंस ने उनपर स्टॉम्प लगाया। रेंस के सामने रॉलिंस हैं। दोनों एक दूसरे को पंच लगा रहे हैं। सीएम पंक ने सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को एलिमिनेट कर दिया। लोगन पॉल ने सीएम पंक को एलिमिनेट किया। पंक और रॉलिंस के बीच लड़ाई हो गई है और उन्हें रोकना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया। सैथ ने रेंस पर स्टील स्टेप्स पर स्टॉम्प लगाया। 

08:43 (IST)2 FEB 2025

-) 30वें नंबर पर लोगन पॉल आए हैं

लोगन ने आते ही एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस पर अटैक किया। अब रिंग में 10 रेसलर्स रह गए हैं। प्रीस्ट ने ड्रू को एलिमिनेट कर दिया है। नाइट ने लोगन को एलिमिनेट करना चाहा, लेकिन वो कमेंट्री टेबल पर कूद गए। इस बीच प्रीस्ट एलिमिनेट हो गए। स्टाइल्स ने नाइट को बाहर कर दिया है। लोगन पॉल ने चालाकी दिखाकर एजे स्टाइल्स को ही एलिमिनेट कर दिया। 

08:39 (IST)2 FEB 2025

-) एलए नाइट की 29वें नंबर पर एंट्री

एलए नाइट को फ्रेश होने का फायदा मिल रहा है और वो दूसरे रेसलर्स को डॉमिनेट कर पा रहे हैं। नाइट ने जे को भी जबरदस्त तरीके से पटक दिया है। सैमी ने रोमन को उठाया, लेकिन ड्रू ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। जे उसो ने सैमी को एलिमिनेट कर दिया। 

08:37 (IST)2 FEB 2025

-) 28वें नंबर पर डेमियन प्रीस्ट की एंट्री

प्रीस्ट ने ड्रू मैकइंटायर पर ओल्ड स्कूल मूव लगाया। प्रीस्ट ने डॉमिनिक पर साउथ ऑफ हैवन्स मूव लगाया और अब उन्हें एलिमिनेट कर दिया। 

08:35 (IST)2 FEB 2025

-) 27वें नंबर पर सैमी ज़ेन आ गए

सैमी ने ड्रू पर हैलुवा किक लगाई और अब अपना ध्यान उन्होंने सीएम पंक पर लगाया। रॉलिंस ने सैमी पर अटैक किया, तो ड्रू ने सीएम को निशाना बनाया। 

08:33 (IST)2 FEB 2025

-) 26वें नंबर पर डॉमिनिक मिस्टीरियो आए हैं

डॉमिनिक ने सीना पर फ्रॉग स्पलैश लगाया। रेंस ने डॉम के ऊपर समोअन ड्रॉप लगाया। 

08:31 (IST)2 FEB 2025

-) 24वें नंबर पर सीएम पंक आए हैं

सीएम पंक, रोमन रेंस और जॉन सीना एक साथ रिंग में हैं। तीनों अभी जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं।

-) 25वें नंबर पर सैथ रॉलिंस की एंट्री

अब रिंग में एक औैर दिग्गज आ गया है। रॉलिंस और पंक लड़ रहे हैं, सीना और रोमन आपस में भिड़ रहे हैं। रिंग में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। मैच ने रफ्तार पकड़ ली है। 

08:27 (IST)2 FEB 2025

-) जॉन सीना 23वें नंबर पर एंट्री कर रहे हैं

जॉन सीना अपने आखिरी रंबल मैच के लिए आ गए हैं। उन्होंंने आते ही स्ट्रोमैन को एलिमिनेट कर दिया। अब बैलर को AA देते हुए एलिमिनेट कर दिया। सीना और रोमन आमने-सामने आ गए हैं। 

08:25 (IST)2 FEB 2025

-) 22वें नंबर पर ब्रॉन स्ट्रोमैन की एंट्री

वो आते ही जेकब फाटू से लड़ने लग गए हैं। स्ट्रोमैन ने क्रॉस बॉडी मूव लगाया और उन्होंने फाटू को एलिमिनेट कर दिया। फाटू काफी गुस्सा हो गए हैं। 

08:23 (IST)2 FEB 2025

-) एजे स्टाइल्स 21वें नंबर पर आए हैं

स्टाइल्स की भी वापसी हो गई है। उन्होंने आते ही मैकइंटायर को निशाना बनाया और अब रोमन रेंस पर भी अटैक किया। उनके सामने जेकब फाटू हैं, उन्होंन पेले किक लगाई। 

08:21 (IST)2 FEB 2025

-) जे उसो 20वें नंबर पर आए हैं

क्राउड काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। जे उसो ने सभी को खुश करते हुए यूएस चैंपियन को एलिमिनेट किया। 

08:19 (IST)2 FEB 2025

-) 19वें नंबर पर शिंस्के नाकामुरा आए हैं

शिंस्के ने भी आते ही रोमन रेंस पर निशाना बनाया है। अब वो पेंटा के साथ लड़ रहे हैं। तीन-चार स्टार्स मिलकर रोमन पर अटैक कर रहे हैं। यह मैच उनके लिए मुश्किल बन जा रहा है। बैलर ने पेंटा को एलिमिनेट कर दिया। 

08:16 (IST)2 FEB 2025

-) फिन बैलर 18वें नंबर पर आए हैं

बैलर ने भी आते ही रोमन रेंस पर निशाना साधा। अब वो मैकइंटायर पर अटैक कर रहे हैं। रेंस ने आखिरकार वापसी की है। 

08:15 (IST)2 FEB 2025

-) 17वें नंबर पर ड्रू मैकइंटायर की एंट्री

रोमन रेंस के दुश्मन ड्रू भी अब इस मैच के लिए आ गए हैं। फाटू ने रेंस और मैकइंटायर ने पेंटा पर अटैक कर दिया। ड्रू और जेकब मिलकर रेंस की हालत खराब कर रहे हैं। 

08:13 (IST)2 FEB 2025

-) 16वें नंबर पर रोमन रेंस की एंट्री

पॉल हेमन के साथ रोमन रेंस बाहर आए हैं। रोमन ने आते ही मिज़ और शेमस को एलिमिनेट कर दिया। उन्होंने जो हेंड्री पर स्पीयर लगाया और उन्हें भी एलिमिनेट कर दिया। रेंस ने अब ब्रेकर को भी एलिमिनेट कर दिया है। ट्राइबल चीफ ने तबाही मचा दी है। जेकब फाटू ने जिमी उसो को एलिमिनेट कर दिया है। रेंस और फाटू आमने-सामने हैं। फाटू का पलड़ा रेंस के खिलाफ भारी दिख रहा, लेकिन रेंस ने उनके ऊपर स्पीयर लगा दिया। 

08:08 (IST)2 FEB 2025

-) जो हेंड्री 15वें नंबर पर आए हैं

TNA चैंपियन जो हेंड्री भी इस मैच का हिस्सा हैं। हेंड्री आते ही अपना जलवा दिखा रहे हैं। जो ने मिज़ पर स्लैम लगाया। 

08:06 (IST)2 FEB 2025

-) द मिज़ 14वें स्थान पर आए हैं

पूर्व WWE चैंपियन इस मैच के लिए रिंग में आ गए हैं। उन्होंने आते ही ब्रेकर को एलिमिनेट करना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हुए। मिज़ ने जिमी पर स्कल क्रशिंग फिनाले मूव लगाया। फाटू ने मिज़ पर समोअन ड्रॉप लगाया। 

08:04 (IST)2 FEB 2025

-) 13वें नंबर पर लुडविग काइजर की एंट्री

लुडविग काइजर अभी रिंग में नहीं जा रहे हैं। वो आए और उन्होंने पेंटा को बाहर करने का प्रयास किया, लेकिन वो खुद ही एलिमिनेट हो गए। 

08:01 (IST)2 FEB 2025

-) 12वें नंबर पर जेकब फाटू आए हैं

खतरनाक रेसलर फाटू पहली बार इस मैच का हिस्सा बनने के लिए आ गए हैं। जेकब ने आते ही एक-एक करके सभी रेसलर्स पर अटैक करना शुरू कर दिया। फाटू ने गेबल, रे मिस्टीरियो और एंड्राडे को एलिमिनेट कर दिया। 

07:59 (IST)2 FEB 2025

-) एंडाड्रे की 11वें स्थान पर एंट्री

एंड्राडे को पेंटा ने बाहर करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। कई स्टार्स मिलकर ब्रॉन को बाहर करने का प्रयास कर रहे हैं। 

07:57 (IST)2 FEB 2025

-) जिमी उसो की एंट्री 10वें नंबर पर

असली ब्लडलाइन के जिमी उसो इस मैच का हिस्सा बनने के लिए आ गए हैं। जिमी ने गेबल पर क्रॉस बॉडी मूव लगाया। शेमस ने उन्हें धराशाई किया और एलिमिनेट करने का भी प्रयास किया। 

07:55 (IST)2 FEB 2025

-) 9वें स्थान पर शेमस आ गए हैं

शेमस ने आते ही गेबल पर 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव लगाया। 4 सुपरस्टार्स अभी तक एलिमिनेट हो चुके हैं और 5 स्टार्स एक्टिव हैं। ब्रेकर ने केल्टिक वॉरियर को पटका, लेकिन शेमस ने पलटवार करते हुए ब्रोग किक लगाई। 

07:53 (IST)2 FEB 2025

-) आठवें स्थान पर स्पीड की एंट्री

अकीरा एंट्री करने वाले थे, लेकिन कार्मेलो ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। उन्हें वापस लिया जा रहा है। उनकी जगह ट्रिपल एच ने स्पीड को भेजा है। स्पीड ने ओटिस को एलिमिनेट कर दिया। ब्रेकर ने स्पीड पर खतरनाक स्पीयर लगाया। उन्होंने स्पीड को रिंग के बाहर फेंका, जहां ओटिस ने उन्हें कैच किया। ओटिस ने उन्हें कमेंट्री टेबल पर पटकते हुए एलिमिनेट कर दिया। 

07:49 (IST)2 FEB 2025

-) सातवें स्थान पर ब्रॉन ब्रेकर आ गए हैं

आईसी चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर भी इस मैच का हिस्सा बन रहे हैं। ब्रेकर ने हेज पर स्पीयर लगाया और फिर उन्हें एलिमिनेट किया। ब्रेकर ने गेबल और ओटिस पर भी अपनी पावर दिखाई। उन्होंने सैंटोस पर स्पीयर लगाया और अब उन्हें एलिमिनेट कर दिया। 

07:47 (IST)2 FEB 2025

-) ओटिस छठे स्थान पर आए हैं

ओटिस ने सैंटोस पर सिंगल हैंड पावरबॉम्ब लगाया। ओटिस ने गेबल पर थप्पड़ जड़ दिया है। चैड ने ओटिस पर जर्मन सुपलेक्स लगा दिया। 

07:45 (IST)2 FEB 2025

-) सैंटोस इस्कोबार 5वें नंबर पर आए हैं

सैंटोस ने आते ही पहले गेबल और फिर रे मिस्टीरियो पर अटैक किया । उन्होंने रे पर 619 मूव लगाया। अब उनका सामना पेंटा से हुआ, सैंटोस ने उनके ऊपर मेक्सिकन डिस्ट्रॉयर लगाया। गेबल 4 स्टार्स के बीच फंस गए हैं। सभी स्टार्स के बीच ब्रॉल हो रहा है। 

07:43 (IST)2 FEB 2025

-) चौथे स्थान पर कार्मेलो हेज की एंट्री

SmackDown स्टार कार्मेलो आ गए हैं। उन्होंने पेंटा को धराशाई किया और रे की भी बेइज्जती की। कार्मेलो और गेबल ने टीम बनाई, इस बीच हेज ने क्लोथ्सलाइन लगाई। हेज ने गेबल को बाहर करने की कोशिश की, लेकिन चैड ने उनके ऊपर सुपलेक्स लगा दिया। 

07:41 (IST)2 FEB 2025

-) तीसरे नंबर पर चैड गेबल की एंट्री

अमेरिकन मेड के चैड गेबल रिंग में आ गए हैं। चैड ने पेंटा पर बैकड्रॉप लगाया और लगभग रे को मैच से एलिमिनेट कर दिया था। वो अब दोनों लूचाडोर के बीच फंस गए हैं। पेंटा-रे ने मिलकर गेबल को निशाना बनाया। 

07:33 (IST)2 FEB 2025

WWE Royal Rumble मेंस रॉयल रंबल मैच

मेन इवेंट में मेंस Royal Rumble मैच देखने को मिल रहा है। रे मिस्टीरियो सबसे पहले रिंग में आए हैं। उनके साथ मैच की शुरुआत पेंटा कर रहे हैं। पेंटा और रे ने हाथ मिलाते हुए एक दूसरे को सम्मान दिया। दोनों लूचाडोर ने एक दूसरे पर अटैक की शुरुआत कर दी है। पेंटा ने जल्द ही रे को बाहर करने का प्रयास किया। इस बीच पेंटा खुद एलिमिनेट होने वाले थे। 

07:17 (IST)2 FEB 2025

निक एल्डिस और मेडिकल टीम आकर उन्हें चेक कर रहे हैं। दोनों स्टार्स की हालत खराब दिखाई दे रही है। सैमी ज़ेन बाहर आए हैं। वो उन्हें देख रहे हैं। केविन खड़े हो गए हैं। कोडी ने पलटवार किया और दोनों स्टार्स रिंग के बाहर हैं। केविन के ऊपर कोडी अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। ओवेंस लहूलुहान हो गए हैं। इस बीच केविन ने रोड्स पर लो ब्लो लगा दिया। कोडी ने केविन को लैडर पर इस तरह स्लैम दिया कि वो उसी में फंस गए। अंत में कोडी ने लैडर पर चढ़कर टाइटल निकाला और इस मैच को जीत लिया। कोडी की बादशाहत बरकरार है। 

विजेता: कोडी रोड्स

07:12 (IST)2 FEB 2025

रिंग में इस समय काफी लैडर हैं और केविन ने एक लैडर को कॉर्नर पर सेट किया। रोड्स ने उठाकर केविन को लैडर पर ही पटक दिया। ओवेंस ने वापसी की और आखिरकार कोडी को उठाकर लैडर पर पावरबॉम्ब दे दिया। केविन लैडर के ऊपर हैं, लेकिन कोडी उन्हें रोकने में कामयाब हुए। केविन ने टॉप रोप से कोडी को इतनी बुरी तरह लैडर पर पटका कि दोनों दर्द में दिखाई दे रहे हैं। 

07:07 (IST)2 FEB 2025

कोडी ने टाइटल को पकड़ लिया था, लेकिन वो हवा में लटक गए। केविन ने खुद को मैच में बनाए रखा। उन्होंने रोड्स को बैरिकेड में दे मारा। कोडी ने केविन को लैडर पर सुपलेक्स दे दिया। कोडी मोमेंटम हासिल कर रहे थे, लेकिन ओवेंस ने सुपरकिक लगाई। KO पूरी तरह से कंट्रोल में दिखाई दे रहे हैं और अपना गुस्सा अमेरिकन नाईटमेयर पर निकाल रहे हैं। 

07:01 (IST)2 FEB 2025

केविन ने रिंग में लैडर को सेट किया, वो जिससे पहले इसके ऊपर चढ़ते कोडी ने आकर उन्हें रोका। ओवेंस ने एक और लैडर को निकाल लिया है और इसे कमेंट्री टेबल-रिंग के बीच में सेट किया है। कोडी ने उन्हें स्टील स्टेप्स में दे मारा। केविन ने पलटवार किया और छोटी लैडर से ही चैंपियन के ऊपर अटैक करना शुरू कर दिया। अब रोड्स ने छोटी लैडर से केविन पर पलटवार किया। रोड्स लैडर के ऊपर जा रहे थे, लेकिन केविन ने छोटी लैडर का इस्तेमाल करते हुए उनके पैर को निशाना बनाया। 

06:56 (IST)2 FEB 2025

दोनों कट्टर दुश्मनों के बीच मैच की शुरुआत हो गई है। केविन लैडर लेने गए थे, लेकिन कोडी ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। ओवेंस ने रोड्स को लैडर पर पटक दिया। अब वो लैडर की डंडी से कोडी पर अटैक कर रहे हैं। अमेरिकन नाईटमेयर ने फाइटबैक किया और वो लड़ते हुए फैंस के बीच में चले गए हैं। ओवेंस ने उन्हें कैमरा पर दे मारा, लेकिन उनके ऊपर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। एक्शन एक बार फिर रिंग के पास पहुंच गया है। 

06:41 (IST)2 FEB 2025

Royal Rumble 2025 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच

सबसे पहले केविन ओवेंस और अब कोडी रोड्स भी इस मुकाबले के लिए बाहर आ गए हैं। 

06:31 (IST)2 FEB 2025

दोनों टीमों ने आखिरी फॉल हासिल करने का भरपूर प्रयास किया। एक समय लग रहा था कि मोटर सिटी मशीन गन्स इस मुकाबले को जीत जाएंगे, लेकिन स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने हील टर्न करते हुए मोटर सिटी मशीन गन्स पर अटैक किया। DIY ने इसका फायदा उठाया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद उनके ऊपर भी डॉकिंस ने अटैक किया। स्ट्रीट प्रॉफिट्स से इस प्रकार के एक्शन की उम्मीद नहीं थी।

विजेता: DIY

06:24 (IST)2 FEB 2025

DIY लगातार मैच में डॉमिनेट कर रहे हैं और उन्होंने रेफरी का ध्यान नहीं होने का भी फायदा उठाया। सैबिन को टैग मिला है और उन्होंने मोमेंटम शिफ्ट करने का प्रयास किया। रिंग के बाहर भी क्रिस ने दोनों पर जंप लगाई। शैली को टैग मिला और गार्गानो पर डबल टीम मूव लगाया। उन्होंने जॉनी को पिन करके स्कोर बराबर कर दिया।

DIY (1) - मोटर सिटी मशीन गन्स (1)

06:21 (IST)2 FEB 2025

क्रिस सैबिन और टॉमैसो चैम्पा मैच की शुरुआत कर रहे हैं। मोटर सिटी मशीन गन्स ने डबल टीम मूव लगाया। उन्होंने गार्गानो-चैम्पा पर अर्ली लीड हासिल की। DIY ने वापसी कर ली है और वो अपने प्रतिद्वंदी पर अटैक कर रहे हैं। रिंग में मौजूद दोनों स्टार्स इस समय डाउन हैं। DIY ने शैली-सैबिन को चकमा दिया और फेक टैग का नाटक किया। इसका फायदा चैम्पा ने उठाया और उन्होंने शैली को पिन करते हुए 1-0 की लीड बनाई।

DIY (1) - मोटर सिटी मशीन गन्स (0)

06:11 (IST)2 FEB 2025

Royal Rumble 2025 में WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच (2 आउट ऑफ 3 फॉल्स मैच)

मोटर सिटी मशीन गन्स सबसे पहले इस मैच के लिए बाहर आए हैं। अब DIY ने भी एंट्री कर ली है। WrestleMania XL के बाद पहली बार WWE के किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में टैग टीम टाइटल डिफेंड हो रही है। 

05:56 (IST)2 FEB 2025

वकेर और जूलिया ने शार्लेट को बाहर करने का प्रयास किया। रॉक्सेन ने जूलिया को एलिमिनेट किया। बैला ने बेली को बाहर किया और फिर जैक्स ने निकी को एलिमिनेट किया। परेज़, शार्लेट और जैक्स लीगल रह गई हैं। शार्लेट ने जैक्स को बाहर कर दिया। अब लास्ट दो स्टार्स रह गई हैं। फ्लेयर ने परेज़ को बाहर किया और इसी के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वो रंबल मैच जीत गई हैं और इसी के साथ उन्होंने WrestleMania की टिकट कंफर्म कर ली है।

विजेता: शार्लेट फ्लेयर

05:52 (IST)2 FEB 2025

5 स्टार्स इस समय एप्रन पर हैं। जैक्स ने एक साथ बियांका, इयो स्काई, नेओमी, राकेल रॉड्रिगेज़, लिव मॉर्गन को एलिमिनेट कर दिया है। जैक्स का तूफान इस मैच में देखने को मिल रहा है और उन्हें रोक पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया। 

05:50 (IST)2 FEB 2025

-) आखिरी नंबर पर निकी बैला आई हैं

पूर्व विमेंस चैंपियन निकी बैला की तीन साल बाद वापसी हुई है। अब सभी सुपरस्टार्स आधिकारिक तौर पर इस मैच का हिस्सा बन गई हैं। देखना होगा कि कौन सा रेसलर इस मुकाबले को जीतने में कामयाब होता है। सभी ने मिलकर जैक्स को एलिमिनेट करना चाहा, लेकिन नाया ने सभी को गिरा दिया। 

05:48 (IST)2 FEB 2025

-) 29वें नंबर पर नाया जैक्स आई हैं

जैक्स गुस्से में दिखाई दे रही हैं। नाया ने वेगा को एलिमिनेट कर दिया और अब रिंग में एंट्री भी कर ली है। कैंडिस लेरे भी बाहर हो गई हैं। जैक्स ने अब स्ट्रैटस को भी एलिमिनेट कर दिया।
 

05:46 (IST)2 FEB 2025

-) 28वें नंबर पर जूलिया आई हैं

NXT विमेंस चैंपियन भी इस मैच का हिस्सा बन रही हैं। उनका भी रंबल डेब्यू है। जूलिया ने ग्रेस को एलिमिनेट कर दिया। वकेर और जूलिया साथ आ गई हैं। NXT vs मेन रोस्टर की लड़ाई देखने को मिल रही है। 

05:43 (IST)2 FEB 2025

-) शार्लेट फ्लेयर आ गई हैं, 27वें नंबर पर उन्होंने एंट्री की

पूर्व विमेंस चैंपियन ने लंबे समय बाद वापसी की है। द क्वीन आकर अपना जलवा दिखा रही हैं और उन्होंने मीचीन को बाहर कर दिया। फ्लेयर ने वकेर और ग्रेस पर डबल डीडीटी लगाया। शार्लेट ने निवेन को एलिमिनेट किया। 

05:38 (IST)2 FEB 2025

-) 25वें स्थान पर ट्रिश स्ट्रेटस आ गई हैं

Hall of Famer ने एंट्री कर ली है और आते ही उनका नटालिया के साथ ब्रॉल शुरू हुआ। ट्रिश ने डबल बुलडॉग लगाया। निवेन ने उनके ऊपर अटैक किया।

-) 26वें नंबर पर राकेल रॉड्रिगेज़ आई हैं

लिव मॉर्गन को आखिरकार मैच में साथ मिल गया है। लिव ने नटालिया को एलिमिनेट कर दिया। लिव ने अब ब्लिस को भी एलिमिनेट कर दिया। फैंस काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications