70 हजार WWE फैंस के सामने Roman Reigns को Royal Rumble मैच में CM Punk ने किया एलिमिनेट, Seth Rollins ने की हालत खराब

WWE
Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस की धमाकेदार एंट्री (WWE.com)

Roman Reigns Eliminated By CM Punk: WWE Royal Rumble 2025 के मेन इवेंट में मेंस रॉयल रंबल मैच हुआ। रे मिस्टीरियो और पेंटा ने मैच की शुरुआत की। दोनों ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे पर हमला किया। इसके बाद स्टार्स का आना शुरू हुआ और सभी ने तगड़ा एक्शन दिखाया। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने भी 16वें नंबर पर एंट्री की। उनका इंतजार सभी कर रहे थे। रेंस ने अपने दुश्मनों का शानदार अंदाज में सामना किया और उन्हें खूब मजा चखाया। रेंस को सीएम पंक ने एलिमिनेट किया। एरीना में बैठे 70 हजार से ज्यादा फैंस ये देखकर हैरान रह गए थे।

Ad
Ad

रोमन रेंस ने आते ही बवाल मचाना शुरू कर दिया था। उन्होंने द मिज़ और शेमस को स्पीयर मारकर रिंग से बाहर किया। रोमन ने जो हेंड्री और ब्रॉन ब्रेकर को भी एलिमिनेट किया। उनकी एनर्जी देखकर सभी खुश हो गए थे। रेंस का सामना जेकब फाटू से भी हुआ। दोनों को जबरदस्त पॉप फैंस द्वारा मिला। रेंस और फाटू ने एक-दूसरे पर पंच की बरसात की। हालांकि, रेंस ने स्पीयर से जेकब को धराशाई कर दिया।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को सीएम पंक ने दिया झटका

रोमन रेंस का सामना उनके दुश्मन ड्रू मैकइंटायर से भी हुआ। ड्रू ने 17वें नंबर पर एंट्री की। रेंस उन्हें देखकर काफी गुस्से में दिखे। दोनों के बीच तगड़ी लड़ाई हुई। फाटू और ड्रू ने मिलकर रेंस के ऊपर अटैक कर सभी को हैरान कर दिया था। ड्रू ने तो मुकाबले में ज्यादातर रेंस को ही निशाना बनाया था। रोमन और सीना भी टकराने वाले थे लेकिन तुरंत ही सीएम पंक ने एंट्री कर ली थी। इसके बाद तीनों एक साथ रिंग में खड़े थे और ये बहुत ही आइकॉनिक मोमेंट था।

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने भी एक-दूसरे के ऊपर खूब भड़ास निकाली। हालांकि, पंक ने रोमन और सैथ दोनों को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद रिंग के बाहर तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला। रॉलिंस ने गुस्से में रोमन के ऊपर खतरनाक हमला किया। उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। पंक ने भी रॉलिंस के ऊपर हमला किया लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। बड़ी मुश्किल से WWE ऑफिशियल ने सभी को अलग किया। ये बहुत ही गजब का पल था। सैथ का रेंस के खिलाफ खतरनाक रूप देखने को मिला।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications